Healthy Winter Food: आहार जिन्हें खाकर आप सर्दियों में रह सकते हैं स्वस्थ और तंदुरुस्त

गर्मियों के धूल और धूप वाले मौसम से परेशान लोगों को सर्दियों का इंतजार रहता है। सर्दियों का अपना अलग हीं मज़ा है। परन्तु सर्दियां भी तब तक हीं सुकून देती हैं जबतक वो काबू में रहें अर्थात हद से ज्यादा सर्दी भी सर्दियों का मज़ा खराब कर देती हैं।

सर्दियां थोड़ी कम हो तभी सुहानी लगती है। पर जब मौसम बदलता हैं तब हमें रोगों से बचने के लिए सावधानी भी बरतनी पड़ती है। इस मौसम में सर्दी, वायरल, फ्लू, एलेर्जी, खांसी जैसे रोगों से बहुत से लोग ग्रसित हो जाते हैं।

अगर बात भारतीय खाने की बात करें तो इसपर भी मौसम का प्रभाव आसानी से देखा जा सकता है। पुराने जमाने में हमारा भोजन मौसम के अनुसार बदलता रहता था, कई आहार मौसम बदलने पर भोजन में शामिल किये जाते थे और कई आहारों को भोजन से अलग भी किया जाता था।

बहरहाल सर्दियों में अपने भोजन में कुछ ख़ास खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इज़ाफा होता है। आइये आज के इस लेख में जानते हैं Healthy Winter Food के बारे में जो सर्दियों में शरीर को रखते है स्वस्थ और तंदुरुस्त

Healthy Winter Food: जानिए सर्दियों में गुणकारी खाद्य पदार्थों के बारे में

Healthy Winter Food

शहद

  • शहद का उपयोग सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य के लिए के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है।
  • इसे हर रोज लेने से पाचन क्रिया अच्छी होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
  • आयुर्वेद भी शहद के गुणों का गुणगान करता है और इसे अमृत स्वरूप मानता है, क्योंकि इससे शरीर निरोग, स्वस्थ और ऊर्जावान हो जाता है।

तिल

  • तिल सर्दियों के मौसम में आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
  • कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं तिल में।
  • तिल के तेल का मालिश आपको ठंड से बचाता है।
  • खांसी के कारण बने कफ से निजात पाने में तिल और मिसरी का काढ़ा पीना फायदा करता है।

बादाम

  • बादाम के रेगुलर सेवन से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
  • बादाम मधुमेह की बीमारी नियंत्रित करने में बहुत असरदार होता है।
  • बादाम कब्ज की समस्या में भी राहत देता है, जो की सर्दियों में होने वाली एक आम समस्या है।
  • बादाम खाने से आपकी याददाश्त भी मजबूत होती है।

गुड़

  • लोग ज्यादातर गुड़ सर्दियों में हीं खाना पसंद करते हैं।
  • गुड़ का प्रभाव गर्म होता है, इसीलिए गुड़ ज्यादातर सर्दियों में खाया जाता है।
  • गुड़ शरीर में रक्त बढ़ता है, इसे खाने से भूख बढ़ती है।
  • गुड़ के सेवन से पाचन शक्ति को बढ़ा देती है।

खजूर

  • खजूर में कैल्शियम, वसा, प्रोटीन, शर्करा और आयरन भी पाया जाता है।
  • इसमें विटामिन ए, बी और सी तीनों मौजूद होते हैं।
  • 100 ग्राम खजूर में करीब 283 कैलोरी ऊर्जा मिलती है, ये ऊर्जा का एक बढ़िया स्रोत है।

मूंगफली

  • मूंगफली खाना सर्दियों के मौसम में बहुत फ़ायदेमंद होता है।
  • मूंगफली में विद्यमान विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, मिनिरल्स जैसे तत्व इसे बहुत ही उपयोगी बना देते हैं।

दूध

  • दूध हर मौसम में फ़ायदेमंद और शक्तिवर्धक होता है।
  • इसमें खूब सारा कैल्शियम होता है जिससे आपकी हड्डियाँ मजबूत होती हैं।
  • बादाम को घिसकर दूध साथ पीने पर शरीर को शक्ति मिलता है।

केसर

  • सर्दियों में केसर का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • केसर में लाइकोपीन, क्रोसिन, जियाजैंथिन, कैरोटीन आदि पाए जाते हैं।
  • केसर का प्रभाव गर्म होता है, इसलिए इसका सर्दियों में उपयोग बहुत फ़ायदेमंद होता है।

पालक का सेवन

  • सर्दियों के मौसम में पालक खाना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व होते है। इसमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है जो शरीर के लिए फ़ायदेमंद होती है।
  • पालक का सेवन करने से आँख, बाल और त्वचा सभी स्वस्थ रहते है। सर्दियों के मौसम में पालक भरपूर मिलती है जिसका सेवन आप कई रूप में भी कर सकते है जैसे की पालक की सब्जी, पालक का सुप, पालक पूरी और सलाद के रूप में भी इसे आसानी से खाया जा सकता है।

अमरुद

  • अमरुद भी सर्दियों के मौसम में मिलने वाला फल होता है। यह खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसे खाने से दिल स्वस्थ रहता है।
  • साथ ही इससे हृदय की शक्ति में वृद्धि होती है। अमरुद में लाइकोपाइन तत्व पाया जाता है यह धमनियों में होने वाली परेशानी से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

कॉफी का सेवन

  • सर्दियों में कॉफी का सेवन करना बहुत ही अच्छा रहता है यह स्वाद में अच्छी तो रहती है साथ ही इससे शरीर को गर्माहट भी मिलती है। जिससे ठंड नहीं लगती है।
  • कॉफी को पीने से दिल भी ठीक से कार्य करता है। इसलिए ठंड के मौसम में कॉफ़ी पीना अच्छा रहता है।

संतरा

  • संतरा भी सर्दियों में बहुत आता है जिसका सेवन करना अच्छा रहता है। संतरा सभी को बहुत अच्छा भी लगता है।
  • इसे खाने से भी पोषक तत्व शरीर को मिलते है खासकर यह विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

सुप

  • सर्दियों में सुप का सेवन करना भी अच्छा रहता है।
  • गरमा गर्म सुप सर्दियों में पीने से पोषक तत्व तो मिलते है साथ ही यह ठंड के मौसम को भी मधुर बना देता है। इसलिए आप सर्दियों के आने पर सुप का सेवन करना ना भूले।

आप सर्दियों में अनार, खजूर और अदरक जैसी चीजों का भी सेवन कर सकते है । साथ ही अदरक की चाय तो ठंड को खुशनुमा बना देती है। अदरक के गुण आपकी सेहत के लिए भी लाभकारी रहते है। इसलिए आप इनका सेवन भी सर्दियों में आसानी से कर सकते है।

उपरोक्त चीजे आपको सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाती है और इनका सेवन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अच्छा होता है। आपको बता दे की हर मौसम में खाद्य पदार्थ मौसम के अनुरूप मिलते है ताकि आप उनका सेवन कर मौसम में होने वाली परेशानियों से बच सके। इसलिए मौसम के अनुसार मिलने वाले फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए ताकि आपको सही समय पर सही पोषक तत्व मिल सके।

ठंड में खाने के साथ साथ सर्दी से खुद का बचाव भी करे। ताकि आप मौसम का आनंद ले सके और बीमार ना पड़े। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे साथ ही अपने परिवार वालों का भी ध्यान दे।

Loading...

You may also like...