Raat Ko Dinner Me Kya Khaye: स्वस्थ रहने के लिए डिनर में शामिल करें ये चीजें

आमतौर पर लोग सुबह का नाश्ता बहुत लाइट करते है और रात का खाना बहुत हैवी लेते है| दिनभर काम करने के बाद वे रात के खाने को लेकर बहुत उत्साहित होते है की रात में क्या अच्छा खाये|

आप कब क्या खाते है, इसका आपके सेहत पर बहुत प्रभाव पढता है| इसलिए रात का खाना हैवी नहीं बल्कि सादा और हल्का होना चाहिए|

रात का खाना पोषण युक्त होना चाहिए| इससे आपका मेटाबलिज़्म सही से काम करता है और नींद अच्छी आती है| साथ ही यह आपके शरीर को फिट रखने में भी मदद करता है|

यदि आपको नहीं पता है की रात का खाना कैसा लेना चाहिए तो कोई बात नहीं| यहाँ जानिए Raat Ko Dinner Me Kya Khayeऔर रखे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ख्याल|

Raat Ko Dinner Me Kya Khaye: ऐसा होना चाहिए रात्रि का भोजन

What Should Eat in Dinner

लौ कैलोरी फ़ूड खाये

  • यदि आप अपनी फिटनेस को लेकर बहुत कॉन्सियस है तो आपको डिनर में सिर्फ 450 से 500 कैलोरी तक के फूड ही खाने चाहिए।
  • लेकिन यदि आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए बहुत एक्सरसाइज कर रहे है तो आप 550 कैलोरी तक खा सकते हैं।
  • रात में छाछ या रायता पीना भी अच्छा ऑप्शन है इससे पेट में ठंडक रहेगी और पाचन क्रिया दुरुस्‍त रहेगी।

मैग्नीशियम भी बेहद जरुरी

  • हम सभी जानते है की यदि हमारी नींद अच्छी नहीं होती है तो शरीर का स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है|
  • इसलिए जिन लोगो को अनिद्रा की शिकायत होती है उन्हें अपने आहार में मैग्नीशियम जरूर शामिल करना चाहिए|
  • एक अध्ययन में सामने आया है कि इसकी कमी से लोगों में तनाव पैदा होता है जो की मानसिक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है|
  • इसकी पूर्ति के लिए हरी सब्जियां, लौकी, बीन्स आदि ले सकते है|

फाइबर के लिए हरी सब्जिया

  • क्या आप जानते है फिट रहने के लिए आपको दिन का 25 ग्राम फाइबर लेना जरुरी है|
  • इस जरुरत का 8 ग्राम आप रात के समय ले सकते है|
  • हरी पत्‍तेदार सब्‍जियों में फाइबर की काफी मात्रा होती है। इसलिए रात के खाने में इन्हें जरूर शामिल करे|
  • इसके अलावा साबुत अनाज, नट्स और सीड्स को शामिल किया जा सकता है।

डिनर में प्रोटीन

  • रात के खाने में 20 से 25 फीसदी प्रोटीन युक्‍त आहार शामिल होना चाहिए|
  • प्रोटीन के सेवन से आपको खाने के बाद संतुष्टि मिलती है और दोबारा कुछ खाने का मन नहीं होता, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते है|
  • इससे मांसपेशिया मजबूत बनती है| क्योंकि रात में मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में प्रोटीन मददगार है।

इसके अलावा शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपने आहार में कार्ब्‍स भी शामिल करे| साथ ही एक चम्‍मच टेबलस्‍पून शुगर भी शामिल करना जरुरी है।

Loading...

You may also like...