Food to Increase Blood: रक्त बढ़ाने वाले आहार खाएं और बीमारी दूर भगाये

जिस तरह गाड़ी को चलने के लिए पेट्रोल की जरुरत पढ़ती है| उसी तरह हमारे शरीर को भी चलने के लिए रक्त की जरुरत पढ़ती है| यदि शरीर में रक्त की कमी हो जाये तो इससे स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

रक्त की कमी के चलते एनीमिया नाम की बीमारी हो जाती है| इसमें शरीर पीले रंग का और बेजान सा दिखने लगता है। एनीमिया को रक्तहीनता भी कहा जाता है|

रक्त की कमी होने पर डॉक्टर्स हमें खून बढ़ाने के लिए बहुत सारी दवाये देते है| याने की हमारा बहुत सारा खर्चा भी होता है और बीमार पड़े रहने के कारण हमारी दिनचर्या भी प्रभावित होती है|

बीमार होकर अपना काम धाम छोड़कर बैठने से अच्छा है की हम अपनी दिनचर्या में ऐसे आहारों को शामिल करले, जिनसे खून बढ़ता हो| जैसे की अनार, याने हम हफ्ते में ४ दिन अनार खाते है तो हमें खून की कमी नहीं होगी| आइये जानते है ऐसे ही कुछ Food to Increase Blood.

Food to Increase Blood: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए

Food to Increase Blood

चुकंदर

  • आपने चुकंदर तो देखा ही होगा, जिस तरह यह लाल दीखता है, उसी तरह आपके शरीर में भी यह रक्त बढ़ाने में मददगार होता है|
  • इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होता है। साथ ही यह खून में हीमोग्लोबीन का निर्माण करता है व लाल रक्तकणों की सक्रियता को बढ़ाता है।
  • आप इसे कई तरह से खा सकते है जैसे कच्चा सलाद के रूप में, इसका हलवा बनाकर, जूस बनाकर आदि|

अनार

  • अनार की प्राइस देखकर ही समझ सकते है की यह हमारे लिए कितना फायदेमंद है| इसे रक्त बढ़ाने वाले आहार में प्रमुख माना जाता है|
  • इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है| चुकंदर की तरह इसे आप साबुत या जूस बनाकर पी सकती है| बस इसका हलवा नहीं बन पायेगा|
  • आप आयरन की कमी के लक्षण यहाँ देख सकते है|
  • यदि सुबह के समय खाने के बाद इसका एक कप जूस आप लेते है तो आयरन की कमी जल्दी ही ठीक हो जाएगी|

आंवला

  • भले ही इसका रंग लाल नहीं है, लेकिन आंवले में भी आयरन की अच्छी खासी मात्रा होती है|
  • यह खून को साफ भी करता है, याने की यदि आपको फुंसी फोड़े हो रहे है तो बाजार से Blood Purifier Medicine लाने के बजाय आप इसी रक्त वर्धक का इस्तेमाल कर सकते है|
  • यदि आप इसे ऐसे नहीं खा सकते है तो इसे मुरब्बे और चूर्ण के तौर पर प्रयोग कर सकते है|

केला

  • आपके पास आंवले का मुरब्बा बनाने का वक्त नहीं है और ना ही अनार छिलने का| तो कोई बात नहीं हम आपको झटपट वाला आहार भी बता रहे है|
  • केले को बस खरीदो और खालो| केले से मिलने वाला प्रोटीन, आयरन, और खनिज भी आपके शरीर में रक्त का इज़ाफ़ा करते है|
  • अब सोचना कैसा हर रोज सुबह के वक्त दूध के साथ केले का सेवन करना शुरू करदे|
  • यदि आप केले का सेवन करेंगे तो आंखों की समस्या से भी आपको निजात मिल जाएगी|

बादाम

  • बादाम आयरन से भरपूर होती है और खून की कमी में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
  • बादाम के सेवन से बॉडी में ब्लड फ्लो काफी अच्छा रहता है।
  • 28 ग्राम बादाम का सेवन रोज़ 6% आयरन की कमी को पूरा करता है।

रेड मीट

  • रेड मीट में विटामिन बी12 और आयरन दोनों ही भरपूर मात्रा में होता है।
  • रेड मीट का सेवन शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मददगार होता है।
  • इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।

मेथी दाने का सेवन

  • मेथी दाने आयरन, पोटैशियम, और कैल्शियम से भरपूर होते है।
  • इसलिए यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने की क्षमता रखता है।
  • जिससे हेमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और सतह ही शरीर को कई बीमारियों में मदद मिलती है।

शतावरी (एस्परैगस)

  • इसमें विटामिन K और आयरन की काफी अधिक मात्रा पायी जाती है।
  • इस वजह से यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद कर पाता है।
  • अपने आहार में इसकी 2 से 3 डंठल को जरूर शामिल करें।

खजूर का सेवन करें

  • खजूर में न सिर्फ आयरन होता है बल्कि इसमें कैल्शियम और पोटैशियम भी पाया जाता है।
  • इसका सेवन शरीर में खून की कमी को जल्द ही पूरा करता है।

आलू का सेवन

  • आलू में मौजूद विटामिन ए शरीर के लिए काफी अच्छा होता है और साथ ही यह शरीर में खून बढ़ाने में सहायक होता है।
  • लेकिन आलू का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है इसलिए इसका एक सीमित मात्रा में भी सेवन करें।

अंजीर का सेवन

  • अंजीर आयरन और फाइबर नोङो से युक्त होता है।
  • यह पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता और साथ ही इसमें आयरन होने की वजह से यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने में भी मददगारी होता है।

तरबूज का सेवन

  • तरबूज न केवल पियास बुझाने का काम करता है बल्कि यह शरीर में खून को बढ़ाता भी है।
  • तरबूज में आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी मौजूद होता है को शरीर को रेफीश करता है और साथ ही ये सभी पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
  • तरबूज स्टेमिना बढ़ाने में भी काफी मदद करता है।  

एप्पल का सेवन

  • अपने सुना ही होगा की रोज़ाना एक एप्पल का सेवन करने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते है।
  • वैसे एप्पल में आयरन और फाइबर दोनों ही पाया जाता  है।
  • इस वजह से यह शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है।

अंगूर का सेवन

  • अंगूर में आयरन और विटामिन बी12 काफी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • एक बाउल अंगूर का सेवन शरीर में ब्लड को बढ़ाने में काफी मदद करता है।  

इस ऊपर दिए लेख में आज अाप ने जाना की ब्लड सेल्स को बढ़ाने के किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए। ऊपर दिए गए सभी आहार Hemoglobin Food है और इसके अलावा आपको हमेशा आयरन, विटामिन सी, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी12, 9 (फॉलिक एसिड), बी6 और इ से युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में ब्लड की कमी पूरी होगी।

Loading...

You may also like...