Insecure in Relationship: रिश्तों को तोड़ती है असुरक्षा की भावना

प्यार का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है और जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते है तो सभी कुछ अच्छा लगने लगता है और आपको अपने पार्टनर का पूरा अटेंशन मिलता है।

लेकिन इसी प्यार के चलते कई बार ऐसा भी होता है जब पार्टनर के बीच एक दूसरे को लेकर असुरक्षा की भावना आने लगती है। जब आप एक बार अपने पार्टनर के लिए ऐसा महसूस करने लगते है तो आपकी रिलेशनशिप में कुछ भी अच्छा नहीं होता है।

असुरक्षा की भावना ज्यादातर महिलाओं और लड़कियों में होती है जबकि पुरुषों और लड़कों को यह बात समझ में भी नहीं आती है कि महिलाएं ऐसा बदला हुआ व्यवहार क्यों कर रही है।

इस लेख में हम आपको बता रहे कि रिलेशनशिप में किस बात को लेकर असुरक्षा की भावना आती है। साथ ही आपको अपने रिश्ते को संभालने के लिए क्या क्या करना चाहिए। इस लेख में पढ़े Insecure in Relationship.

Insecure in Relationship: जानिए क्यों आती है रिलेशनशिप में असुरक्षा की भावना

Insecure in Relationship

किसी दूसरे की वजह से

  • ज्यादातर ये भावना महिलाओं और लड़कियों में जल्दी आती है।
  • आज कल सोशल मीडिया के चलते लोगों के बहुत सारे फ्रेंड्स होते है।
  • इसके चलते ऑफिस में या फिर कहीं बाहर आपके पार्टनर की दोस्ती किसी से बहुत अच्छी हो जाती है तो अक्सर असुरक्षा की भावना मन में जगह बना लेती है।
  • इसी के साथ मन में पार्टनर के उस दोस्त के लिए जलन की भावना भी आती है।
  • ऐसे में आपका पार्टनर उसने भी ज्यादा अच्छा दिखना चाहता है, ताकि आप उनकी तरफ फोकस रहें।

वजन का बढ़ना भी एक वजह

  • वजन का बढ़ना भी कभी कभी इनसिक्योरिटी का एक बहुत बड़ा कारण बन जाता है।
  • यह कारण ज्यादातर महिलाओं की असुरक्षा का कारण होता है।
  • महिलाओं को अपने वजन को लेकर हमेशा बहुत फ़िक्र रहती है।
  • उन्हें ऐसा लगता है कि उनके बड़े हुए वजन की वजह से उनका पार्टनर अब उनमें इंटरेस्ट नहीं लेता है।

बढ़ती उम्र भी है एक वजह

  • ज्यादातर ऐसा होता है कि बढ़ती उम्र के साथ साथ लोग बस आपके चेहरे की झुर्रियों को ही देखते है।
  • ऐसे में पुरुष और महिला दोनों ही अपने लुक्स को लेकर बहुत परेशान रहते है।
  • अपनी बढ़ती उम्र को महिलाएं केवल अपने सफ़ेद बाल और बेडोल शरीर से ही जोड़ती है।
  • ऐसे में उन्हें हमेशा अपने पार्टनर के प्रति इनसिक्योरिटी महसूस होती है।

शादी का समय भी एक वजह

  • जब आप अपने तय शादी के समय के आस पास होते है तो आपको ऐसा लगने लगता है कि कहीं आप अपने पार्टनर को खो ना दे।
  • आप अपने पार्टनर को खो देने के डर से भी इनसिक्योर महसूस करने लगते है।
  • ऐसे में आपका परफेक्ट मैच आप से दूर ना हो जाए इसके लिए आप बहुत कुछ करना स्टार्ट कर देते है।

