Benefits of Salsa Dancing: सालसा डांस के जरिये रखे शरीर को फिट

नृत्य का जीवन में बहुत महत्व होता है। प्राचीन काल से नृत्य को मनोरंजन के रूप में किया जाता आ रहा है। जिसे लोग आनंद पूर्वक देखते और करते है।

नृत्य मनोरंजन तो करता ही है साथ ही यह शरीर में स्फूर्ति का संचार भी करता है। जिसे करने से मन प्रसन्न हो जाता है।

आजकल नृत्य कई प्रकार के होते है जो मनोरंजन के साथ साथ शरीर को स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते है। कुछ लोग वजन को कम करने, शरीर को नियंत्रित बनाने के लिए भी नृत्य का सहारा लेते है। मनुष्य फिट रहने के लिए भी नृत्य करता है।

इस लेख के जरिये एक ऐसे ही नृत्य के बारे में बता रहे है जो करने में तो आनंददायक है ही साथ ही इसके भरपूर फायदे भी होते है। जानते है Benefits of Salsa Dancing के बारे में विस्तार से।

Benefits of Salsa Dancing: जानिए सालसा डांस किस तरह है फ़ायदेमंद

Benefits of Salsa Dancing

सालसा डांस क्या है ?

  • साल्सा क्यूबा की एक नृत्य शैली है।
  • सालसा को लैटिन अमेरिका के साथ साथ यूरोप,अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के कुछ देशों में भी किया जाता है। आजकल यह बाकी के सभी देशों में प्रचलित होता जा रहा है।
  • यह नृत्य जोड़ीदार के साथ किया जाता है।

वज़न कम करने में सहायक

  • अधिकतर लोग अपने वजन को कम करने के लिए परेशान रहते है। जिसके लिए वह जिम और डाइट का भी सहारा लेते है।
  • लेकिन इसे करते करते बोर हो जाते है और फिर छोड़ देते है। जिनके कारण उन्हें बेहतर परिणाम प्राप्त नहीं हो पाता है।
  • आप यदि मनोरंजन के साथ वजन को घटाने का प्रयास करेंगे तो यह कार्य आसानी से हो सकता है।
  • सालसा एक ऐसा नृत्य है जिसे करने से कैलोरी बहुत ही जल्दी बर्न होती है।
  • सालसा करने से 5 से 10 कैलोरी प्रति मिनट की दर से कम होती है पर यह इस बात पर भी निर्भर करता है आप इसे किस गति से कर रहे है।

बोन और जॉइंट के लिए लाभकारी

  • सालसा डांस के जरिये बोन और जॉइंट को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
  • सालसा पुरुषों और महिलाओं में होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • साथ ही महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में एक महत्वपूर्ण गिरावट हो सकती है जो कैल्शियम को हड्डियों में अवशोषित होने से रोकती है । सालसा इसके लिए भी फ़ायदेमंद होता है।
  • गठिया को रोकने के लिए भी यह नृत्य मदद करता है।

शरीर को युवा रखने में मददगार

  • सालसा डांस आपके यौवन को बरकरार रखने में काफी फ़ायदेमंद होता है। साथ ही यह डांस उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को बहुत धीमा कर देती है।
  • सालसा डांस से आपके दिल, हृदय प्रणाली और फेफड़ों की क्षमता को भी लाभ मिलता है।
  • आपको बता दे की एक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति की श्वास की दर साइकिल चालकों, तैराकों और ओलंपिक स्तर के 800 मीटर धावक के बराबर होती है।

संतुलन बनाने में लाभकारी

  • एक स्थिति में अपने आप को संतुलित करना आसान हो सकता है, लेकिन नृत्य में शामिल कई प्रकार के स्तरों में संतुलन करना बहुत मुश्किल होता है।
  • सालसा डांस करने वाले अपने आप को डांस के हर स्टेप्स में संतुलित रखने में सक्षम होते है।
  • शरीर को संतुलित बनाये रखने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है साथ ही दैनिक जीवन में लगने वाली चोटों से भी बचाव हो जाता है।
  • यह डांस शरीर की तंत्रिका तंत्र को सुचारु रूप से चलाने में भी मदद करता है।

मसल्स के लिए लाभकारी

  • सालसा सभी प्रमुख मांसपेशी समूहों को व्यायाम करने के लिए प्रेरित करता है।
  • इस डांस में हैमस्ट्रिंग, क्वाड्रिसेप्स और कोर सभी का व्यायाम हो जाता है।
  • इस डांस के द्वारा शरीर के ऊपरी भाग और भुजाओं का भी व्यायाम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

  • एक शोध से पता चला है की यदि आपके स्वास्थ का पता लगाना है तो अच्छे और बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नापना आवश्यक होता है।
  • डांस लिपिड को कण्ट्रोल करने का कार्य करती है यह एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाती है और एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम कर करने में सहायता करती है।
  • सालसा डांस मधुमेह रोगियों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है क्योंकि यह रक्त सर्करा को भी नियंत्रित रखती है।

मेमोरी को बढ़ाने में सहायक

  • नृत्य करते समय उसके स्टेप्स और राग को ध्यान में रखना होता है किस समय क्या करना है। इसके लिए एक अच्छी याददाश्त का होना भी ज़रुरी होता है।
  • ये नृत्य हमें इसके रूटीन और नृत्य पैटर्न को याद करने की महारत देती है और इससे हमारी याददाश्त भी मजबूत होती है । जिसके कारण दिमाग का भी मानसिक व्यायाम हो जाता है।
  • इसका सबसे अच्छा फायदा यह है की इसे करने से दिमाग तेज और सतर्क हो जाता है।

अन्य लाभ

  • सालसा डांस से भावनात्मक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यह एंडोर्फिन के स्तर को बढ़ा देता है जिससे मूड अच्छा रहता है। साथ ही इसे करने से तनाव और अवसाद भी दूर हो जाते है। आत्मविश्वास और आत्म-अनुशासन स्थापित करने में भी इससे मदद मिलती है।
  • यह डांस व्यक्तिगत संबंध को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। यदि परिवार को लेकर कोई समस्या है या फिर कोई अन्य परेशानी है तो यह डांस आपको दूसरे व्यक्ति को समझने का अवसर देता है।
  • आपके और आपके साथी के बीच सकारात्मक संचार को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • इस डांस को आपको किसी पार्टनर के साथ ही करना होता है और दोनों को ही अपना तालमेल बनाना होता है। जिसके कारण एक दूसरे को समझने का अवसर मिलता है। ऐसा करने से व्यक्ति में समझने की भावना का भी विकास होता है।

इतने सारे स्वास्थ्य लाभ आपको एक डांस के जरिये प्राप्त होते है। साथ ही साथ आप एक आकर्षक और मजेदार डांस भी कर पाते है।
सालसा डांस अब हर जगह सिखाया जाता है आप चाहे तो इसे सिखने के लिए क्लासेस भी लगा सकते है। इसके नियमित अभ्यास से आप एक स्लिम ट्रिम बॉडी के साथ साथ फिट शरीर भी पा सकते है।
यदि आप क्लेंसेस नहीं जाना चाहते है तो कोई चिंता की बात नहीं है सालसा डांस को आप घर भी सीख सकते है इसके लिए ऑनलाइन प्रैक्टिस भी कराई जाती है।

Loading...

You may also like...