Hair Spa at Home in Hindi: हेयर स्पा के जरिए घर पर ही रखे बालों का ख्याल

Hair Spa at Home in Hindi – चमकदार, सुन्दर और घने बाल हर किसी को पसंद होते है। बाल खूबसूरती में चार चाँद लगाते है। सुन्दर बालों की चाहत में महिलाएं कई उपाय भी करती है।

आजकल लोगों में बालों से जुड़ी कई समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। अनुचित खान पान, चिंता, तनाव, पोल्यूशन आदि ने बालों पर भी असर किया है जिसके कारण बाल बेजान, रूखे और चमकहीन हो जाते है।

रासायनिक उत्पादों की भी बालों को ख़राब करने में अहम् भूमिका रही है। बालों को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने के लिए उनकी देखभाल करना आवश्यक हो गया है।

हेयर स्पा के जरिये आप बालों को मजबूत और चमकदार बना सकती है। कुछ महिलाओ के पास पार्लर जाने के लिए समय भी नहीं होता है वो चाहे तो हेयर स्पा को घर पर भी कर सकती है इसके लिए जानते है Hair Spa at Home in Hindi.

Hair Spa at Home in Hindi: यह क्या है,कैसे करते है इसका उपयोग और इसके फायदे

Hair Spa at Home in Hindi

क्या है हेयर स्पा?

  • यह बालों को स्वस्थ रखने की एक प्रक्रिया होती है। जिसमे तेल, क्रीम, भाप, शेम्पू आदि के जरिये बालों की समस्या से निजात दिलाने में मदद मिलती है।
  • हेयर स्पा कराते रहने से कई लाभ भी प्राप्त होते है जो कि बालों के लिए फ़ायदेमंद होते है।
  • हेयर स्पा के लिए आपको ज्यादा समय देने की भी आवश्यकता नहीं होती है।

हेयर स्पा क्यों है जरुरी?

  • हेयर स्पा करने से बालों को पोषण के साथ साथ मजबूती भी मिलती है।
  • यह बालों को घना बनाने में भी मदद करते है। स्पा करने से बालों की झड़ने की गति भी कम हो जाती है।
  • दोमुहे बालों से निजात पाने के लिए भी हेयर स्पा एक अच्छा विकल्प होता है।
  • हेयर स्पा करने से बाल नरम और मुलायम हो जाते है। साथ ही उनमे चमक भी आ जाती है।
  • हेयर स्पा करने से बालों में उपस्थित गन्दगी भी दूर हो जाती है। साथ ही बालों की वृद्धि तेजी से होने लगती है।
  • हेयर स्पा करने से तनाव और चिंता भी दूर हो जाती है।

हेयर स्पा घर पर कैसे करे?

बहुत सी महिलाएं ऐसी होती है जो कि व्यस्तता के चलते अपने बालों पर ध्यान नहीं दे पाती है क्योंकि उनके पास पार्लर जाकर हेयर स्पा कराने का भी वक्त नहीं होता है। जिसके कारण वह खूबसूरत बालों से वंचित रह जाती है। यदि आपके पास भी समय की कमी है या फिर आप घर पर ही हेयर स्पा करना चाहती है तो कर सकती है। हेयर स्पा को घर पर करना बहुत ही आसान होता है।

बालों में हेयर स्पा के तरीके इस प्रकार है।

  • बालों की मसाज
  • स्टीम
  • हेयर वाश
  • बालों की कंडीशनिंग
  • हेयर मास्क

बालों की मसाज

  • हेयर स्पा को शुरू करने के लिए सबसे पहले बालों की तेल के द्वारा मसाज करना आवश्यक होता है।
  • इसके लिए आप नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • यदि आप बालों की हलके गरम तेल से मालिश करती है तो और बेहतर होगा।
  • तेल के द्वारा अपने स्केल्प और बालों पर धीरे धीरे 10 से 15 मिनट तक मालिश करे।
  • ऐसा करने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। साथ ही आप राहत का भी अनुभव कर पाती है।

स्टीम

  • मसाज करने के बाद दूसरा स्टेप बालों को स्टीम देना होता है।
  • स्टीम के लिए चाहे तो स्टीमर का उपयोग कर सकती है या फिर गार्डन पानी में टॉवेल को निचोड़ ले और उस टॉवल से बालों को पूरी तरह से ढक दे। फिर बालों को 10 मिनट तक ढका रहने दे।

हेयर वाश

  • बालों की मसाज और स्टीम के बाद बालों को एक माइल्ड शेम्पू की सहायता से हेयर वाश कर ले। ऐसा करने से बाल ख़राब नहीं होते है और उनकी प्राकृतिक चमक बनी रहती है।

बालों की कंडीशनिंग

  • यदि आप कंडीशनिंग के लिए बाजार का कंडीशनर उपयोग कर रही है तो 2 से 3 मिनट तक इसे रख कर बालों को धो ले और यदि आप घर पर बनाया हुआ कंडीशनर उपयोग कर रही है तो उसे आप कुछ समय के लिए रुक सकती है।

हेयर मास्क का उपयोग

  • यह अंतिम प्रक्रिया होती है। इसमें बालों पर हेयर मास्क का उपयोग करे। हेयर मास्क को भी आप बाजार से खरीद सकती है या फिर घर पर भी बना सकती है।
  • हेयर मास्क लगाने के बाद कुछ देर रुके और फिर अपने सिर को अच्छी तरह से धो ले।
  • बालों के सूखने के बाद बालों की धीरे धीरे कंघी कर ले।
  • इस तरह आपका हेयर स्पा की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

बालों को स्पा करने के लिया ज्यादा समय नहीं लगता है यह 1 से 2 घंटे में पूरा हो जाता है। इसे आप प्रत्येक महीने में एक बार करे। इससे आपके बाल स्वस्थ बने रहेंगे।

घर पर बनाए हेयर मास्क

यदि आपके बाल अधिक रूखे है तो आप निम्न विधि के द्वारा आप हेयर मास्क बना सकती है।

उपयोग विधि

  • आंवला, रीठा, मेथी के दाने और शिकाकाई इन सबको पानी में मिला ले और रात भर भीगने के लिए रख दे।
  • सुबह के समय इस पानी को अच्छे से उबाल ले।
  • आपको इसे इतना उबालना है कि इसका पानी आधा हो जाए।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दे। फिर इसमें अंडे की सफेदी और एलोवेरा को अच्छी तरह से मिला दे।
  • इस तरह पेस्ट तैयार हो जायेगा इसे अपने बालों पर लगा ले और सूखने दे। कुछ वक्त के बाद बालों को अच्छे से धो ले।

फलों का हेयर मास्क

आप चाहे तो फलों का भी हेयर मास्क बना सकती है।

  • इसे बनाने के लिए एवोकैडो पल्प, पके हुए केले का गुदा, शहद, प्याज का रस, पुदीने की पत्तियां इन सबको एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और फिर इस पेस्ट को बालों व् स्केल्प पर लगाए। कुछ समय तक मास्क को लगा रहने दे उसके बाद बालों को अच्छे से धो ले।

उपरोक्त विधियों द्वारा आप घर पर ही हेयर स्पा कर सकती है। यह बहुत ही आसान होता है, साथ ही आपका समय और पैसा दोनों ही बच सकता है।

Loading...

You may also like...