Garadu Recipe In Hindi: ठंड के मौसम का स्पेशल नाश्ता है गराडू, जाने इसे बनाने की विधि

ठंड के मौसम की बात करे तो यह मौसम खाने पीने वाला मौसम है। यदि आप अपनी सेहत बनाना चाहते है तो इस वक्त से बेहतर कोई वक्त नही होता है। यदि आप ठंड के मौसम में अच्छे से खाते पीते है तो पूरे साल आपको इसका फायदा मिलता है।

लेकिन बात तो यह की इस मौसम में सबको इतनी ठंड लगती है की रज़ाई से निकालने का मन नही करता। तो युही पलंग में घुसे रहने से ना ही आप कुछ व्यायाम कर पाएँगे, ना ही कुछ बना पाएंगे । ऐसा होने पर सेहत बनाना तो फिर केवल एक सपना ही रह जायेगा।

यदि आप इस सर्दियो का मज़ा लेना चाहते है तो इसके लिए आपको शरीर में थोड़ी सी गर्मी चाहिए। इसके लिए आपको ऐसी चीज़े अपने आहार में शामिल करनी होगी जो आपको गर्मी दे।

इस मौसम में गराडू खाने का अपना अलग ही मज़ा है। यह ना केवल आपको ठंड से निजात दिलाता है बल्कि खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। शरीर को गर्मी देने के साथ साथ इससे शरीर को और भी पोषक तत्व मिलते है। इसलिए हम आपको आज के लेख में बता रहे है Garadu Recipe in Hindi.

Garadu Recipe in Hindi: जाने हेल्थ की दृष्टि से स्वास्थउपयोगी गराडू बनाने की विधि

Garadu Recipe in Hindi

बहुत जगह ठंड में गराडू को खाया जाता है। लेकिन यह ज़्यादा लोकप्रिय मध्यप्रदेश में है। मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर और उज्जैन शहर में ठंड के दिनों में आपको इसके कई स्टॉल देखने को मिल जाएँगे। Garadu एक तरह की जड़ है। यह दिखने में थोड़ा थोड़ा रतालू की तरह होता है। इसे खाने के लिए तलकर बनाया जाता है। आइए जानते है इसे कैसे बनाया जाता है।

Course Snack
Cuisine Indian
Servings 2 People

Ingredients

Garadu Recipe in Hindi: ज़रूरी सामग्री

  • गराडू [आधा किलो]
  • तेल तलने के लिए
  • 2 tbsp नींबू का रस
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 2 tbsp जिरालू मसाला

जिरालू मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • लाल मिर्च पाउडर [आधा चम्मच]
  • काला नमक [आधा चम्मच]
  • 2 tbsp भूना जीरा पाउडर
  • ¼ tbsp हल्दी पाउडर
  • सेंधा नमक [आधा चम्मच]
  • 1 पिंच हींग
  • 1 tbsp सौंठ

Instructions

गराडू बनाने की विधि: Garadu in Hindi

  1. सबसे पहले गराडू के छिलके उतार ले और फिर उसे छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।

  2. जब तक आप इसे टुकड़ो में काट रही है तब तक कढ़ाई में तेल गरम करने के लिए रख दे।

  3. तेल के गरम होने के बाद गराडू के टुकड़े को डीप फ्राइ करे। आपको गराडू को क्रिस्पी ब्राउन होने तक तलना है।

  4. तलने के बाद गराडू को एक पेपर पर निकाल लें। इससे एक्सट्रा तेल पेपर में चला जाएगा।

  5. अब गराडू को आप सर्व करने के लिए प्लेट में निकाल ले और उसमे उपर से नींबू का रस, लाल मिर्च, नमक, जिरालू मसाला डाले और अच्छे से मिला लें।

  6. आपके स्वादिष्ट गराडू तैयार है। आप चाहे तो इस पर धनिया भी काटकर डाल सकते है। धनिए से इसका स्वाद और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।

  7. जिरालू मसाला आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। लेकिन यदि आप चाहते है तो आप इसे घर पर भी बना सकते है। इसके लिए आपको चाहिए:

  8. आपको जिरालू मसाला बनाने के लिए कुछ नही करना है बस सारे मसालो को मिला लें और आपका मसाला गराडू का स्वाद बढ़ाने के लिए तैयार है।

गराडू के फ़ायदों पर भी गौर करे:

  1. आप सुबह या शाम को फ्राइड गराडू का नाश्ता कर सकते है। इसे बनाना काफ़ी आसान है। आप भले ही इसे इसलिए खाना पसंद करते है क्योंकि यह स्वादिष्ट है, लेकिन क्या आप जानते है इसे खाने के आपको कई सेहतमंद फायदे भी मिलते है।

  2. शरीर को ऊर्जा देने में सहायक -यह ठंड के दिनों में आपके शरीर को गर्मी तो देता ही है साथ ही साथ इसे खाने से आपको उर्जा भी मिलती है। जिससे आप कार्यो को करने में सक्षम हो पाते है और आपको थकान नहीं लगती है।

  3. पोषक तत्वों से भरपूर -गराडू कई पोशक तत्वो से भरपूर होता है जैसे कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, फोस्फरस आदि। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है।

  4. घावों को भरने में मददगार -आपको जानकार आश्चर्य होगा लेकिन यह शरीर की चोट या घाव को भरने में भी सहायक है। इसलिए इसका सेवन करना बहुत अच्छा होता है।

  5. प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि -यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है। जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही शरीर के विकास में भी मदद मिलती है।

  6. हड्डियों के लिए लाभकारी - हड्डियों के कमजोर होने से चलने फिरने उठने बैठने में परेशानी आती है। गराडू हड्डियों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों के विकास में मदद मिलती है।

  7. जवां रखने में मदद करे -इसमे विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो आपको जंवा बने रहने में मदद करते है।

  8. तनाव को दूर करे -यदि आपको तनाव महसूस हो रहा है तो गराडू का नाश्ता कर ले आपको अच्छा महसूस होने लगेगा। गराडू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व के कारण यह तनाव से दूर रखने में मदद करता है। तनाव के होने से कई बीमारियों के होने का भी खतरा रहता है।

  9. झुर्रियों को हटाए - उबले हुए गराडू को मैश करके, शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियो की समस्या दूर होती है।

  10. दिल की बीमारियों के करे बचाव -यह दिल की बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए ठंड के मौसम में इसका सेवन करना बहुत ही अच्छा होता है। साथ ही यह पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

Recipe Notes

आज आपने जाना Garadu Recipe बनाने की विधि, अब जब आपने इसे बनाने का तरीका देख लिया है तो भला इंतजार कैसा जल्दी से बनाए और अपने पूरे परिवार वालो को खिलाए।

साथ ही आप इसे बनाकर अपने मेहमानों को भी खिला सकते है। यह सभी को बहुत ही पसंद आता है और ठंड के दिनों में इसे खाने का मजा ही अलग होता है। गराडू को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है इसलिए यदि आपके घर अचानक कोई मेहमान आ जाये तो आप फटाफट इसे बनाकर खिला सकती है। साथ ही आपने यह भी जाना की यह सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए यह आपके और आपके परिवार के लिए भी लाभकारी होता है। तो फिर इन सर्दियों में बनाये गरमा गर्म गराडू और ले इसके स्वादिष्ट स्वाद का मजा।

Loading...

You may also like...