Home Remedies For Laryngitis: जाने घरेलू उपाय जिनसे लेरिंगाइटिस से मिलेगा निजात

जब गले में हल्का दर्द होता है और आवाज़ ठीक से नहीं निकलती है तब इसे ज्यादातर लोग गले में खराश की आम समस्या समझने लगते है और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। आपको अगर ऐसी कोई समस्या हो रही हो तो कंफ्यूज ना हों और इसकी जांच ज़रूर करवाए, यह लेरिंगाइटिस हो सकती है ।

Laryngitis गले में होने वाली एक गंभीर समस्या है। यह समस्या 3 दिनों से लेकर 3 सप्ताह तक रहती है और कभी कभी तो यह 3 हफ्तों से भी अधिक समय तक रहती है। यह एक प्रकार का आवाज का विकार है जिसे डिस्फ़ोनिया कहा जाता है।

इसमें व्यक्ति को ऐसा लगता है जैसे उसके बोलने की क्षमता कम हो गयी हो। इसके होने पर पीड़ित जब बोलता है तब उसके आवाज़ की ध्वनि बहुत कम हो जाती है और बहुत ज्यादा फटी फटी आवाज़ निकलती है। इस समस्या के कुछ कुछ केसेज में तो आवाज़ निकलना पूरी तरह से बंद हो जाती है।

इसके लक्षणों की बात करे तो इसका मुख्य लक्षण तो यही है की व्यक्ति बोल नहीं पाता, इसके अलावा गले में कफ, दर्द, कुछ भी निगलने में परेशानी होती है। आज के लेख में हम इसके उपचार के लिए बता रहे है Home Remedies for Laryngitis.

Home Remedies for Laryngitis: जाने लेरिंगाइटिस के विकार के लक्षण और उपचार

Home Remedies For Laryngitis

लेरिंगाइटिस कैसे होता है: Laryngitis Causes

  • वोकल कॉर्ड जिन्हें Larynx कहा जाता है उनमे सूजन आने पर यह समस्या होती है।
  • वोकल कॉर्ड पर ज्यादा तनाव पढ़ने पर या वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण भी यह हो सकता है।
  • आपने ऊपर ही पढ़ा की सबसे आम Laryngitis Symptoms आवाज़ का कर्कश हो जाना या फिर कमजोर हो जाना होता है।
  • कभी-कभी तो लोग इसके कारण बिल्कुल भी बात नहीं पाते। अक्सर यह गले में खराश और सुखी खाँसी के साथ होता है।
  • ज्यादातर मामलों में यह समय के साथ ठीक हो जाता है और इसके गंभीर परिणाम नहीं होते हैं।

क्या है इसका उपहार: Laryngitis Treatment

कुछ आसान प्राकृतिक उपचार के साथ आप इस दर्द और सूजन से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी आवाज को ठीक कर सकते है। आईये इसके घरेलू उपचार के बारे में जानते है।

अदरक

  • अदरक के गले के लिए फायदों से तो आप सभी परिचित होंगे ही, लेरिंगाइटिस में भी यह बहुत फ़ायदेमंद है। यह गले के श्लेष्मा झिल्ली की सूजन को दूर करता है।
  • इस्तेमाल के लिए बारीक कटे हुए ताजे अदरक को 10 मिनट के लिए पानी के साथ एक बंद पैन में उबाल ले।
  • इसके बाद पानी को छान ले और ठंडा होने के लिए रख दे। फिर इसमें नीबू का रस डाले।
  • आप चाहे तो इसे मीठा करने के लिए इसमें शहद भी डाल सकते है। इस अदरक की चाय को दिन में कई बार पिए।
  • आप चाहे तो सिर्फ अदरक के टुकड़े को चूस लिया करे, या फिर अदरक के छोटे टुकड़ो को चबाकर भी खा सकते है।

गरम नमक वाला पानी

  • गरम नमक वाला पानी बैक्टेरिया को मारता है साथ ही साथ गले की सूजन को दूर करने में भी मदद करता है।
  • प्रयोग के लिए एक ग्लास गर्म पानी ले और उसमे एक चम्मच नमक डालकर हिला लें। फिर इस पानी से गार्गल करे।
  • यह बहुत ही प्रभावी Laryngitis Remedies में से एक है।

लहुसन

  • लहुसन की दो से तीन कलियों को मुँह में रखकर चूसे। पहले इसे दांतो से चबा ले और फिर हल्का हल्का खाने की भी कोशिश करे।
  • ऐसा दिन में तीन से चार बार करने की कोशिश करे।
  • इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया को मारते है और इन्फेक्शन को जड़ से ख़तम करते है।

सेब का सिरका

  • सेब के सिरके में एंटी माइक्रोबियल गुण होते है जो इन्फेक्शन से लड़ने में तो मददगार होते ही है साथ ही साथ लेरिंगाइटिस की समस्या को भी ठीक करते है।
  • प्रयोग के लिए आधे कप पानी में दो चम्मच रॉ एप्पल साइडर विनेगर यानी की सेब का सिरका डाले, फिर उसमे एक चम्मच शहद डाले और इसको दिन में दो बार पिए।
  • गरम पानी में एक चम्मच रॉ एप्पल साइडर विनेगर डाले, फिर इसके पानी से गरारे करे। इससे भी आपको रिलीफ ज़रूर मिलेगा।

सूप

  • यदि आप सूप पीना पसंद करते हैं, तो यह लेरिंगाइटिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत अच्छा है।
  • इस समय आपको जितना हो सके उतना सूप पीना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें को सोडियम युक्त सूप लेने से बचे।

हरी चाय

  • ग्रीन टी भी गले की सूजन को दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
  • राहत पाने के लिए आप दिन में दो बार ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते है।

नीबू

  • नीबू के अंदर मौजूद गुण बैक्टीरिया को मारने में मदद करते है। यह लेरिंगाइटिस के लक्षणों को तो दूर करता ही है साथ ही साथ बलगम को भी ढीला करता है।
  • प्रयोग के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीबू का रस निचोड़िये और इसमें एक चम्मच नमक डाले। फिर इस पानी को रोज सुबह पिए।
  • आप चाहे तो नीबू वाले पानी से गरारा भी कर सकते है। इससे भी गले को काफी हद तक राहत मिलती है।

किशमिश

  • 1/4 कप किशमिश को एक कप पानी में उबाल ले।
  • इस मिश्रण को दिन में तीन से चार बार पिए।

लौंग

  • एक चम्मच शहद और लौंग के तेल के तीन चार बूंदो को मिक्स कर लें। इसे दिन में तीन से चार बार पिए।
  • इससे गले को गर्मी मिलती है और गले की सिकाई होती है।
  • लौंग और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते है।
  • यह इन्फेक्शन को दूर करके, गले को ठीक करने का काम करता है।

अगर उपर्युक्त सारे उपचारो के बाद भी दर्द मौजूद रहता है और यह 3 दिन से ज्यादा हो गया हो,
आपको साँस लेने में परेशानी हो रही है, आपको बुखार भी आ गया हो, आपको खांसने पर खून आ रहा हो या फिर इसके अलावा आपको और कोई परेशानी हो रही हो तब चिकित्सक की मदद ले सकते हैं।

आज के लेख में आपने जाना Home Remedies for Laryngitis. इन उपायों से गले की यह परेशानी दूर हो जाती है और आपकी आवाज़ फिर से तेज हो जाती है।

Loading...

You may also like...