अपने आप को हमेशा अकेला महसूस करना

  • कई रिलेशनशिप ऐसे देखे गए है जिनमें कपल्स के बीच असुरक्षा की भावना इसलिए होती है क्योंकि वे अपने आपको उस रिलेशनशिप में अकेला महसूस करते है।
  • कई बार ऐसा होता है कि आपका पार्टनर आपको उतना समय नहीं दे पाता जितने समय की आपको जरूरत होती है तो यही से Insecure in Relationship की शुरुआत होती है।
  • ऐसे में जब आपका पार्टनर काफी बिजी रहता है और आपको समय नहीं दे पाता है या बात चित नहीं हो पाती है।
  • तो आपको ऐसा लगता है कि आपका पार्टनर आपको छोड़ कर बाकि सब की परवाह करता है।

Feeling Insecure in a Relationship: इन टिप्स को आजमाएं

पुरानी बातों को ना दोहराएं

  • अपने पार्टनर से खुलके बात करें पर अपने पार्टनर की किसी एक गलती को लेकर उन्हें बार बार सुनाए ना।
  • अगर आप अपने दूसरे रिलेशनशिप में है तो आपको कभी भी अपने पहले रिलेशनशिप की बातें नहीं करनी चाहिए।
  • आपको हमेशा पुरानी बातों को भूल जाना चाहिए यह आपके रिलेशन के लिए बहुत ही जरुरी होगा।
  • आपको अपने पुराने रिलेशनशिप के अनुभव से सिखकर अपने न्यू रिलेशनशिप को मेन्टेन करना चाहिए।

अपने पार्टनर को टाइम दें

  • अगर आप अपने पार्टनर को समझना चाहते और अपने बीच आई दूरी को कम करना चाहते है तो जरुरी है अपने रिलेशन में आप एक दूसरे के लिए समय निकालें।
  • अगर रिलेशनशिप में किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना है आप दोनों को अपनी बात सामने रखना चाहिए।
  • अपने रिश्ते में फिर से नयापन और प्यार लाने के लिए ऐसा करना जरुरी है।

समस्या की जड़ तक पहुंचे

  • आप किस बात को लेकर इनसिक्योर महसूस करते है ये पता लगाएं।
  • फिर आपको अपने पार्टनर से उस बात पर वार्तालाप करना चाहिए।
  • बात करने से बड़े से बड़े लड़ाई झगड़े सुलझ जाते है तो आपको अपने पार्टनर से अपनी असुरक्षा की फीलिंग को लेकर भी जरूर बात करनी चाहिए।

आपको अपने पार्टनर की जासूसी नहीं करनी चाहिए

  • अगर आप किसी बात को लेकर असुरक्षित महसूस करते है तो इसके लिए आपको अपने पार्टनर की जासूसी नहीं करनी चाहिए।
  • आपको अपने पार्टनर को भी पूरा स्पेस देना चाहिए।
  • आपको कभी भी अपने पार्टनर के मैसेज नहीं पढ़ने चाहिए।
  • ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच असुरक्षा की भवन कम नहीं होती है।

अपने पार्टनर पर भरोसा रखें

  • आपको हमेशा अपने पार्टनर पर भरोसा रखना चाहिए।
  • अगर आपको उनकी कोई बात अच्छी नहीं लगती तो आपको उन्हें ये साफ-साफ बता देना चाहिए।
  • अगर आपको अपने पार्टनर की किसी बात पर गुस्सा आता है या फिर ऐसा लगता है कि वो गलत है तो आपको अपने पार्टनर से इस बात पर चर्चा जरूर करनी चाहिए।
  • अपने पार्टनर को अपनी इन्सिक्युरिटी के बारे में जरूर बताएं तभी सही हल निकल पाएगा।

इस लेख में हम ने आपको बताया कि आपको अपने रिलेशनशिप में असुरक्षा की भावना को जगह नहीं देना चाहिए और अगर ऐसा है तो आपको क्या करना चाहिए और किन वजह से रिलेशनशिप में असुरक्षा की भावना आती है।

Loading...

You may also like...