Papaya Benefits for Skin: त्वचा की रंगत को बढ़ाने में मददगार होगा पपीता

हम सभी जानते है की फलों को खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है। फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर के लिए लाभकारी होते है।

हर मौसम में कोई न कोई फल उपलब्ध रहते है जिसका सेवन हम आसानी से कर सकते है। कुछ फल ऐसे होते है जिनका सेवन आप हर मौसम में कर सकते है।

Papita भी एक ऐसा फल होता है जो आपको हर मौसम में उपलब्ध हो जाता है। पपीता को खाने से त्वचा और शरीर को कई लाभ होते है। Papeeta को आप खा भी सकते है और त्वचा पर लगा भी सकते है। जिसके कारण यह दोनों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है।

यदि आप अपनी स्किन को निखारना चाहते है तो आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते है। इस लेख के द्वारा जानते है की पपीता कितने सारे गुणों से भरपूर है और आपको इसका उपयोग क्यों करना चाहिए। जानते है Papaya Benefits for Skin.

Papaya Benefits for Skin: जाने पापीती के अद्भुत फायदों के बारे में विस्तार से

Papaya Benefits for Skin

पपीता त्वचा को कई लाभ प्रदान करता है साथ ही यह बालों को भी लाभ पहुँचाता है। आइये अब जानते है Papaya Benefits के बारे में।

Papaya Benefits for Skin in Hindi

त्वचा को निखारे

  • पपीते में ऐसे तत्व होते है जो की त्वचा को निखारने का कार्य करते है इसके लिए पपीते का फेस पैक इस्तेमाल किया जाता है।
  • पके हुए पपीते का फेस पैक बनाया जाता है जिसे फेस पर लगाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते है। जिसके कारण त्वचा की समस्याएं दूर हो जाती है साथ ही मुंहासो की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • पपीते का फेस पैक त्वचा से डेड स्किन को भी निकाल देता है साथ ही झुर्रियों की समस्या को भी दूर कर देता है।

उपयोग विधि

  • फेस पैक बनाने के लिए पके हुए पपीते को ले लें। फिर उसका गुदा निकाल कर उसे अच्छी तरह से मैस कर ले।
  • इस तरह एक पेस्ट बन जायेगा। इसे चेहरे पर अच्छे से लगा ले और कुछ देर सूखने दे। जब पैक अच्छे से सूख जाए तो उसे साफ़ पानी से धो ले।
    बालों के लिए लाभकारी

बालों के लिए भी पपीता फ़ायदेमंद होता है।

  • पपीते में उपस्थित विटामिन और खनिज पदार्थ बालों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह बालों को बढ़ने में भी मदद करता है।
    इसका उपयोग करने से बालों की रुसी भी दूर हो जाती है।

उपयोग विधि

  • पपीते के गूदे को बालों पर लगाए और फिर उसे कुछ देर के लिए सूखने दे। सूखने के बाद बालों को पानी से धो ले।
  • आपके बाल सॉफ्ट हो जायेंगे साथ ही रुसी भी नहीं रहेगी।
  • पपीता एक अच्छा कंडीशनर भी होता है।

आँखों के लिए फ़ायदेमंद

  • पपीता आँखों के लिए भी लाभकारी होता है इसका सेवन करने से आँखों की रौशनी अच्छी होती है साथ ही इसे खाने से रतौंधी जैसा रोग भी नहीं होता है।

उपयोग विधि

  • पपीते का सेवन करने से आंखे अच्छी रहती है।
  • इसके लिए आप कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खा सकते है या फिर पके हुए पपीते को डायरेक्ट भी खा सकते है यह दोनों रूपों में लाभकारी होता है।

पपीते के स्वाथ्य लाभ

पपीता खाने से कई स्वाथ्य लाभ भी होते है जैसे

मासिक समस्या का निदान करे

  • जिन महिलाओ को मासिक धर्म समय पर नहीं आ रहा है तो उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए।
  • इससे मासिक धर्म शुरू हो जाता है साथ ही यदि मासिक धर्म के समय दर्द अधिक हो रहा है तो भी पपीते का सेवन करने से शारीरिक दर्द दूर हो जाता है और राहत मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करे

  • पपीते का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
  • यह बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण हृदय संबंधित बीमारियों के होने की सम्भावनाये कम हो जाती है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

  • पपीता प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ने में मदद करता है।
  • प्रतिरोधक क्षमता की कमी से कई रोग हो सकते है इसके लिए पपीता बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन सी पाया जाता है जो को रोगो से बचाव करता है।

कैंसर के लिए फ़ायदेमंद

  • पपीता कैंसर जैसे रोगों से भी मुक्ति दिलाने में मदद करता है।
  • पपीते में उपस्थित बीटा केरोटीन कैंसर की रोकथाम में मदद करती है। इसलिए पपीते का सेवन करना अच्छा रहता है।

हड्डियाँ मजबूत बनाये

  • पपीते का सेवन करने से हड्डियाँ मजबूत होती है।
  • पपीते में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। साथ ही यह गठिया रोग को भी दूर करने में मदद करता है।

अन्य फायदे

  • तनाव को कम करने में भी पपीते का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।
  • दांतो में खून आने पर पपीते का सेवन करने से खून का बहना रुक जाता है।
  • पेट के लिए भी पपीता लाभकारी होता है इसका सेवन करने से पेट साफ हो जाता है साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। यह बबासीर जैसे रोग के लिए भी लाभकारी होता है। इसलिए इसका सेवन ज़रूर करे।
  • वजन को कम करने के लिए आप डायटिंग करते है। आप यदि अपना वजन कम करना चाह रहे है तो अपनी डायटिंग में पपीते को ज़रुर शामिल करे क्योंकि यह वजन को आसानी से कम करने में सक्षम होता है।
  • पीलिया होने पर भी आप पपीते का सेवन आसानी से कर सकते है यह पीलिया के उपचार के लिए अच्छा होता है और इस रोग को ठीक करने में सहायता करता है।
  • उच्च रक्त चाप को भी नियंत्रित करने में पपीते का महत्वपूर्ण योगदान होता है इसका सेवन करने से उच्च रक्तचाप कम हो जाता है।

पपीते के नुकसान

  • यह सही है की पपीता फ़ायदेमंद होता है परन्तु कुछ परिस्थिति में इसका सेवन करने से बचना चाहिए ताकि पपीते के सेवन से हानि ना हो जैसे –
  • गर्भवती महिलाओ को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से गर्भपात की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • जो महिलाये बच्चो को स्तन पान करवाती है उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • दस्त के दौरान भी इसका सेवन करना अच्छा नहीं होता है।

इस तरह Papaya ke Fayde बहुत सारे होते है जिनका आप लाभ उठा सकते है और अपने आप को कई सारे स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।

Loading...

You may also like...