Food to Prevent Period Problems: मासिक धर्म में दर्द से राहत दिलाये

महिलाओ में हर महीने होने वाले मासिक धर्म याने पीरियड्स में उन्हें बहुत कठिनाई होती है | इस दौरान उन्हें पेट में दर्द, मरोड़, ऐंठन, पीठ में दर्द, ब्लीडिंग कम-ज्यादा होना, जलन आदि समस्याओ का सामना करना पढता है |

महिलाएं इस विषय में डॉक्टर से बात करने में भी हिचकिचाती है | उन्हें लगता है की इसका कोई इलाज नहीं है और यह समस्या सहन करनी  ही पड़ती है | लेकिन हम आपको बतादे की यह केवल एक मिथ है और कुछ नहीं |

इसका मतलब यह नहीं की आप इस परेशानी में दर्द से बचने के लिए दवाईयां लेना शुरू कर दे | क्योंकि दवाई भले ही आपको कुछ बेनिफिट दे पर किसी न किसी तरह का नुकसान करती जरूर है |

आज हम आपको बता रहे है Food to Prevent Period Problems. अर्थात सही आहार के मदद से भी आप इस तरह की समस्याओ से छुटकारा पा सकते है| और इन दिनों को भी नार्मल दिनों की तरह जी सकते है |

Food to Prevent Period Problems: मासिक धर्म की समस्याओ से छुटकारा

Food to Prevent Period Problems

पपीता – ब्लड फ्लो ठीक करे

  • कई बार ठीक से ब्लड ना फ्लो होने के कारण भी पेट में ऐंठन होती है |
  • पपीते के सेवन से पेट को गर्मी से मुक्ति मिलती है और यह ठीक से फ्लो होता है और दर्द से निजात मिलती है |
  • पपीता बीटा कैरेटिन, आयरन व फॉलिक एसिड से भी भरपूर होता है जो की पीरियड्स से होने वाली कमजोरी को दूर करता है।

गर्म दूध – मांसपेशियों को ताकत दे

  • यदि आपके पेट के निचले हिस्से में बहुत दर्द हो रहा है और आपने कुछ खाया भी नहीं हो तो गरम दूध का सेवन करे |
  • गरम दूध मांसपेशियों को ताकत देकर, उनकी ऐंठन को दूर करता है | इससे पेल्विक एरिया में होने वाला दर्द कम होता है |

चॉकलेट – कमजोरी दूर करें

  • क्या आप जानते है की कभी कभी केवल मूड के ख़राब होने से भी पीरियड में ज्यादा तकलीफ होती है | डार्क चॉकलेट के सेवन से आप मूड सुधरता है |
  • चॉकलेट में मैग्नीशियम और आयरन भी मौजूद होता है | इन्हे खाने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है और कमजोरी दूर करने में भी यह मददगार है |

डार्क चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होता है और साथ ही यह बॉडी में सेरोटोनिन नामक होर्मोरे को बढ़ाता है जिससे की यह बॉडी को रिलैक्स रखता है ।

अदरक या तुलसी वाली चाय

  • तुलसी कई समस्याओ में मदद करने वाली घरेलू औषधि है | तुलसी की चाय आपको पीरियड दर्द में भी मदद करती है |
  • अदरक की चाय हर किसी को पसंद आती है | यदि आपको यह पसंद है तो इसे पीरियड्स के दौरान पिए| एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुणों से युक्त अदरक आपको पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाती है |

केला – ताकत दे

  • सुबह सुबह नाश्ते में केला खाने से यह आपको दिन भर एनर्जी देता है |
  • पीरियड्स के दौरान भी इसे खाना फायदेमंद है | यह ऐंठन दूर करता है और आपको दर्द सहने की ताकत देता है |

ब्राउन राइस – ऊर्जा प्रदान करे

  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ज्यादा जल्दी थकान हो जाती है और साथ ही वे काफी ज्यादा सुस्त महसूस करती है।
  • ऐसे में उन्हें ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर है।
  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कार्बोहाइड्रेट की भी ज्यादा जरूरत होती है जो उनकी बॉडी में एनर्जी लेवल को बढ़ाए और साथ ही यह शुगर लेवल को भी बनाए रखता है।
  • कार्बोहाइड्रेट के लिए आप ओटमील, स्वीट पोटैटो और वाइट पास्ता इस आहारों का भी सेवन क्र सकते है।

फलो व सब्जियाँ – काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट के लिए

  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने आहार में फल और सब्जियाँ ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए जिससे की उन्हें काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट मिल पाए।
  • फल और सब्जियों में आपको गाजर, खुबानी, संतरा आदि जैसे फलो को रोज़ खाना चाहिए।
  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मीठा भी खाना चाहिए वो काफी हद तक आपके लिए फायदेमंद होगा।

आहार में फैटी एसिड जरूर ले

  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को होने वाले क्रैम्प से राहत दिलाने के लिए फैटी एसिड काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • फैटी एसिड के आहार में आप पटसन, लौकी और सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते है।
  • फैटी एसिड पीरियड्स के दौरान होने वाले हॉर्मोन के बदलाव में काफी हद तक मददगार होता है।

आयरन के भरपूर आहार का सेवन

  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खून की कमी हो जाती और बॉडी में फिर से खून बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है।
  • इसलिए पीरियड्स के दौरान वो आहार ले जिन से आपको आयरन भरपुर मात्रा में मिल सके।
  • आयरन आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और साथ ही शरीर की कमजोरी भी दूर करता है।
  • आयरन की कमी पूरी करने के लिए आप पालक, मीट, ड्रायड बीन, और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करे।

विटामिन बॉडी के लिए जरुरी

  • पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ऐसे आहार खाना चाहिए जिससे की उनकी बॉडी को विटामिन इ भरपूर मात्रा में मिल पाए।
  • विटामिन इ बॉडी में पिएमऐस (PMS) के सिड्रोम से राहत दिलाता है।
  • विटामिन इ के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत अंडे की जर्दी और एवाकाडो फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।
  • विटामिन बी 6 भी बॉडी के लिए जरुरी होता है जिससे की बॉडी में ब्लड क्लॉटिंग जैसी समस्या नहीं आती है।
  • विटामिन बी 6 के लिए आपको आलू का सेवन करना चाहिए।
  • विटामिन सी के लिए आपको अंगूर और निम्बू को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

ऊपर आपने जाना Food to Prevent Period Problems. अब जब भी आपका महीना आएगा इन चीज़ो को जरूर ट्राई करे, इससे आपको राहत मिलेगी| इसके इलावा इस दौरान ज्यादा नमक वाली, तली- गली और स्पाइसी चीज़े खाने से बचे| क्योंकि इनसे गैस, कब्ज ज्यादा बढ़ता है| और फिर भी प्रॉब्लम बहुत ज्यादा बानी हुई तो डॉक्टर से संपर्क करे|

Loading...

You may also like...