Inexpensive Date Ideas: कम पैसे में भी अपनी डेट को बनाएं परफेक्ट

लाइफ में हर किसी को कोई ना कोई पसंद आता है| और जब भी किसी को कोई पसंद आता है तो सामने वाले को और जानने समझने के लिए लोग डेटिंग करना पसंद करते है|

खासकर किशोरावस्था में लोग ज्यादातर डेटिंग करते है| इस उम्र में डेटिंग का जो क्रेज रहता है वो बाकि किसी उम्र में नहीं रहता, इसलिए किशोरावस्था में कदम रखते ही लड़के-लड़कियां डेटिंग करना शुरू कर देते हैं।

लेकिन टीनेज में बहुत से लड़के जॉब नहीं करते है, और उनकी पॉकेटमनी भी इतनी नहीं होती है कि वे मंहगी डेट पर अपने साथी को ले जाकर उन्हें इम्प्रेस कर सके|

यदि आपके साथ भी सेम प्रॉब्लम है तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज के लेख में हम आपको बता रहे है कुछ अमेज़िंग Inexpensive Date Ideas.  इससे आप ज्यादा पैसे स्पेंड किये बिना डेटिंग के ट्रेंड को अपना सकते है|

Inexpensive Date Ideas – बजट में डेट करने के लिए टिप्स

Inexpensive Date Ideas

कॉफी हाउस

  • ऐसे कॉफ़ी हाउस का सिलेक्शन करे, जहा लाइव म्यूजिक हो|
  • म्यूजिक सुनते सुनते आपके पार्टनर से बात करते हुए आप दो घंटे वह आराम से बिता सकते है|
  • आपने यहाँ केवल दो कॉफी आर्डर की तब भी चल जायेगा और आपको यह ज्यादा महंगा भी नहीं पढ़ेगा|
  • इसके अलावा आप नए रिश्ते के शुरुआत के लिए टिप्स यहाँ देख सकते है|

लॉन्ग ड्राइव

  • डेटिंग करते वक्त आपको अपने जेब पर भार डालने के बजाय अपने दिमाग पर वजन डालना चाहिए|
  • डेटिंग को सस्ता और अच्छा बनाने के लिए आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं|
  • और ऐसा नहीं करना चाहते है तो लॉन्ग वॉक भी एक अच्छा ऑप्शन है|
  • दोनों ही केसेस में रास्ते में पानी पुरी, भेल पुरी इत्यादि का मजा भी ले|

गेम्स खेले

  • यदि आपका पार्टनर और आप, दोनों को गेम्स खेलना पसंद है तो आपके लिए साथ टाइम गुजारना तो और आसान है|
  • आप साथ में विडियो गेम, सॉफ्टबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन जैसे गेम्स का मजा ले सकते है|
  • और खास बात यह है की इसमें आप दोनों बोर भी नहीं होंगे|

केंडल लाइट डिनर

  • नहीं बिलकुल नहीं, केंडल लाइट डिनर का नाम सोचकर आपको महंगे रेस्टॉरेंट्स के बारे में नहीं सोचना है|
  • आप अपने बजट में ही खाना ख़रीदे और फिर आसपास के किसी पार्क में कैंडल के साथ सजावट करके वही खाना खा सकते है|
  • आप चाहे तो अपने ही घर के टेरेस या लॉन में यह इंतजाम कर सकते है|

प्रकृति के करीब जाए

  • क्या आपके साथी को फूल, पेड़, पौधे पसंद है तो क्यों न अपनी डेट में रोमांच भरने के लिए आप प्रकृति के करीब जाये|
  • सिटी से थोड़े आउटसाइड ऐसी कई जगह होती है जहा आप बोटिंग, फिशिंग आदि कर सकते हो।
  • ऐसी प्लेसेस थोड़ी रोमांटिक भी होती है तो आप अपनी डेट को बेसक सफल कर पाएंगे|
Loading...

You may also like...