Workouts for Women: परफेक्ट फिगर और बॉडी शेप के लिए गर्ल्स जरूर करें वर्कआउट

लड़का हो या लड़की सभी को अपनी फिटनेस का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अपने आप को सेहतमंद रखना है तो इसके लिए जरुरी है कि आप फिट रहने के लिए कुछ न कुछ वर्कआउट जरूर करें।

अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए आपको कई अलग अलग प्रकार के वर्कआउट जरूर करना चाहिए जिससे आप अपने शरीर को मजबूती प्रदान कर सके और साथ ही आप आप फिट रह सके। वैसे तो आजकल जिम जाने का चलन बहुत बढ़ गया है। लेकिन किसी कारण से आप वह नहीं जा पा रहे है तो यहाँ बताये जा रहे Female Workout को फॉलो करें।

अपनी बॉडी को एक प्रॉपर शेप और आकर्षक फिगर देने के लिए भी वर्कआउट बहुत कारगर साबित होता है। इसलिए अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकाल कर हल्का फुल्का वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

आज हम आपको बता रहे कि स्वस्थ और फिट रखने के लिए आपको कौन-से वर्कऑउट्स करना चाहिए। जो आप जिम या घर पर भी आसानी से कर सकते है। आइये जाने Workouts for Women.

Workouts for Women: जानिए कौन-कौन से वर्कआउट है जरूरी

Workouts for Women

 

पुश अप्स करें

  • फिट रहने के लिए आपको पुश अप्स जरूर करना चाहिए।
  • पुश अप्स करने के लिए आप मैट पर या जमीन पर पंजो और हाथों की हथेलियों के बल लेट जाएं।
  • आप अपने दोनों हाथों को और पूरी बॉडी को साथ में उठाते हुए ऊपर की ओर आए।
  • ऐसा करते समय अपने दोनों पैरो को पास पास रखें। ध्यान रहे इस स्थिति में आपके शरीर का पूरा वेट पैरों की उंगलियों और हाथों पर जाना चाहिए।
  • अब अपने चेस्ट को धीरे धीरे नीचे लाए लेकिन ध्यान रहे चेस्ट ज़मीन से टच ना होने दें।
  • इसी प्रक्रिया को पुश अप्स कहते है।
  • यह वर्कआउट पूरी बॉडी का होता है जिससे आप की पूरी बॉडी को टोन शेप मिलता है।
  • यह एक बेसिक वर्कआउट माना जाता है।
  • Workout Routines for Women में यह एक महत्वपूर्ण वर्कआउट होता है।

साइड प्लैंक करें

  • यह आपकी पेट की और कमर की चर्बी कम करने के लिए कारगार वर्कआउट होता है।
  • यह आपकी बॉडी को एब्स बनाने में काफी मदद करता है।
  • इस वर्कआउट को करने के लिए आप पहले अपनी मैट पर हथेलियों पर पंजो के बल पर अपने शरीर को उठाये।
  • इसके बाद लेफ्ट साइड के हाथ की एल्बो को जमीन पर टिकाएं।
  • और अपने लेफ्ट पैर पर और लेफ्ट साइड पर पूरा वजन डालकर टर्न हो जाएं।
  • इसी क्रिया को थोड़ी देर बाद राइट साइड से दोहराइए।
  • यह आपके लिए काफी फायदेमंद वर्कआउट साबित होगा।
  • यह वर्कआउट एब्स बनाने का बेसिक वर्कआउट माना जाता है।

जॉगिंग जरूर करें

  • फिट रहने के लिए और कैलोरीज बर्न करने के लिए जॉगिंग जरूर करना चाहिए।
  • इसके लिए जरुरी नहीं की आप ट्रेडमिल का ही सहारा लें।
  • आप जॉगिंग के लिए नोर्मली भी कही तेज़ वॉकिंग कर सकते है।
  • आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि आप जॉगिंग करते समय 15 मिनट तक एक स्पीड में ही चलें।
  • इसके बाद आप थोड़ा धीरे धीरे वाक करे और फिर से तेज़ जॉगिंग स्टार्ट कर दें।
  • यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी।

ब्रिज पोज

  • यह भी एक बेहतरीन वर्कआउट का काम करता है।
  • ब्रिज पोज के लिए आप पहले पीठ के बल लेट जाए।
  • इसके बाद अपने दोनों पैरो को मोड़ते हुए पंजो को ज़मीन पर जमाएं।
  • इस अवस्था में अपने दोनों हाथों के पंजों को ज़मीन से सटा कर रखें।
  • अब अपनी कमर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • इसके बाद अपनी आँखों को बंद कर लें और अपनी बॉडी को सीधा रखें।
  • यह वर्कआउट आपको दर्द से राहत दिलाएगा और साथ ही आपकी पीठ की सभी समस्याओं में लाभदायक साबित होगा।

प्लैंक करें

  • सिंपल प्लैंक आपके पोस्चर को ठीक रखता है और साथ ही आपकी पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद करता है।
  • सिंपल प्लैंक के लिए आपको मैट पर लेट कर अपने हाथो की एल्बो और पंजो के बल अपनी बॉडी को उठाना चाहिए।
  • यह वर्कआउट आपको कोर स्ट्रेंथ प्रदान करता है।
  • यह वर्कआउट आपकी हाथो की मसल्स के साथ साथ शोल्डर को भी मजबूत बनाता है।
  • इस वर्कआउट को करते समय ध्यान रहे की बॉडी एक सीध में ही हो।
  • इस वर्कआउट के लिए पैरो में थोड़ी दूरी बनाएं रखें।
  • आप इस पोजीशन में कम से कम 10 से 15 सेकण्ड्स के लिए रहे।
  • Women Fitness के लिए प्लैंक करना जरुरी होता है।

शोल्डर स्टैंड

  • यह वर्कआउट आपके पुरे शरीर को मजबूती प्रदान करता है और साथ ही यह आपकी बॉडी को फिट रखता है।
  • इस वर्कआउट को करने के लिए आप पहले सीधे लेट जाएं।
  • इसके बाद धीरे धीरे अपने पैरो को हवा में उठाएं।
  • अपने पैरों को घुटनों से मुड़ने ना दें और फिर अपनी कमर और पैरों को सीधा रखते हुए ऊपर उठाएं।
  • अगर आप ये नहीं कर पा रहे तो अपने हाथों के एल्बो को ज़मीन पर टिका कर हाथों की सहायता से अपनी पीठ को उठाए।
  • यह वर्कआउट थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर आप कोशिश करेंगे तो धीरे धीरे समय के साथ हो जाएगा।

स्टेप अप वर्कआउट करें

  • यह वर्कआउट आपके पैरों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • यह पैरों की मसल्स को मजबूत बनाता है और साथ ही हड्डियों को भी फायदा पहुँचाता है।
  • इस वर्कआउट को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाए।
  • आप अपने सामने 1 से 2 फ़ीट तक का कोई स्टूल या फिर बेंच रख लें।
  • अपने एक पैर को उस बेंच पर रखे और फिर नीचे लें आए।
  • जब आप अपने पैर को बेंच पर रखे तो अपने पुरे शरीर को ऊपर उठा लें।
  • इसके बाद इस क्रिया को दूसरे पैर से दोहराइए।
  • अपने दोनों हाथों को अपनी कमर पर रखें।

आपने जाना कि किस तरह से Female Workout करना चाहिए। जिससे आप हमेशा शेप में रह सकती है। ऊपर दिए सभी वर्कआउट को आप आसानी से घर पर आसानी से कर सकते है।

Loading...

You may also like...