Fruits For Constipation: कब्ज व पेट की अन्य समस्यायों से राहत दिलाएंगे ये फल

आज के समय में हर 5 से 2 लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं। कुछ लोगों के लिए तो अब यह एक दैनिक मामला बन गया है। क्योंकि अक्सर कब्ज को लोग लापरवाही से लेते हैं।

इसकी समस्या का मुख्य कारण हमारी अस्वास्थ्यकर जीवनशैली है। बहुत ज्यादा जंक फूड खाना, शारीरिक गतिविधि न करना, आहार में हरी पत्तेदार सब्जिया और फाइबर की कमी भी कब्ज का कारण बन सकती है।

कब्ज के लक्षण सभी के अंदर अलग अलग दिखाई देते है। इसके लक्षण है मल त्यागने में दबाव, फूला हुआ पेट, पेट में दर्द और ऐंठन, अनियमित या कम मात्रा में मल त्याग आदि। कुछ लोगों में इसके एक दो लक्षण दीखते है तो कुछ में पूरे।

यदि कब्ज की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाये तो यह श्रोणि रोगों और पेट के विकारों में बदल सकता है। इसलिए कब्ज के रोगियों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए साथ ही कुछ Fruits for Constipation है जिनके सेवन से आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

Fruits For Constipation: इन फलों को खाने से दूर हो जायेगी आपकी कब्ज की समस्या

Fruits to Relieve Constipation

सेवफल: कब्ज और पेट के लिए फ़ायदेमंद

  • सेवफल एक ऐसा फल है जिसके फ़ायदों के बारे में आपने बचपन से सुना होगा क्योंकि यह कई रोगो की दवा है।
  • सेवफल कब्ज की समस्या के लिए भी फ़ायदेमंद होता है और Constipation Remedy के तौर पर भी जाना जाता है। आप चाहे तो सेब की जगह इसका जूस भी पी सकते है।
  • इसमें सर्बिटोल नामक तत्व मौजूद होता है जो मल के कड़ेपन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
  • कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको सेब को खाली पेट और छिलके सहित खाना है।

पपीता: पेट की बीमारियों से बचाये

  • कुछ लोग कहते है की पपीता पेट के लिए बहुत हैवी होता है और इसे पचाना बहुत मुश्किल होता है।
  • लेकिन हम आपको बताना चाहते है की पपीते का नियमित सेवन आपको पेट की कई बीमारियों के बचाता है।
  • यह एक रेशेदार फल है इसलिए ये आंतों की अच्छी तरह सफाई करता है, जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।
  • यह Constipation Medicine के तौर पर उपयोग में आने के अलावा प्रचुर मात्रा में विटामिन A से भरपूर भी होता है, इसलिए यह आँखों के लिए भी अच्छा होता है।

नाशपाती: मल त्याग में सहायता करे

  • नाशपाती को आपने साधारण फल समझा होगा, लेकिन हम आपको बता दें की इसे फाइबर का खजाना कहा जाता है।
  • इस फल में पेक्टिन नामक तत्व होता है, जो आपके पेट को साफ रखता है और मल त्याग में सहायता करता है। इसी लिए यह kabj ka ilaj करने में सहायक होता है।
  • कब्ज की समस्या ना भी हो तब भी आप नाशपाती का सेवन कर सकते है, क्योंकि यह पेट के लिए फ़ायदेमंद है।
  • नाशपाती को आप समूचा भी खा सकते हैं और इसका जूस भी बनाकर पी सकते है।

बेरी: कब्ज और पेट की जलन में आराम दिलाये

  • बेरी फल आसनी से नहीं मिलता लेकिन इसे खरीदना आपके लिए अच्छा सौदा हो सकता है।
  • इसमें फाइबर के अलावा ऐसे तत्व मौजूद होते है जो कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ साथ पेट की जलन को भी दूर करते है।
  • इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जिससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।

केला: पाचन क्षमता बढ़ाये

  • नाशपाती में पेक्टिन नाम का जो विशेष फाइबर होता है वो केले में भी होता है।
  • रोज एक केले के सेवन से आप अपनी पाचन क्षमता को बढ़ा सकते है।

