Forbidden Things when Drinking Milk: दूध के साथ किन आहारों का सेवन है वर्जित

कभी कभी कुछ आहारों के साथ अन्य आहार लेने से उसका सेहत पर बुरा असर पर पड़ता है। जैसा की हम जानते है की दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको यह पता है की यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।

यदि आप दूध के सेवन के बाद कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो दूध के साथ मिलकर आपस में प्रतिक्रिया कर के आपके लिए और आपके शरीर के लिए हानिकारक हो तो इसका बुरा प्रभाव आपको कई समस्याओं से पीड़ित होने को मजबूर कर सकता है।

कुछ पदार्थ तो ऐसे हैं जिनके तुरंत पहले या बाद में आपने दूध का सेवन कर लिया जाय तो आप गंभीर बीमारियों को आमंत्रण दे सकते हैं। आपने अपने घर में भी सुना होगा की बैंगन खाने के बाद Drinking Milk नुकसानकारी होता है क्योंकि यह अच्छा नहीं होता है और यह आप पर गलत असर करता है।

इसी तरह और भी कई ऐसे पदार्थ है जिन्हे भी Milk के सेवन के बाद और पहले नहीं खाना चाहिए। ये सारी बातें आयुर्वेद के नियमों पर आधारित है की किस पदार्थ का सेवन कब करना चाहिए। आयुर्वेद में दूध के साथ और उसके बाद खाने-पीने की कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई है। आईये जानते है Forbidden Things when Drinking Milk.

Forbidden Things when Drinking Milk: दूध पीने के पहले और बाद में क्या ना खाएं

Forbidden Things when Drinking Milk

दूध को पीने से पहले उसके नियमों (Food Combinations to Avoid) के बारे में जानना भी बहुत ही ज़रूरी होता है ताकि दूध के केवल लाभ आपको मिल सके ना की वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो। बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते है जो की दूध के साथ प्रतिक्रिया करते है और वह स्वास्थ्य को ख़राब कर सकते है। इसलिए जानते है आपको क्या सावधानी रखनी होगी।

दूध के साथ मछली का सेवन न करे

  • दूध के साथ मछली कभी भी नहीं खानी चाहिए।
  • यदि दूध के साथ या फिर उसके बाद मछली का सेवन करते है तो इससे त्वचा संबंधी बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • यदि आप प्रतिदिन मछली खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं तो आपको ल्यूकोडेरमा हो सकता है।
  • ल्यूकोडेरमा में त्वचा पर सफेद चकत्ते पड़ जाते हैं।

कटहल का सेवन

  • दूध के साथ कटहल का सेवन भी कभी नहीं करना चाहिये।
  • इन दोनों को साथ में लेने से आपको दूध से लाभ नहीं पहुँचता बल्कि नुकसान होता है।
  • ऐसा करने से आपको शारीरिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
  • इसे खाने से चमड़ी के रोग, दाद-खाज और खुजली भी हो सकती है।

दूध के साथ दही का सेवन

  • दूध के साथ दही का सेवन भी नुकसानदायक हो सकता है।
  • दोनों को साथ खाने से त्वचा संबंधी बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

नमकीन और खट्टी चीजों का सेवन

  • कभी भी दूध को नमकीन और खट्टी चीजों के साथ नहीं लेना चाहिए।
  • ऐसा करना भी गलत होता है और यह सेहत के लिए हानिकारक भी होता है ।

मूली का सेवन

  • यदि किसी खाद्य पदार्थ में मूली का उपयोग किया गया है तो इसके तुरंत बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
  • ऐसा इसलिए करने को कहा जाता है क्योंकि मूली से दूध विषैला हो जाता है और त्वचा संबंधी रोग होने की आशंका रहती है।
  • ध्यान रहे की मूली से बनी चीजें खाने के कम से कम दो घंटे के बाद ही दूध पिएं।

संतरे का सेवन

  • दूध पीने के पहले और बाद में संतरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • संतरे में एसिड होता है जो की दूध युक्त प्रोटीन में संपर्क में आता है। जिसके कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
  • इसलिए संतरे और दूध के सेवन में लगभग एक घंटे का अंतराल ज़रूर रखे।

दालों का सेवन

  • दूध के साथ मूँग, चना, उड़द आदि सभी दालों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इनके सेवन में कम-से-कम 2 घंटे का अंतर अवश्य रखें।
  • आपको बता दे की उड़द की दाल को दूध के साथ खाते है तो हार्टअटैक का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अतिरिक्त अन्य पदार्थ

  • आलू, तेल, गुड़, दही, लहसुन, नारियल, कमलनाल, सभी नमकयुक्त खाद्य व अम्लीय प्रदार्थ नहीं लेना चाहिए।
  • दूध के साथ नींबू, करेला और फिर नमक का भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिये।
  • दूध के साथ तिल का सेवन भी खतरनाक हो सकता है। तिल के व्यंजन खाने के 2 घंटे बाद ही आप दूध का सेवन कर सकते है। साथ ही तिल और नमक से बनी हुई चीजे खाने के बाद भी आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • खट्टे फल या चेरी के साथ दूध का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अन्य फलो के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि दूध में 80% प्रोटीन कैसिइन होता है और जब आप फलों के साथ दूध पीते हैं, तो कैसिइन की बड़ी मात्रा आपके शरीर में जमा हो जाती है, जिसे पचाना और अवशोषित करना आपके लिए मुश्किल होगा। यह अपच और दस्त को भी जन्म दे सकता है। इसलिए, अन्य फलों के रस और पेय के साथ दूध का सेवन उपयुक्त नहीं है।
  • गर्म दूध में चीनी को भी नहीं मिलाना चाहिए क्योंकि दूध में लाइसिन होता है। जो की गर्म दूध में फ्रुक्टोज के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है। यह शरीर के लिए हानि कारक होता है। इसलिए दूध के ठंडा होने पर ही चीनी को उसमे मिलाना चाहिए।
  • आपको बता दे की चॉकलेट और दूध का सेवन एक साथ करना भी हानिकारक होता है। दूध प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है जबकि चॉकलेट में ऑक्सालिक एसिड होता है। इसलिए इन पदार्थों को साथ में खाने से असंतृप्त ऑक्सालेट कैल्शियम का निर्माण होगा, इसका कैल्शियम के अवशोषण पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण दस्त, बालों में रुखपन आदि समस्याएं बढ़ जाती है।
  • दवा के साथ भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यह दवा के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है। इसलिए दवा को कभी दूध के साथ नहीं लेना चाहिए।

दूध पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है लेकिन इसे सही तरीके और सही नियम से पीना भी ज़रुरी है तभी इसका सही लाभ मिल सकता है। दूध को रात में सोने से पहले पीना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। लेकिन उपरोक्त बातों को भी ध्यान में रखकर इसका सेवन करे और दूध के फ़ायदों का लाभ ले। उपरोक्त Bad Food Combinations को ध्यान में रखे और यह जानकारी आप जिन्हे भी बता सकती है उन्हें ज़रुर बताये। ताकि उनकी भी मदद हो सके।

Loading...

You may also like...