Toothpaste Kaise Banta Hai: घर पर बनाएं प्राकृतिक और हेल्दी टूथपेस्ट

हेल्दी और चमकदार दांत सभी को पसंद आते हैं और हर कोई हमेशा ये चाहता है की उनके ये दांत इसी तरह सदैव चमकते रहे। दांतों को स्वस्थ एवं सुन्दर बनाने के लिए बाजार में कई प्रकार के टूथपेस्ट व मंजन मिलते हैं।

परन्तु इनके इस्तेमाल के बावजूद भी दांतो की प्राकृतिक चमक लम्बे समय तक बरक़रार नहीं रह पाती है। दरअसल आजकल दिन प्रतिदिन उत्पादों में रसायनों और हमारे शरीर को नुक्सान पहुंचाने वाले तत्वों की अधिकता होती जा रही है।

रसायनों की इसी अधिकता से होने वाले नुकसान से बच्चन के लिए अब लोग ऐसे उत्पादों का उपयोग करना चाहते है जो की प्राकृतिक हो या जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सके। आप घर पर ही शेम्पू और लोशन की तरह टूथपेस्ट भी बना सकते हैI अब सवाल उठता है How to Make Toothpaste?

आप इसे बड़े आराम से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। घर पर उपलब्ध चीजों से दंत मंजन बनाने पर आपको दांतों में होने वाली कई समस्या जैसे की दांतो की सड़न, केविटी और दांतों का कम उम्र में गिरना आदि समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते है Toothpaste Kaise Banta Hai.

Toothpaste Kaise Banta Hai: दांतों को स्वस्थ्य बनाएगा होममेड टूथपेस्ट

How to Make Natural Toothpaste at Home

आइये एक एक कर के जानते All Natural Toothpaste के बारे में जो हेल्दी और लाभकारी दोनों होती है।

काली मिर्च और सोंठ का मंजन

  • आपको बता दे की काली मिर्च और सोंठ दांतो के लिए बहुत लाभदायक होते है।
  • इसलिए दोनों के मिश्रण से तैयार मंजन दांतो को स्वस्थ रखता है। यह मुंह की दुर्गन्ध को दूर कर दांतों को साफ रखने में सहायक होता है।
  • इसे बनाने के लिए सोंठ और काली मिर्च के साथ हरड़, आंवला, बहेड़ा, तेजपत्र, इलायची और दालचीनी को बराबर मात्रा में लेकर इसका चूर्ण बना ले।
  • फिर इस मिश्रण में थोड़ा-सा सेंधा नमक तथा तिल का तेल मिलाकर इसक पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को ब्रश की सहायता से या फिर ऊँगली से भी दांतों पर उपयोग कर सकते है।

हल्दी का मंजन

  • दांतों के लिए हल्दी का मंजन बहुत लाभकारी होता है इससे तैयार Natural Toothpaste दांतों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
  • इसका मंजन बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी की गांठ को धीमी आंच पर भून ले।
  • फिर इसे बारीक पीसकर कपड़े से छान लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिला ले।
  • इस पेस्ट को भोजन से पूर्व सुबह व शाम उपयोग कर सकते है।
  • इसे नियमित तौर पर उपयोग करने से दांतों से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है।

सरसों के तेल का दंतमंजन

  • सरसों के तेल का दंतमंजन बनाने के लिए 60 मिलीलीटर सरसों के तेल में 5-6 लहसुन की कलियां पीसकर गर्म कर ले।
  • फिर इसमें 30 ग्राम भुनी हुई अजवायन और 15 ग्राम सेंधा नमक मिला दे।
  • इस पेस्ट को दांतों पर प्रयोग करे इससे लाभ मिलेगा।

मसूर की दाल

  • दांतों के पीलापन से अक्सर लोग परेशान रहते है।
  • इस पीलापन को दूर करने के लिए मसूर की दाल काफी लाभदायक है।
  • इसके लिए मसूर की दाल को जलाकर इसकी राख बना ले।
  • फिर इसे बारीक पीसकर इसका मंजन बना लें, इसे दिन में दो बार उपयोग करें।
  • लगातार प्रयोग से दांत साफ और चमकदार हो जायेंगे।