संतरा: पाचन क्रिया को आसान बनाये

  • एक संतरा में कम से कम 4 ग्राम फाइबर मौजूद होता है जो खाना पचाने में मददगार होता है।
  • संतरा को खाने से किसी प्रकार का नुक्सान नहीं होता है क्योकि इसमें कैलोरीज भी कम होती है।
  • संतरा से बॉडी को विटामिन की काफी अच्छी मात्रा में मिल जाता है जिससे की बॉडी में इम्युनिटी बढ़ती है और साथ ही इसमें फ्लेवेनॉल भी पाया जाता है।

Foods for Constipation: फ्रूट्स के अलावा इन आहार का करे सेवन

  • जैसा कि हमने कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आपको ऊपर फलों के बारे में बताया है। इन फलो के अलावा अगर आप निचे बताये गए आहार का सेवन करते है तो भी आप कब्ज और पेट की समस्या से राहत पा सकते है। जाने Foods for कॉन्स्टिपेशन.

पॉपकॉर्न: कब्ज की समस्या से दिलाये छुटकारा

  • 1 कप पॉपकॉर्न में कम से आपके शरीर को एक ग्राम फाइबर मिल जाता है।
  • इसे आप सिंपल ही खाये अगर आप इसमें कोई फ्लेवर के लिए बटर या फिर चॉकलेट मिला सकते है, लेकिन ध्यान रहे यह आपका वजन बढ़ा सकता है।

आम: पेट की समस्या से दिलाता है निजात

  • आम फाइबर से तो भरपूर होता ही है साथ ही यह प्री-बायोटिक के रूप में भी बॉडी में काम करता है।
  • यह पाचन क्रिया को आसान बनाने के लिए अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है।
  • आम में मौजूद फाइबर बॉडी में फैटी एसिड को बढ़ाता है।
  • साथ ही बॉडी में मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में एनर्जी भी प्रदान करता है।

बादाम: इंटेस्टाइन की क्रिया को आसान बनाये

  • बादाम जो हर प्रकार से बॉडी के लाभकारी है।
  • बादाम में फैट, प्रोटीन, और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को आसान बनाता है।
  • बादाम में पाए जाने वाला मैग्नेशियम इंटेस्टाइन की क्रिया को आसान बनाने में मददगार होता है।

ओट्स: फाइबर का अच्छा स्त्रोत

  • ओट्स सोल्युबल और नसोल्यूबल दोनों प्रकार के फाइबर से युक्त होता है।
  • यह दोनों फाइबर बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते है साथ ही यह कब्ज की शिकायत को भी दूर करते है।
  • यह पेट की समस्या से राहत दिलाते है और पेट को ठीक रखते है।

अलसी: सुपर फ़ूड

  • फ्लेक्स सीड जिसे हिंदी में अलसी के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह एक सुपर फ़ूड है जिसमे ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है और इसी के साथ इसमें फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • इसे फाइबर का अच्छा स्त्रोत भी कह सकते है।
  • अलसी के रोज़ एक बड़ा चम्मच खाने से अपनी बॉडी को कम से कम 2 ग्राम फाइबर मिल जाता है।

एलोवेरा: पेट को सेहतमंद रखे

  • एलोवेरा पेट के लिए काफी फ़ायदेमंद है।
  • यह पेट में होने वाले कब्ज और दर्द से राहत दिलाने में भी कारगार है।
  • इसे लैक्सेटिव भी कहा जाता है और यह पेट की जलन को भी शांत करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

  • हरी पत्तेदार सब्जियां जो आपको हमेशा के लिए ही पेट की समस्याओं से दूर रखने में सक्षम होती है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आपकी बॉडी को कई प्रकार के तत्वों की प्राप्ति होती है जिससे की पेट की समस्या ठीक हो जाती है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, मेग्नेशियम, और पोटैषियम मिल जाता है।
  • जो पेट में पाचन क्रिया को मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है।
  • यहाँ आपने जाना कि कब्ज और पेट की समस्या होने पर आपको किस प्रकार के आहार का सेवन करना चाहिए। ताकि आप स्वस्थ और तंदरुस्त बने रहे।

आज के इस लेख में आपने Home Remedies for Constipation के अंदर Qabz ka Ilaj करने में मददगार फलों के बारें में पढ़ा। अगर आपको भी कभी कब्ज की समस्या हो तो आप भी इन सभी फलों का सेवन कर के अपने Constipation की समस्या से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

Loading...

You may also like...