Hair Transplant Information In Hindi- जानिए बालों के प्रत्यारोपण से जुड़ी बातें

सिर पर खूबसूरत बालों की चाहत तो हर किसी को होती है| लेकिन बालो की समस्या के चलते या फिर अन्य कारणों से व्यक्ति के सर के बाल चले जाते है और वो गंजेपन का शिकार हो जाता है|

लेकिन मेडिकल साइंस की तरक्की के चलते अब व्यक्ति अपने सर पर लहराते बाल की चाहत को पूरा कर सकता है| क्योंकि आज के समय में हेयर ट्रांसप्लांट करवाना बहुत आसान हो गया है।

चाहे आपके बाल हाल ही में झड़े है या फिर सालो पहले ही झड़ चुके है दोनों ही केसेस में आप हेयर ट्रांसप्लांट यानी बाल प्रत्यारोपण करवा सकते है|

सामान्य व्यक्तियों के लिए इस इलाज को लेकर मन में बहुत शंकाये होती है| लेकिन हम आपको बतादे की यह अब भारत में भी आम होता जा रहा है। यदि आप भी इसे कराने के बारे में सोच रहे है तो यह Hair Transplant Information In Hindi आपके लिए मददगार होंगी|

Hair Transplant Information In Hindi: हेयर ट्रांसप्लांट क्या है और किन बातों का रखें ख्याल

Hair Transplant Tips

क्या होता है  हेयर ट्रांसप्लांट

  • हेयर ट्रांसप्लांट में आपके सिर के पीछे वाले हिस्से (या जहां ज्यादा बाल हों) वह से बालों को जड़ समेत निकल दिया जाता है|
  • फिर इन बालो को वहां पर ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है जहा बाल नहीं होते है|
  • ट्रांसप्लांट करने के पश्चात बाद उस जगह पर भी बाल ग्रो करने लगते है|
  • हेयर ट्रांसप्लांट तकनीक की बात करे तो इसमें आमतौर पर दो तरीके अपनाए जाते हैं।
  • पहले तरीके में एक एक बाल निकालकर उसे ट्रांसप्लांट किया जाता है|
  • वही दूसरे तरीके में बालों की एक पूरी पट्टी उखाड़कर दूसरी जगह स्टिच कर दी जाती है।
  • पहली वाली प्रक्रिया में दूसरी प्रक्रिया की तुलना में ज्यादा समय लगता है|
  • इस सर्जरी को करवाने के 2 हफ्ते बाद बाल उगने शुरू हो जाते हैं|

हेयर ट्रांसप्लांट करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल:-

अच्छे क्लिनिक का चयन करे

यदि आप हेयर ट्रांसप्लांट की प्लानिंग कर रहे है तो क्लीनिक की गुणवत्ता और जगह पर ध्यान दे| केवल किसी भी विज्ञापन को देखकर वहा जाकर हेयर ट्रांसप्लांट ना करवा ले|

हेयर ट्रांसप्लांट की तकनीकों के बारे में पता करलेहेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले इससे संबंधित तकनीकों के बारें में जानकारी हासिल करले| बाल प्रत्यारोपण के लिए नई तकनीकों में फलिक्यूलर यूनिट हेयर ट्रांसप्लांट और फलिक्यूलर यूनिट सेपरेशन एक्स्ट्रेक्शन का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है|

सही डॉक्टर का चुनाव

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए किसी विशेषज्ञ का ही चुनाव करें| आसपास खुलने वाले किसी भी सलून से इसे ना करवाए| क्योंकि यह बार बार करने वाली चीज़ नहीं है|

कोई बीमारी हो तो पहले कंसल्ट करले

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के एक सप्ताह पहले आपको एस्पीरिन या किसी तरह की एंटीबायोटिक या हार्ड दवाइयों का सेवन नहीं करना होता है| और यदि आपका किसी गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है तो इस बारे में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करे|

यदि आप डॉक्टर द्वारा कही गयी सारी हिदायतों का पालन करते है तो 7-10 महीने में आपके बाल अच्छे से आ जाते है| यह बाल बिलकुल प्राकृतिक होते है जिन्हें आप कटवा सकते हैं, कलर कर सकते हैं और अपना मनचाहा हेयर स्टाइल भी रख सकते हैं।

Loading...

You may also like...