Home Remedies For Sprained Ankle: टखने में आने वाली मोच को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

टखने में चोट आना बहुत कष्टदायी होता है। एड़ी और टखने में चोट आने या मोच आने को अंग्रेजी में Sprained Ankle कहा जाता है। जब भी आपको टखने में कोई चोट आई होगी और आप डॉक्टर के पास गये होंगे तो उन्होंने आपको कहा होगा की आपको Sprained Ankle की परेशानी हुई है यानि की एड़ी या टखने में किसी भी प्रकार की चोट या मोच आने पर इसे स्प्रेनड एंकल (Sprained Ankle) कहा जाता है।

टखने में मोच आने के बहुत सारे कारण हो सकते है। अगर टखने की मोच को गम्भीर रूप से नही लिया जाये तो इससे आपको कोई बड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है इसलिए टखने में हल्की चोट आने पर भी उसका सही ट्रीटमेंट लेना आवश्यक होता है। टखने में चोट आने का एक कारण शरीर में कैल्शियम की कमी भी हो सकता है।

सही समय पर टखने में आये मोच के लक्षण को पहचानना भी अत्यंत आवश्यक होता है। कई बार आपको टखने में दर्द का अनुभव होता है पर आप उस पर ध्यान नही देते है या हल्की-फुल्की सुजन होने पर भी आप उसे अनदेखा कर देते है जो उचित नही होता है।

टखने की मोच के लक्षण का पहचान कर आप तुरंत उसका घरेलू इलाज करके भी इसके कष्ट से बच सकते है। थोड़ा भी गलत तरीके से पैरो के मुड़ जाने पर भी आपको टखने की चोट की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। अगर आपको कभी टखने की चोट की परेशानी हो जाती है तो उस मोच के कारण पैरों में उठने वाला दर्द बहुत असहनीय होता है इसके कारण आपके लिए अपने पैर को हिलाना-डुलाना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। वैसे तो टखने की चोट की परेशानी कभी भी हो सकती है पर सामान्यत: उम्र बढ़ने के साथ इस समस्या का डर अधिक हो जाता है क्योंकि एक उम्र के बाद शरीर के जोड़ और हड्डियाँ कमजोर होने लगती है जिसके चलते थोड़ी भी लापरवाही बरतने पर पैरों या टखने में चोट की समस्या हो सकती है। यह कई कारणों के चलते हो सकता है उनमे से कुछ कारण हम आपको नीचे बता रहे है जिससे आप उन कारणों का ध्यान रखकर के इस समस्या से बच सकते है। जानते है Home Remedies For Sprained Ankle.

Home Remedies For Sprained Ankle: इन उपायों से करें टखने की चोट का बचाव और उपचार

Home Remedies For Sprained Ankle

टखने की चोट के कारण :

  1. जब भी आप कोई ऐसी शारीरिक गतिविधि कर रहे हो जिसके समय आपको टखने पर किसी भी प्रकार का दबाव पड़ा हो या आपके टखने पर अचानक से कोई झटका लगा हो इससे आपको टखने की चोट की परेशानी हो सकती है।
  2. आप नियमित तौर पर व्यायाम करते है या जिम जाते है और अगर कभी आपने व्यायाम करते समय कुछ गलत तरीके से पैरो पर या टखने पर दबाव डाला हो तो ये एक कारण हो सकता है टखने की चोट का इसलिए इससे बचने के लिए आप सावधानी पूर्वक व्यायाम का अभ्यास करें और जल्दबाजी ना करें।
  3. अगर आपका पाँव किसी ऊँची-नीची सतह पर अचानक से पड़ जाये तो इसके कारण भी टखने में चोट की समस्या हो सकती है।
  4. सीढ़ियों से उतरते समय या चढ़ते समय अचानक से गिर जाने पर भी टखने के चोट की परेशानी खड़ी हो सकती है।
  5. ऊँचे जूते व हील्स पहनना भी इस समस्या का एक मुख्य कारण बन सकता है।
  6. अधिक समय तक खड़े रह कर काम करना या टखने पर किसी भी प्रकार के दबाव बन जाने के कारण भी टखने में चोट लगने की सम्भावना बढ़ जाती है।