नीम का उपयोग

  • प्रतिदिन नीम के मंजन से दांत साफ करने से यह चमकदार और मजबूत बनते हैं।
  • साथ ही इसके इस्तेमाल से दांतों में कीड़ा भी नहीं लगता है। इसे बनाने के लिए नीम की टहनी को पत्तियों सहित छाया में सुखाकर आग में जला लें।
  • इसके बाद इसकी राख में लौंग मिलाकर पीस लें और आपका दंत मंजन तैयार हो जायेगा।
  • इस दंतमंजन का प्रतिदिन उपयोग करे।

बादाम के छिलके से बनाये लाभकारी मंजन

  • बादाम का सेवन शरीर के स्वस्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है। आपको बता दे की बादाम की तरह ही बादाम के छिलको में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है।
  • यह पोषक तत्व दांतो के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होते है यदि इन छिलको से बने मंजन का इस्तेमाल किया जाए तो दांतो में चमक आ जाती है। साथ ही दांत भी स्वस्थ रहते है।
  • इसका मंजन बनाने के लिए बादाम के छिलकों की 20 ग्राम राख ले लें और उसमे माजूफल 20 ग्राम, अजवाइन 3 ग्राम, अफीम 3 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम ले कर सभी को अच्छी तरह से मिला ले और इसका पाउडर बना ले।
  • इस पाउडर से दांतो को साफ करे। ऐसा करने से दाँत मजबूत बनते है साथ ही मसूड़ों में भी मज़बूती आती है।

तेजपत्ते से निर्मित दंतमंजन

  • तेजपत्ते का इस्तेमाल घरों में मसालों के रूप में किया जाता है। आपको बता दे की इसका उपयोग दांतो को चमकाने के लिए भी किया जाता है। यह दांतो के लिए बहुत ही अच्छा होता है।
  • यदि आपके दांतो में पीलापन है तो आप इसका इस्तेमाल कर पीलेपन को दूर कर सकते है।
  • इसके उपयोग के लिए कुछ तेजपत्ते को ले लें और उसका पाउडर बना ले। पाउडर में थोड़ी सी हल्दी और भुनी हुई फिटकरी का पाउडर भी मिला ले।
  • इसके पाउडर से दांतो पर मंजन करे। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से दांतो में चमक आ जाती है।

नींबू भी है लाभकारी

  • निम्बू का मंजन भी दांतो के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। यह दांतो को चमका कर दांतो को स्वस्थ रखता है।
  • इसके इस्तेमाल से मुंह की बदबू भी दूर हो जाती है। इसके उपयोग के लिए निम्बू के छिलके को ले लें और उसे सूखा ले।
  • फिर इसको पीसकर इसका पाउडर बना ले। इससे दांतो को साफ करे। इसका उपयोग करने से पहले इसमें आधा चम्मच निम्बू का रस भी मिला ले और मसूड़ों व दांतो की मालिश करे और फिर कुल्ला कर ले।
  • ऐसा करने से दांत साफ हो जाते है साथ ही दांतो में चमक आ जाती है।

उपरोक्त चीजों का उपयोग कर आप घर पर ही आसानी से मंजन तैयार कर सकते है। इसका नियमित रूप से उपयोग करने से दांतो को लाभ मिलता है साथ ही दांतो को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है क्योंकि यह चीजे प्राकृतिक होती है। साथ ही घरों में आसानी से उपलब्ध हो जाती है। दांतो का ख्याल रखना बहुत ही ज़रूरी होता है इसलिए सुबह और रात के सोने से पहले उरोक्त मंजन को करे। आपके दांत स्वस्थ बने रहेंगे और दांतो की समस्याओं से दूर रहेंगे। साथ ही वह खूबसूरत भी दिखेंगे और खूबसूरत दांत तो सभी को ही पसंद आते है साथ ही यह आपकी सुंदरता में चार चाँद भी लगाने में मदद करते है।

नोट – उपरोक्त उपायों को करने दांतो की समस्या दूर नहीं हो रही है तो अपने डॉक्टर से दांतो का चेकअप ज़रुर करवाए।

अब आपको How to Make Natural Toothpaste at Home का जवाब मिल गया होगा। तो देर किस बात की आज से ही इनमे से किसी का इस्तेमाल ज़रुर करें।

Loading...

You may also like...