Sweet Voice Tips In Hindi: आवाज को मधुर और सुरीला बनाने के घरेलू उपाय

जिस तरह किसी इंसान की पर्सनालिटी, उसके बोलने का तरीका, उसके कपड़े आदि उसके व्यक्तित्व की पहचान होते है ठीक उसी तरह आवाज़ भी व्यक्तित्व को निखारने में अहम् भूमिका निभाती है।

मीठी आवाज़ हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। आपने खुद ही देखा होगा यदि फ़ोन पर किसी की आवाज़ बहुत मीठी है तो आपको उससे और अधिक बात करने का मन करता है, वही यदि किसी की आवाज फटी हो, तो वो बहुत इरिटेट करती है।

यदि आप गाना गाने का शौक रखते है या खासतौर पर गायकी में करियर बनाना चाहते है तो आपकी आवाज़ का सुरीला होना बहुत ज़रूरी है और आपको अपनी आवाज़ का ख्याल रखना भी ज़रूरी है।

यदि आप गाना नहीं भी गाते है तब भी अच्छी आवाज़ तो सबको ही अच्छी लगती है। Good Voice की हमेशा तारीफ़ होती है, तो चलिए जानते है कुछ Sweet Voice Tips in Hindi.

Sweet Voice Tips in Hindi: इस तरह सुधारें अपनी आवाज की मिठास

Sweet Voice Tips

सबसे पहले तो इन चीजों से बना लें दूरी

  • यदि आप सुरीली और मीठी आवाज़ पाना चाहते है तो पहले आपको अपनी आवाज़ का ख्याल रखना शुरू करना होगा।
  • इसके लिए जो चीज़े आपकी आवाज़ को प्रभावित करती है, उनसे दूरी बना ले।
  • धूल मिट्टी से दूर रहे इससे आपको एलर्जी हो सकती है, कोल्ड ड्रिंक और ठंडा पानी ना पिए इससे गला ख़राब हो सकता है
  • कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी चीजों का सेवन कम से कम करे। ठंडी चीजें गले को ख़राब करने का कार्य करती है इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखे।

How to Make Your Voice Deeper

प्याज और रस का नुस्खा

  • यदि आपकी आवाज मीठी नहीं है और आप उसे मीठी बनाना चाहते है तो यह उपाय करे।
  • प्याज के दो चम्मच रस में शहद मिला लें और सुबह शाम दोनों वक्त इसे चाटें।
  • इसे लेने के बाद एक घंटे तक कुछ भी ना खाए, कुछ दिनों में आप खुद फर्क देखेंगे।

How to Improve Your Singing Voice

घी का उपयोग

  • आवाज़ को सुरीला बनाने के लिए घी का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • घी भी आवाज़ के लिए बहुत ही असरकारी होती है।
  • यदि आप गायक हैं और आपको अपनी आवाज़ को और सुरीला बनाना है तो उसके लिए आपको प्रतिदिन सुबह के समय आधा चम्मच घी खाने से पहले खाना चाहिए।
  • घी खाने के बाद गर्म पानी ज़रूर पीये। ऐसा करने से आवाज़ सुरीली होती है।

जड़ी बूटियों द्वारा उपचार: How to Improve Singing

  • ब्राह्मी और मंजिष्ठा जैसी जड़ी बूटिया, आपकी आवाज की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करती है।
  • अपनी आवाज को सुधारने और मधुर बनाने के लिए हफ्ते में एक बार ब्राह्मी की चटनी का सेवन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप चाहे तो अपने खाने में दालचीनी भी शामिल कर सकते है, इससे भी फायदा मिलता है।

मुलेठी का सेवन

  • आप आवाज में सुधार करना चाहते है तो इसके लिए मुलेठी का उपयोग भी कर सकते है।
  • इसके लिए मुलेठी का छोटा टुकड़ा ले लें और उसे कुछ देर तक चबाये। चबाने से मुंह में लार बनती है जिससे गला साफ होता है और आवाज भी मधुर होती है।

गला बैठ जाने पर

  • गला बैठ जाने पर गुनगुना पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे करने से आवाज ठीक हो जाती है। ऐसा दिन में दो से तीन बार करे।
  • इसके अतिरिक्त आप दो चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद डालकर सुबह और रात के समय ले और फिर पानी ना पिए, आवाज खुल जाएगी।

अन्य उपाय:

  • अपनी आवाज़ को और मधुर बनाने के लिए आंवला भी फायदेमंद होता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से Improve Voice के साथ साथ सेहत भी अच्छी रहती है। यह विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत होता है इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करे।
  • यदि आपकी आवाज बैठ गयी है तो उसके लिए दो चम्मच अदरक का रस ले लें और उसमे एक चम्मच शहद को मिला दे। इस मिश्रण को दिन में तीन बार ले, ऐसा करने से बंद गला ठीक होने लगता है और आवाज भी मधुर होने लगती है।
  • आप आवाज के लिए काली मिर्च का उपयोग भी कर सकते है। इसके लिए खाना खाने के बाद एक ग्राम काली मिर्च पाउडर को को लें और उसमे थोड़ा सा घी मिला कर मिश्रण तैयार कर ले और इस मिश्रण को खाएं। ऐसा करने से भी आवाज मधुर बनती है।
  • अनानास का सेवन करना भी आवाज के लिए अच्छा होता है। इसका नियमित रूप सेवन करने से आवाज मधुर होती है। साथ ही आप अनानास का जूस भी पी सकते है यह भी लाभकारी होता है।
  • लहसुन भी आवाज के लिए असरकारी होती है इसके लिए लहसुन की तीन से चार कलियों को ले लें और उन्हें सिरके से भिगो ले। फिर इस लहसुन का सेवन करे। आप देखेंगे की आपकी आवाज सुरीली होने लगेगी।

इन बातों का भी रखे ख्याल

  • यदि आपके मन में प्रश्न उठता है की How to Become a Good Singer? तो मीठी आवाज़ पाने के लिए ज्यादा चीखना-चिल्लाना नहीं चाहिए। इससे गले की मांसपेशियों में खिंचाव होता है और इसका प्रभाव आवाज़ पर पड़ता है।
  • इसके अतिरिक्त बेहद चटपटा, मसालेदार और चिकनाई युक्त भोजन भी ना करे, इससे गला ख़राब होता है और पेट भी जिससे आवाज पर इसका असर होता है।
  • खाना खाने के पश्चात चुटकी भर काली मिर्च को एक चम्मच घी के साथ खाना चाहिए, इससे आवाज ठीक होती है।
  • बार बार अपने गले को साफ भी नहीं करना चाहिए इससे भी गले में समस्या आने लगती है।

उपरोक्त उपायों को अपना कर आप अपनी आवाज को सुरीला बना सकते है। गले को ख़राब होने से बचाना चाहिए ताकि आपकी आवाज में परिवर्तन ना आ सके। आवाज के लिए गले का सही होना बहुत ही जरुरी होता है। आपकी आवाज अच्छी होगी तो आप लोगो से तारीफे भी पा सकते है। साथ ही आप अपने गानो से एक अच्छा मुकाम भी पा सकते है क्योंकि अच्छी आवाज तो सभी को पसंद आती है और लोग ऐसी मधुर आवाज के दीवाने भी हो जाते है। तो फिर देर किस बात की है आज भी आप भी अपनाये ये घरेलू नुस्खे। साथ ही उपरोक्त चीजे आपको आसानी से घर में मिल जाती है और इसके उपयोग से भी किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

Loading...

You may also like...