टखने की चोट के लक्षण: Sprained Ankle Symptoms

  1. पैरों और टखने के पास सुजन हो जाना या उस स्थान का बहुत ज्यादा फूल जाना।
  2. चोट वाले स्थान पर छूते ही दर्द का अनुभव होना।
  3. उस स्थान पर नीला पड़ जाना या उस जगह का नीला हो जाना।
  4. चोट वाले स्थान पर वजन रखने में कठिनाई महसूस होना।
  5. संभावित स्थान पर जकड़न का अनुभव होना।

टखने की चोट को ठीक करने के घरेलू उपाय: Home Remedies For Sprained Ankle

सिंकाई

  • टखने की चोट और मोच के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है की आप उसे बर्फ या गरम पानी की थैली से उसकी सिंकाई करे।
  • सिंकाई से चोट की सुजन को कम किया जा सकता है साथ ही सिंकाई करने से दर्द में भी आराम मिलता है।

जैतून का तेल

  • जैतून के तेल का उपयोग आप पैरों की मोच को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार के रूप में कर सकते हैं।
  • जैतून तेल में मौजूद आवश्यक तत्व पैरों में आई मोच के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होते हैं।
  • जैतून का तेल मोच के कारण आने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • अगर आपको कभी भी पैरो में दर्द की शिकायत हो तो आप जैतून के तेल से मालिश कर के इस दर्द से छुटकारा पा सकते है।

सरसों का तेल

  • सरसों का तेल किसी भी प्रकार के शारीरिक दर्द या चोट में लाभदायक होता है।
  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सरसों के तेल में नमक को मिला कर गर्म करें और फिर इस गुनगुने तेल को मोच वाली जगह पर लगाएं।
  • ऐसा करने टखने के मोच के दर्द में राहत मिल जायेगी।

दूध का उपयोग

  • दूध एक सुपरफूड होता है जो बहुत लाभदायक होता है। टखने के चोट से राहत में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसके लिए 1 गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच फिटकरी मिला कर के इसे पिए। इसे पीने से दर्द में भी राहत मिलती है और चोट भी जल्‍दी ठीक हो जाती है।

हल्दी

  • हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से चोट के दर्द से आराम मिलता है साथ ही हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक गुण चोट के संक्रमन से भी शरीर को बचाने में मदद करता है।
  • इससे चोट को जल्दी ठीक करने में बहुत हद तक मदद मिल जाती है।

आराम करें

  • टखने में चोट या सूजन आदि होने पर आपको आराम करने की सख्त आवश्यकता होती है नही तो ये दर्द और अधिक बढ़ भी सकता है।
  • अगर आप रोज़ाना खूब चलते हैं तो कुछ दिनों तक ऐसा ना करें। ऐसे कार्य ना करें जिसमें टखने की मासपेशियां और ऊतकों की जरुरत पड़े।

शहद की मालिश

  • शहद का उपयोग भी टखने की मोच को ठीक किया जाता है।
  • मोच वाले स्‍थान पर शहद और चूना मिला कर हल्‍की मालिश करें इससे आपको चोट में बहुत आराम मिलेगा।

एलोवेरा

  • रोज़ाना एलोवेरा को छीलकर इसका 50 ग्राम भाग खाली पेट खाएं।
  • इसके अलावा एलोवेरा जैल, अदरक का पेस्ट और काले तिल का पेस्ट इन तीनों को मिलाकर गर्म करें फिर इस मिश्रण को एड़ी पर लगाएं।
  • इससे दर्द कम हो जाएगा और चोट भी जल्दी अच्छी होगी।

कितने समय में मिलता है आराम: Sprained Ankle Recovery Time

  • अगर मामूली चोट हो तो थोड़े से आराम के बाद ही आपको आराम मिलने लगता है और आप अपने सभी कार्य पुनः शुरू कर सकते है।
  • परन्तु बहुत गंभीर चोट या मोच होने पर इसमें अधिक समय लग सकता है और कई हफ्तों तक लग सकता है।
  • यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उच्च टखने के मोच को ठीक करने में काफी समय लगता है।
  • अगर आपकी चोट इतनी ज्यादा हो की किसी भी प्रकार की सर्जरी हुई हो तो आपको इसे रिकवर करने में कई महीने लग सकते है।
  • इसके लिए आपको डॉक्टर जितना भी आराम करने को कहे आपको उसे करना आवश्यक होता है।

तो ये थे टखने की चोट से उबरने के कुछ उपयोगी घरेलू उपाय जिसका इस्तेमाल कर टखने की चोट से आराम पा सकते हैं।

Loading...

You may also like...