Zinc Rich Foods: फ्री रेडिकल से लड़ने और एजिंग को धीमा करने में सहायक

हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए कई सारे पोषक तत्वों की जरुरत पढ़ती है| उन्ही पोषक तत्वों में से जिंक एक है| यह हमारे शरीर में 100 से भी ज्यादा इन्जाइमेटिक रिएक्शन करने में अहम् भूमिका निभाता है|

जिंक भी कैल्शियम और आयरन की तरह एक आवश्यक मिनरल है। इससे हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता, त्वचा का स्वास्थ्य आदि चीज़ो में फायदा मिलता है| इसके अलावा यह जख्मों के उपचार में भी फायदेमंद है|

यदि आपके शरीर में ज़िक की थोड़ी सी भी की हो जाये तो इससे आपकी त्वचा का तेज चले जाता है, आपकी दृष्टि कमजोर होती है आदि|

यदि आप अपने आहार में ज़िंक की जरुरी मात्रा लेते है तो इससे मधुमेह जैसी आजीवन चलने वाली बीमारी भी ठीक हो जाती है| इसलिए आज हम आपको जिंक से भरपूर आहारों के बारे में जानकारी दे रहे है| आइये जानते है Zinc Rich Foods के बारे में|

Zinc Rich Foods: शरीर के कार्य करने में सहायक

Zinc Rich Foods

अलसी

अलसी के बीज एंटी-ऑक्सीडेंट और ज़िंक से भरपूर होते हैं। इसलिए इनका सेवन करने से कब्ज में सहायता मिलती है। अस्थमा के रोगियों के लिए इन बीजों का सेवन बहुत लाभदायक होता है।

फलियां

इस आहार में जिंक की मात्रा अधिक होती है। इस कारण  अपने आहार में दालें, सोयाबीन और राजमा को सम्मिलित करना चाहिए|

लहसुन

नियमित रूप से लहसुन की एक कली के सेवन से शरीर को ज़िंक के साथ साथ विटामिन ए, बी, आयरन, आयोडीन,पोटैशियम और मैग्नेसियम जैसे तत्व मिल जाते है|

मूंगफली

यह जिंक का सबसे अच्छा स्रोत है| साथ ही इसमें फैट तथा कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में होता है।

तिल

जिंक की मात्रा इसमें अधिक होती है इसके अतिरिक्त इसमें  कैल्शियम, बी काम्प्लेक्स, प्रोटीन और कार्बोहाइट्रेड भी पाया जाता है| यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

ऑइस्टर

इसमें समुद्र में पाए जाने वाले मिनरल्स होते है जिसमे से एक ज़िंक भी| यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद सी फूड है|परन्तु ऑइस्टर में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने के की वजह से इसे संतुलित मात्रा में ही खाया जाना चाहिए।

मशरुम

इसमें जिंक की मात्रा बहुत होती है| इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस,पोटेशियम, कैल्शियम और उपयोगी प्रोटीन पाये जाते है| यह शरीर को हृदय रोग और कैंसर से बचाने में सहायता करता हैं।

अंडे की जर्दी

इसमें कोलेस्ट्रॉल अधिक मात्रा में होता है। इसलिए अगर सिर्फ जिंक चाहिए तो अंडे के पीले भाग को ही भोजन में शामिल करे।

और तो और इसमें आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पैंथोनिक एसिड, फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन बी12 और थाइमिन भी पाया जाता है।

ज़िंक की कमी को अनदेखा ना करे, इससे आपके हॉर्मोन बैलेंस रहते है और यह आपके ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है|

Loading...

You may also like...