Things To Avoid in Cough: जीवनशैली में इन बदलावों को कर के खांसी की समस्या से राहत पाएं

खांसी एक बेहद ही सामान्य समस्या है जिससे कई लोग पीड़ित हो जाते है। यह समस्या किसी भी मौसम में किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। इसकी मुख्य वजहों की अगर बात की जाए तो खाने में ज्यादा मिर्च मसाला, तला हुआ खाना खाने के साथ साथ मौसम में परिवर्तन आदि कारकों के चलते अक्सर खांसी की समस्या लोगों को हो जाती है।

अक्सर ऐसा देखा गया है की लोग Coughing जैसी सामान्य समस्या को अनदेखा कर देते है, वे तब तक इस समस्या पर ध्यान नहीं देते, जब तक यह समस्या बहुत ज्यादा नहीं बढ़ जाती है। पर ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से दूसरी कई प्रकार की समस्याएं होने लग जाती है जिसमे से कई समस्याएं खतरनाक होती है।

कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की आपका थोड़ी देर भी बिना खासे हुए बैठना मुश्किल हो जाता है। यह सब आपके काम को प्रभावित करता है। आप अपने किसी भी काम के वक़्त खांसने लग जाते हैं और इस कारण आपके आसपास लोग भी रहना बंद कर देते हैं। कई लोगों को खांसी बहुत ज्यादा बढ़ जाने से बलगम और खून आने की समस्या भी हो जाती है जो दरअसल और ज्यादा घातक बीमारियों के लक्षण होते हैं इसीलिए शुरूआती खांसी होने पर ही इसका ख्याल रखने और इससे राहत प्राप्त करने पर ध्यान देना जरूरी होता है।

यदि आप अपनी खांसी की समस्या को बढ़ने से रोकना चाहते है तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इन सावधानियों को बरत कर आप Cough Relief प्राप्त कर सकती है और कुछ दिनों में ही खांसी की समस्या से निजात भी प्राप्त कर सकते हैं। आइये आज के इस लेख में जानते हैं Things To Avoid in Cough और फिर देखिये इससे कितना फर्क मिलता है।

Things to Avoid When Suffering from Cough: खांसी होने पर क्या ना करे

Things to Avoid When Suffering from Cough

खांसी की समस्या में राहत आप अपनी दिनचर्या, जीवनशैली और आदतों में कुछ परिवर्तन कर के प्राप्त कर सकते हैं। इन आदतों कि मदद से आप Non Stop Coughing की परेशानी से आसानी से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं कैसे परहेज आपको अपने जीवनशैली में करने चाहिए।

पीठ के बल सोने से बचे

  • सोने की मुद्रा से भी कई परेशानियों में लाभ और हानि पहुँचती है। खांसी की समस्या पे भी सोने की मुद्रा महत्वपूर्ण होती है।
  • खांसी की समस्या होने पर आम तौर पर पीठ के बल सोना अवॉयड करना चाहिए क्योंकि इससे खांसी ज्यादा बढ़ सकती है।
  • आप किस तरह सो रहे है इससे भी खांसी की समस्या पर फर्क पड़ता है, खासकर आपको जब दौरे पड़ने वाली खांसी आ रही हो।
  • पूरे दिन भर में जितना भी बलगम शरीर में जमा होता है, पीठ के बल सोने पर वो गले में आ जाता है और आपको परेशान करता है।
  • इसलिए खांसी होने पर करवट लेकर सोना अच्छा माना जाता है।  ऐसा करने पर रात में खांसी की समस्या से राहत मिल जाती है और नींद भी अच्छी आती है।

खांसी कि समस्या में धूम्रपान से रहें दूर

  • दरअसल धूम्रपान एक ऐसी आदत है जो खुद ही खांसी आने के कारणों में से एक माना जाता है। जी हाँ जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें खांसी ज्यादा परेशान करती है।
  • धूम्रपान करना आपके गले की परत को तो परेशान करता ही है साथ ही यह खांसी की समस्या से रिकवर भी नहीं करने देता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
  • धूरपान ही नहीं सेकेण्ड हैंड स्मोक भी इस समस्या में बहुत नुकसानदायक होता है।
  • इसमें अगर आप किसी धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के सम्पर्क में रहते हैं तो उसके द्वारा छोड़े गए धुएं के कारण आपको भी खांसी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसका भी ख्याल ज़रूर रखें।

रात को अधिक खाना न खाएं

  • रात के समय बहुत ज्यादा खाना खाना भी खांसी की समस्या को ज्यादा बढ़ाने में मदद करता है, खास कर के उन लोगो में जो गर्ड (एसिड भाटा) की समस्या से परेशान होते है।
  • इसलिए, रात के खाने में हल्का भोजन करें और भूख से थोड़ा कम ही खाना खाएं।
  • इसके अलावा नींद और रात्रि भोजन के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतराल भी ज़रुर रखें। इससे भी खांसी की समस्या में बहुत राहत मिलती है और यह नियंत्रण में बानी रहती है।

हद से ज्यादा परिश्रम से बचें

  • आपने देखा होगा की खांसी को ज्यादातर लोग एक सामान्य समस्या समझते हैं और इसके होने के बावज़ूद अपने काम में लगे रहते हैं। पर जो लोग बहुत ज्यादा परिश्रम वाले काम करते हैं उनका ऐसा करना उनकी खांसी को बढ़ा सकता है।
  • खांसी की वजह से कोई भी अपना काम करना नहीं छोड़ता, इसलिए आप चाहे तो काम करे, लेकिन एकदम अधिक परिश्रम वाले काम करने से बचे।
  • यदि आपको खांसी आ रही है तो यह एक संकेत है कि आपके शरीर में कुछ गलत हो रहा है या कोई परेशानी हो रही है।
  • इसलिए आपको अपने प्रतिरक्षा तंत्र को पर्याप्त आराम देने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।

Cure for Cough के लिए अपनाये जाने वाले को अन्य बिंदु, इन पर भी गौर करे

  • फ्रिज या वाटर कूलर आदि का अत्यधिक ठंडा पानी न पिएं साथ ही शर्बत, लस्सी आदि का सेवन न करें। इससे खांसी और ज्यादा बढ़ जाती है।
  • शरीर को पानी से भीगने न दें और नहाने के लिए भी ठंडे पानी का प्रयोग न करें। गर्म पानी से स्नान करने।  गर्म पानी से स्नान करने पर खांसी से भी राहत मिलता है।
  • एकदम से गर्म से सर्द या सर्द से गर्म वातावरण में न जाएं। अक्सर आप वातानुकूलित करे से बहार और अंदर करते रहते हैं इससे भी खांसी बढ़ती है इसलिए इससे बचें।
  • चावल खाना बिल्कुल बंद कर दें और खट्टे, तीखे, चटपटे खाद्य पदार्थ, अधिक मिर्च-मसालेदार चीज़े, और मिठाई से परहेज करे।

तो ये थे कुछ हेल्दी आदतें जिसे अपना कर आप खांसी को बढ़ने से रोक सकते हैं और इसे समाप्त भी कर सकते हैं।  यदि आपको या आपके आसपास में किसी व्यक्ति को खांसी की समस्या होती रहती है तो उन्हें इस लेख में बताई बातों का ख्याल रखना चाहिए।  इसे ख्याल में रख कर आ आसानी से खांसी की समस्या से राहत प्राप्त कर सकते हैं।

Loading...

You may also like...