Dahi Vada Recipes In Hindi: मुंह में पानी ला देने वाला दही वड़ा खुद अपने घर पर बनाएं

दही वड़ा एक ऐसा डिश है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आना तो स्वाभाविक है। दही वड़ा तो होता ही इतना स्वादिष्ट और चटपटा है की कोई भी इसे खाने से मना नही कर पाता है। कहीं-कहीं दही वड़ा को दही भल्ले भी कहा जाता है। दही वड़ा एक ऐसी डिश है जो पूरे भारत में ही बहुत लोकप्रिय है। खट्टी और मीठी चटनी के साथ दही वड़ा का स्वाद और भी ज्यादा चटपटा सा हो जाता है। उत्तर भारत हो या पंजाब या फिर दिल्ली इन स्थानों पर दही वड़ा और भी ज्यादा प्रसिद्ध है।

Dahi Vada को मुंग की दाल और उरद की दाल दोनो से बनाया जा सकता है। अगर आप चाहे तो दोनों दाल को मिलाकर भी दही वड़ा बना सकते है। हम आपको हमारे आज के आर्टिकल में उरद की दाल से दही वड़ा को बनाने की रेसिपी बता रहे है। ये बहुत ही आसान विधि है दही वड़ा को बनाने की इसे फॉलो करके आप बहुत सरलता से स्वादिष्ट दही वड़ा बनाकर तैयार कर सकते है। दही वड़ा टेस्टी के साथ साथ हेल्थी भी होता है क्योंकि ये तली हुई चीजो में शामिल नही होता है। दही वड़ा को पचाना भी आसान होता है। वैसे भी छाछ और दही सेहत के लिए अच्छे होते है।

दही वड़ा को बनाने से पहले आप जिस भी दाल का इस्तेमाल कर रहे है उसे आपको 4-5 घंटे पहले से भिगोकर रखना होता है। अगर आप सुबह जल्दी में दही वड़ा बना रहे हैं तो आप दाल को रात में ही भिगोकर रख दीजिये और अगर शाम को दही वड़ा बनाना है तो सुबह में 4-5 घंटे के लिए गला दीजिये। दही वड़ा को आप अपने टेस्ट के हिसाब से कम और ज्यादा चटपटा कर सकते है। दही वड़ा के उपर पीसा हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर के साथ थोड़ा सा दही वड़ा मसाला मिला दिया जाए तो इसका टेस्ट और भी ज्यादा लाजवाब हो जाता है।

चाहे शादी हो या पार्टी आज कल आपको हर समारोह में दही वड़ा का स्टॉल नजर आ ही जाता है। दही वड़ा को घर पर बनाना बहुत सरल होता है इसलिए आप भी अपने घर पर जब भी कोई पार्टी या इवेंट हो तो अपने हाथों से दही वड़ा को बनाकर तैयार कर सकते है। होली हो या कोई भी त्यौहार हो आप दही वड़ा को बनाकर रख सकते है। जब भी आपका इसे खाने का मन करे तो बस थोड़ी सी तैयारी करके स्वादिष्ट दही वड़ा बनाया जा सकता है। जानते है Dahi Vada Recipes In Hindi.

Dahi Vada Recipes In Hindi: जाने दही वड़ा को घर पर स्वयं कैसे बनाये

Dahi Vada Recipes In Hindi

अगर आपके बच्चे तीखा कम खाते है तो आप दही वड़ा को अपने हिसाब से कम या ज्यादा तीखा करके उन्हें दे सकते है। दही वड़ा एक ऐसी डिश है जो घर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी की पसंद का होता है। दही वड़ा को बनाने में आपको जिन सामग्रियों का इस्तेमाल करना होता है वो सभी आपको अपने किचन में आसानी से मिल जाती है इसलिए इसे बनाना और भी आसान हो जाता है।

Course Main Course
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 4 People

Ingredients

दही वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • 200 Gm उड़द की दाल [बिना छिलके वाली]
  • 1 tbsp काला नमक [छोटी चम्मच]
  • भुना जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1 पिंच हिंग
  • तेल [वड़ा तलने के लिए]
  • दही वड़ा मसाला [आवश्यकतानुसार]
  • मीठी चटनी
  • धनिये की चटनी
  • 500 Gm दही [फेटा हुआ]
  • 1 tbsp काजू-किशमिश [बारीक़ कटे हुए]
  • बारीक फीकी सेंव
  • हरा धनिया [बारीक़ कटा हुआ]

Instructions

दही वड़ा बनाने के लिए विधि

  1. दही वड़ा बनाने के लिए उरद दाल को सबसे पहले 4-5 घंटे के लिए भिगोकर के रख दीजिये। जब 5 घंटे बाद दाल गल जाये तो उसका पानी निकालकर उसे दरदरा पीस कर तैयार कर लीजिये।

  2. अब पीसी हुई दाल में हिंग, जीरा और नमक डालकर इसे मिक्स कर लीजिये और दाल को तब तक अच्छे से फेट लीजिये जब तक घोल बिलकुल एक जैसा न हो जाये। दाल के मिश्रण को गाढ़ा ही रखना है बहुत ज्यादा पतला नही करना है।

  3. अब कढाई में तेल गरम होने के लिए रखिये।

  4. जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तो अपनी हथेलियों को थोड़ा सा गिला करके घोल में से थोड़ा थोड़ा घोल लेकर उसे तेल में डाले।

  5. इसे गोल्डन होने तक तेल में अच्छे से तल लीजिये।

  6. इस तरह सारे वड़े तेल में तलकर गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से तल कर रख लीजिये तैयार वड़ों को प्लेट में निकालकर रख लीजिये।

  7. दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15-20 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिये। गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए और 20-25 मिनट वड़ों को इस ही में रहने दीजिये जब तक हम दही तैयार करके रख लेते है।

  8. दही को अच्छे से फेटिये और उसमे थोड़ी सी शक्कर और नमक मिलाकर तैयार कर लीजिये। दही को टेस्ट कर लीजिये और उसे अपने टेस्ट के हिसाब से कम या ज्यादा खट्टा बना लें।

  9. अब सर्व करते समय वड़ों को पानी में से निकालकर अच्छे से हथेली से दबाकर उसका अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये।

  10. अब 3-4 वड़े को प्लेट में रखकर उस पर थोड़ा सा फेटा हुआ दही मिलाइए अब इसमें एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी भुना हुआ जीरा पाउडर, एक चुटकी दही वड़ा मसाला, एक चम्मच मीठी चटनी, एक चम्मच हरे धनिये की चटनी, थोड़ी बारीक़ फीकी सेंव और थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया मिलाइए और इसे सर्व कीजिये।

Recipe Notes

खाने से पहले सभी दही वड़ों को अपने हिसाब से चटपटा तैयार करके फिर इसे खाइए। इस तरह बना हुआ दही वड़ा  आपको इतना ज्यादा स्वादिष्ट और चटपटा लगेगा खाने में की इसे खाकर आप बाहर जाकर दही वड़ा खाना भूल जायेंगे। यकीनन जब भी आप इस तरह अपने हाथों से दही वड़ा अपने घर वालो को बनाकर खिलाएंगे तो सभी आपकी तारीफ किए बिना नही रह पाएंगे।

Loading...

You may also like...