Egg Roll Recipe in Hindi: बनाए गरमा गर्म, स्वादिष्ट और चटपटा एग रोल

बारिश और ठंड का मौसम ऐसा होता है की कुछ न कुछ गरमा गर्म और चटपटा खाने का मन करता रहता है और उसके लिए हम बाहर जाकर अपनी इच्छानुसार व्यंजन खाते है। बहुत से लोगो को अंडा खाना बहुत ही पसंद होता है। वह अंडे से बनी चीजे बहुत ही चाव के साथ खाते है। जैसे आमलेट, अंडा भुर्जी आदि इसी तरह एग रोल्स भी खाने में बहुत ही लजीज होते है। बच्चों को एग रोल्स बहुत पसंद आते है। एग रोल्स को आप कभी भी और किसी भी समय खा सकते है।

एग रोल्स को लोग स्ट्रीट फ़ूड के रूप में खाना पसंद करते है जब भी समय मिलता है बाहर जा कर एग रोल्स खाते है। लेकिन यह जरूरी नहीं है की बाहर मिलने वाला एग रोल आपके लिए हाईजेनिक हो। आपको बता दे की अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है जो की शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। प्रतिदिन एक अंडा खाने से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। इसलिए अपने बच्चो को भी आप नाश्ते में अंडे का सेवन करवा सकती है। अंडे से बना एग रोल भी बहुत हेल्थी होता है।     

एग रोल को आप घर पर भी आसानी पूर्वक बना सकती है । अपने बच्चों को टिफिन में भी पैक कर के इसे दे सकती है। यह रेसिपी बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है। इसलिए यदि आपके घर में कोई मेहमान अचानक आये तो आप उसे  भी एग रोल बना कर खिला सकती है।

एग रोल खाने जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही पौष्टिक भी होता है। इसे बनने के लिए अंडा, आटा और सब्जियों का उपयोग किया जाता है जिसके कारण यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें सब्ज़ियाँ भी डाल सकती है। आप अपने परिवार वालों को यह पौष्टिक आहार खिला सकती है वह भी आसानी से बना कर। जानते है Egg Roll Recipe in Hindi.

Egg Roll Recipe in Hindi: जाने कैसे बनाये क्रिस्पी और सॉफ्ट एग रोल्स

Egg Roll Recipe in Hindi

एग रोल्स खाने में बहुत ही टेस्टी होते है जिसे आप सॉस या फिर चटनी के साथ खा सकते है। आईये जानते है की एग रोल्स को बनाने में किन किन सामग्रियों का उपयोग किया जाता है और Egg Roll Recipe Indian कैसे बनाया जाता है?

Course Side Dish
Cuisine Chinese
Prep Time 15 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 25 minutes
Servings 2 People

Ingredients

Egg Roll in Hindi बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री

  • 1 कप आटा [गेहू का]
  • 2 प्याज [लम्बे पतले कटे हुए]
  • 2 अंडे [कच्चे]
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 खीरा [लम्बे पतले कटे हुए]
  • 1 गाजर [लम्बे पतले कटे हुए]
  • 1 शिमला मिर्च [लम्बे पतले कटे हुए]
  • धनिया की पत्ती [बारीक कटी हुई]
  • टमेटो सॉस
  • 2 tbsp तेल
  • नमक [स्वादानुसार]

Instructions

Egg Roll Recipe: के लिए तैयार करे पराठा

  1. पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा ले ले और उसमे नमक व थोड़ा सा तेल मिला कर अच्छे से पानी की सहायता से गूँथ ले।

  2. अच्छे से जब आटा गूथ जाए तो उसके पराठे बना ले।

  3. इसके बाद एक पैन ले कर उसे गैस पर गरम होने के लिए रख दे।

  4. अब पैन में थोड़ा तेल डालकर उसमे पराठो को दोनों तरह से सेंक ले ।

  5. पराठो को तब तक सेकना है जब तक की वह हलके सुनहरे रंग के ना हो जाए ।

  6. पराठों को एक प्लेट में रख दे ।

Egg Roll Recipe: भरावन को तैयार करने की विधि

  1. भरावन को तैयार करने के लिए सबसे पहले अंडे ले ले और उसे फोड़कर उसके अंदर की जर्दी को एक बर्तन में निकाल ले।

  2. जर्दी को थोड़ी देर के लिए रख दे।

  3. इसके बाद गैस पर पैन को गर्म होने के लिए रख दे और उस पर थोड़ा सा तेल डाल दे।

  4. फिर जर्दी के आधे पानी को पैन में डालें और उसे फैलाते जाएँ।

  5. इसे इतना फैलाये की उसका आकार भी पराठे के सामान हो जाए।

  6. इसके बाद उसे पकने दे ।

  7. इस तरह आपका आमलेट तैयार हो जायेगा।

  8. ध्यान रहे की आमलेट को हाफ फ्राई करना है।

  9. जब ऑमलेट थोड़ी देर पक जाए तो सावधानी पूर्वक उसके ऊपर पराठे को रख दे और लगभग 2 मिनट तक पकने दे।

  10. अब चमचे की सहायता से पराठे को पलट दे साथ ही चमचे की मदद से पराठे को दबाते हुए उसके दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक ले ।

  11. जब दोनों तरफ से पराठे अच्छे तरह से पक जाए तो उसे पैन पर से उतार ले।

  12. पराठे को पैन पर से उतारते समय इस बात का ध्यान रखे की अंडे वाला भाग ऊपर की तरफ रहे।

  13. इतना करने के बाद अब आप इस पर हरी मिर्च, खीरा, प्याज, गाजर और शिमला मिर्च को पराठे के बीच में रख दीजिये ।

  14. इसके ऊपर टमेटो सॉस को डाल दीजिये।

  15. आप चाहे तो इसके ऊपर निम्बू का रस भी डाल सकते है। इसके बाद पराठो का रोल कर दें, अब यह परोसने के लिए तैयार हो गए है।

सर्व करने के लिए

  1. आप एग रोल को सर्व करने के लिए पराठे के आधे भाग में टिश्यू पेपर या फिर एल्मुनियम पेपर में लपेट सकते है ऐसा करने से रोल्स की खुलने की सम्भावनाये कम हो जाती है और यह आकर्षक भी लगता है।

  2. साथ ही इसे आसानी से पकड़ कर खा भी सकते है।

Recipe Notes

  • एग रोल को आप चटनी, टमेटो सॉस आदि के साथ आसानी से खा सकते है।
  • यदि आप को रोल्स को क्रिस्पी करना है तो इसे आप धीमी आंच पर सेके।
  • यदि आप एग रोल्स को स्पाइसी खाना चाहते है तो उसमे लाल मिर्च भी अपनी इच्छानुसार डाल सकते है।
  • यदि आप इसे और भी सॉफ्ट बनाना चाहते है तो आटे में थोड़ा मैदा मिला दे।
  • इसमें आप अपनी इच्छानुसार सब्ज़ियाँ डाल सकते है।  

उपरोक्त विधि के द्वारा आप एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रोल्स को घर पर बना सकती है और अपने परिवार वालों को खिला सकती है। इसे आप किसी भी समय आसानी से बना सकती है। नाश्ते में क्या बनाऊ अब आपको यह सोचने की जरुरत नहीं है फटफट एग रोल्स बनाकर खिला सकती है।

Loading...

You may also like...