How to Make Holi Colors at Home: घर पर बनाये नेचुरल रंग से खेले होली

अगर आप भी होली खेलने के शौकीन है लेकिन रंगो में मिलावट होने के कारण होली नहीं खेल पाते है तो आपको नेचुरल होली खेलना चाहिए जिससे की आपको किसी भी प्रकार की समस्या न हो। नेचुरल होली में लोग नेचुरल चीजों से कलर बनाते है और उन कलर के साथ होली का मज़ा लेते है।

नेचुरल कलर आप खुद भी घर पर बना सकते है जरुरी नहीं कि मार्केट में मिल रहे नेचुरल कलर के नाम से जो रंग वो सही में नेचुरल हो। तो अगर आप चाहे तो नेचुरल कलर को घर पर ही बनाने की कोशिश करे। नेचुरल कलर बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है।

इस प्रकार के नेचुरल होली के रंग आपकी त्वचा को किसी भी तरह से कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते है और पूरी तरह से आपके लिए सेफ होते है। नेचुरल कलर आपकी त्वचा को पोषण देते है जिससे की त्वचा को किसी भी तरह से हानि न पहुंचे ।

नेचुरल कलर अगर आप भी बनाना चाहते है, लेकिन आप जानते नहीं है कि नेचुरल कलर को घर पर कैसे बनाए तो इस लेख को जरूर पढ़े How to Make Holi Colors at Home.

How to Make Holi Colors at Home: जाने घर पर कैसे बनाए होली के रंग

How to Make Holi Colors at Home

घर पर ग्रीन कलर बनाए

  • ग्रीन कलर बनाने के लिए आपको मेहँदी का उपयोग करना चाहिए।
  • बाजार में आसानी से उपलब्ध मेहँदी के पत्तो को ले और उन्हें सूखा ले ।
  • अब उन्हें पीस ले और कलर तैयार हो जायेगा।
  • अगर गिला रंग बनाना है तो उसमे पानी मिला दे।
  • बाजार में डायरेक्ट पिसा हुआ मेहँदी पाउडर आंवला युक्त होता है।
  • अगर आपको थोड़ा हल्का हरा रंग चाहिये तो आप मेहँदी के पिसे हुए पत्तो में थोड़ा आटा मिला लीजिये।
  • और अगर आपको गहरा हरा कलर चाहिए जो थोड़ा गिला हो तो आप हरे धनिये के पत्तो को पीसकर भी ये कलर बना सकते है।
  • चाहे तो हरे धनिये के साथ और आलावा पालक के पत्तो को इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके अलावा हरा रंग बनाने के लिए आप सूखे हरे फूल और पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते है।

घर पर लाल कलर बनाए

  • लाल कलर घर पर बनाने के लिए आप रोली या फिर लाल सूखे चन्दन का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • इन चीज़ो से आपको ठंडक मिलेगी।
  • लाल कलर के लिए आप टेसू का फूल ले और उसको पीस ले।
  • आप चाहे तो लाल कलर बनाने के लिए चुकंदर भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • चुकंदर से गिला लाल कलर मिल जाएगा।
  • गुड़हल (hibiscus) के फूलो को पीस कर भी आप लाल रंग बना सकते है और होली खेल सकते है।
  • यह सभी चीज़े नेचुरल होती त्वचा को किसी भी प्रकार से हानि नहीं पहुँचती है।
  • अगर आप पानी का लाल रंग बनाना चाहते है तो आपको चुकंदर को छोटा छोटा काट कर पानी में उबालना चाहिए, उसके बाद आप ठंडा होने पर उस पानी को लाल कलर के पानी के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है।

घर पर पिंक कलर बनाए

  • पिंक कलर भी घर पर बनाने के लिए आपको चुकंदर इस्तेमाल करना चाहिए।
  • चुकंदर को बारीक़ पीस कर आप गिला पिंक कलर बना सकते है।
  • पिंक कलर बनाने के लिए आप कचनार के फूल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • कचनार के फूल को आप रात भर के लिए पानी में भिगो दे और गिला पिंक कलर तैयार हो जायेगा।
  • पिंक कलर बनाने के लिए आप और भी पिंक कलर के फूलो का उपयोग कर सकते है।

घर पर पीला कलर बनाए

  • गेंदे के फूलो को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दे।
  • सुबह आपको आपका गिला पीला कलर मिल जाएगा।
  • सूखा पीला कलर बनाने के लिए आपको हल्दी और बेसन को इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इससे आपको सूखा पीला कलर मिलेगा जो आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा।
  • और अगर आपको सूखा पीला रंग चाहिए तो उसके लिए भी गेंदे के फूलो का इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके लिए आप पहले हल्दी और गेंदे के फूलो को सूखा ले और फिर पीस ले इससे आपको सूखा पीला रंग मिलेगा।
  • इससे चेहरे की रंगत और एलर्जी का डर भी नहीं होगा।

घर पर नीला कलर बनाए

  • गिला नीला रंग बनाने के लिए आप जामुन को पीस ले और थोड़ा पानी मिला दे।
  • सूखा नीला रंग के लिए आप नीले कलर के गुड़हल के फूलो का इस्तेमाल कर सकते है।
  • नीले कलर के गुड़हल के फूलो को सूखा कर पीस ले।

घर पर ऑरेंज कलर बनाए

  • ऑरेंज कलर के लिए आप टेसू के फूलो को रात भर के लिए पानी में भिगो दे फिर सुबह आपको गिला ऑरेंज रंग मिलेगा।
  • यह ऑरेंज रंग दिखने में जीतना अच्छा होता है इसकी खुशबु भी उतनी ही अच्छी आती है।
  • ऑरेंज कलर बनाने के लिए आप चन्दन का इस्तेमाल कर सकते है।
  • केसर को भिगो दे कुछ घंटो के लिए पानी में और फिर उसे पीस ले।
  • पीस ने के बाद और ज्यादा पानी में मिलाए तो आपको इससे गिला ऑरेंज कलर मिलेगा।
  • अगर आप रातभर के लिए मेहंदी के पत्तो को पानी में भिगो देंगे तो आपको अगले दिन ऑरेंज कलर का पानी मिलेगा।

घर पर काला कलर बनाए

  • कला रंग बनाने के लिए आप काले अंगूर को इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके लिए आपको काले अंगूर को पीस ले, जिससे की आपको गिला काला रंग मिलेगा।

अगर आप भी चाहते है की आपकी त्वचा भी होली में सुरक्षित और अच्छी रहे तो आपको भी नैचरल कलर को इस्तेमाल करना चाहिए जिससे की आपकी त्वचा हमेशा के लिए अच्छी बानी रहे और स्वस्थ रहे। ऊपर दिए हुए सभी प्रकार के कलर आप आसानी से घर पर बना सकती है और साथ ही यह आपके लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं होंगे ।

Loading...

You may also like...