Side Effects of Drinking Hot Water: गर्म पानी पीने के नुकसान

हम सभी जानते है की पानी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है| हमारे शरीर का 60 से 70% हिस्सा पानी से बना हुआ है| इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए|

हमारे शरीर में पानी की कुछ पूर्ति खाद्य पदार्थों के जरिये हो जाती है वही बाकि की पूर्ति पानी पिने के जरिये पूरी होती है| शरीर के अंगो को ठीक से कार्य करने के लिए पानी की बहुत आव्यशकता होती है|

बहुत से लोग वजन घटाने या अन्य कारणों से गर्म पानी पीते है| गर्म पानी पीना किसी लिमिट तक ही अच्छा है| क्या आप जानते है की जरुरत से ज्यादा गर्म पानी पीना आपके लिए घातक भी साबित हो सकता है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन गर्म पानी आपके आतंरिक अंगो को ख़राब करने के अलावा आपकी किडनी को भी ख़राब कर सकता है| आज के लेख में हम जानेंगे Side Effects of Drinking Hot Water.

Side Effects of Drinking Hot Water: शरीर के अंगों को नुकसान पहुँचाता है

Side Effects of Drinking Hot Water

आंतरिक अंगो को नुकसान पहुँचता है

  • गर्म पानी पीने से आपके शरीर के आंतरिक अंग जल भी सकते है|
  • दरहसल गर्म पानी का तापमान आपके शरीर के तापमान से बिलकुल अलग होता है, और इसके चलते शरीर के अंगो को नुकसान पहुँचता है|

होंठ जल जाते है

  • कभी कबार गर्म पानी पीना आपको हानि भी पहुंचाता है| इससे आपके होंठ और मुंह के किनारे हल्के जल सकते हैं।
  • इसलिये जब कभी भी आप गर्म पानी पिने वाले हो, एक बार उसे जाँच ले की उसका तापमान कितना है| गुनगुना पानी ही पिए|

मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन आने का खतरा

  • जो लोग वजन कम करना चाहते है वो बिना प्यास के भी ज्यादा मात्रा में गर्म पानी पीते रहते है|
  • लेकिन आपको बतादे की जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने से मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन आ जाती है|
  • इससे आपकी एकाग्रता शक्ति कम होती है| इसलिए बिना प्यास के पानी पिने से बचे|

दूषित पदार्थ जल्दी घुल जाते है

  • यदि कुनकुना या गर्म पानी सीधे नल से आता है तो उसमे अधिक संदूषित पदार्थ होते हैं।
  • यदि पाइप पर जंग लगा हुआ हो तो फिर Warm Water में सीसा युक्त विषाक्तता होने की आशंका अधिक होती है।
  • आपको बतादे की गर्म पानी में दूषित पदार्थ आसानी से घुल जाते है इसलिए नल से आने वाला गर्म पानी का इस्तेमाल ना करे| ठन्डे पानी को उबाल कर पिए|

ऊपर आपने गर्म पानी पीने के नुकसान तो जान लिए है| अब आप सतर्कता बरतिये| जिन लोगो की बाय-पास सर्जरी हुई होती है, उन्हें भी कई मामलो में डॉक्टर्स मरीजों को गर्म पानी पिने से मना करते है| इसके अलावा जरुरत से ज्यादा गर्म पानी पिने से ठीक से नींद नहीं हो पाती क्योंकि इससे बार बार पेशाब आती है|

Loading...

You may also like...