How to Remove Holi Colors: होली के ज़िद्दी रंगो को छुड़ाने के लिए करें ये उपाय

होली का त्यौहार जो रंगो के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। बच्चे हो या बड़े सभी का यह पसंदीदा त्यौहार है और पुरे भारत में इसे बहुत धूम धाम से बनाया जाता है। होली अपने आप में खुशियों का त्यौहार है जिसमें चारों ओर रंग होते है। बिना रंगो के त्यौहार बहुत ही खाली और अधूरा होता है।

होली कई लोग पानी से और कई लोग सूखे रंगो से खेलना ज्यादा पसंद करते है। लेकिन होली खेलने में कई प्रकार की चीज़े आजकल लोग मिक्स करने लग गए है। जैसे की कई लोग रंगो में केमिकल मिक्स करते है जो की त्वचा के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। इसलिए घर पर ही होली के रंग बनाये

मार्किट में भी कई प्रकार के रंग मौजूद है जो केमिकल युक्त होते है और त्वचा को नुक्सान पहुंचाते है। होली तो उस समय हम खेल लेते है और इन सब बातो को नज़रअंदाज़ कर देते है और जब होली के बाद रंगो को त्वचा पर से निकालने की बात आती है तो बहुत परेशान होना पड़ता है।

अगर आप भी होली के बाद अपनी त्वचा से रंग निकलना चाहते है तो आपको भी इस लेख को पढ़ना चाहिए। ताकि बहुत आसानी से आप होली के रंगो को शरीर से अलग कर सके। इसके लिए पढ़े How to Remove Holi Colors.

How to Remove Holi Colors: जानिए होली के रंगो को छुड़ाने के आसान टिप्स

How to Remove Holi Colors

बनाना (केला) पैक का इस्तेमाल करे

  • बनाना पैक बनाने के लिए एक केला ले और उसे मैश कर ले।
  • आप उस मैश केले में निम्बू का रस मिला दे।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाए और थोड़ी देर तक के लिए चेहरे पर मले।
  • चेहरे पर मसाज करने के बाद उसे थोड़ी देर के लिए सूखने दे।
  • अब सूखने के बाद हल्के पानी के छींटे चेहरे पर डाले और धीरे धीरे स्क्रब कर के निकाले।
  • इससे चेहरे पर लगा रंग भी निकल जायेगा और साथ ही त्वचा में नमी बनी रहेगी।

बेसन पैक का इस्तेमाल करे

  • थोड़ा बेसन ले पहले और फिर उसमे कुछ बुँदे निम्बू मिला ले।
  • अब उसमे मलाई भी मिला ले और पेस्ट बना ले।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और साथ ही स्क्रब की तरह मसाज करे।
  • थोड़ी देर तक करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले।
  • इससे चेहरे पर लगा रंग उतर जायेगा और चेहरा निखरेगा।

जौ या चोकर का पैक इस्तेमाल करे

  • आटा छान ने के बाद छलनी में जो आटा होता है वो जौ या चोकर होता है।
  • पहले चोकर ले और उसमे दूध मिला ले।
  • दूध उतना ही मिलाए जितने में पेस्ट बन जाए ।
  • अब पेस्ट को त्वचा पर लगा ले और थोड़ी देर तक के लिए मले।
  • इस पेस्ट से रंग आसानी से निकल जायेगा।

मसूर की दाल भी इस्तेमाल करे

  • अब मसूर की दाल को रातभर के लिए भिगो कर रख दे।
  • अब उसे पीस ले और इस मिश्रण में दूध मिला ले।
  • ध्यान दे की दूध ज्यादा न मिले बस थोड़ा ही मिलाए जिससे की पेस्ट बन सके।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और बाकि त्वचा पर लगा कर छोड़ दे।
  • जहाँ से भी रंग निकालना है वह इस पेस्ट को लगाए।
  • अब हल्के गर्म पानी से इस चेहरे और बाकि त्वचा पर मसाज करे।
  • रंग से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होगा।

कच्चे पपीता का पैक इस्तेमाल करे

  • यह पैक बनाने के लिए कच्चे पपीता को पीस ले।
  • अब पीसे हुए पपीता में थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी, और साथ ही ऑलिव आयल मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगा ले और साथ ही 20 मिनट तक इसके सूखने का वेट करे।
  • अब 20 मिनट के बाद चेहरे का पेस्ट सुखने पर पानी से यह पेस्ट साफ़ कर ले।
  • पैक के साथ साथ चेहरे पर लगा रंग भी उतर जायेगा।

दही बेसन पैक का इस्तेमाल करे बालो के लिए

  • त्वचा के साथ साथ बालो में रंग होता है सिर्फ बाल धो लेने से यह रंग निकलता नहीं है।
  • बालो में लगे रंग से छूटकरा पाने के लिए थोड़ा दही ले।
  • अब उस दही में थोड़ा बेसन मिला ले।
  • अब इस मिश्रण में कुछ बून्द निम्बू मिला ले और पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।
  • अब इस पेस्ट से अपने सर की मसाज करे और फिर थोड़ी देर बाद शैम्पू से अपने बालो को धो ले।

सिरका और आंवले का इस्तेमाल करे बालो के लिए

  • अगर आप भी अपने बालों में लगे रंगो को निकालना चाहते है तो इस आंवले का इस्तेमाल करे।
  • पहले रात भर के लिए आंवले को भिगो कर रख दे।
  • सुबह उस आंवले के पानी से अपने बालो को धो ले।
  • आंवले के पानी में आप थोड़ा सिरका भी मिला ले लाभकारी होगा।
  • इसके बाद शैम्पू से भी बाल धो ले, बालो की खोई हुयी चमक वापस आ जाएगी।

तैल्य त्वचा वाले लोगो के लिए

  • तैल्य त्वचा वाले लोगो को रंग निकलने के लिए मुल्तानी मिट्टी का सहारा लेना चाहिए।
  • पहले ग्लिसरीन ले और साथ ही थोड़ा पानी और उसे मिक्स कर ले।
  • आप इस मिश्रण में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिलाए और पेस्ट बनाकर तैयार कर ले।
  • अब इस पेस्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करे और 15 मिनट तक के लिए लगे रहने दे।
  • आप अपने चेहरे को सादे पानी से धो ले, रंग जल्द ही निकलेंगा ।

समान्य त्वचा वाले लोगो के लिए

  • समान्य त्वचा वाले लोगो को 2 बड़े चम्मच पिसी मसूर की दाल में 1 बड़ा चम्मच आटा मिलाना चाहिए।
  • इसके बाद इस में थोड़ा गुलाबजल और हल्दी मिला ले और पेस्ट तैयार कर ले।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और सूखने दे।
  • कम से कम यह पेस्ट चेहरे पर 10 मिनट रहना चाहिए।
  • फिर चेहरे को सादे पानी से धो ले।

सुखी त्वचा वाले लोगो के लिए

  • सुखी त्वचा वाले लोगो को त्वचा का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए।
  • इसके लिए आपको पहले 1 बड़ा चम्मच पीसा हुआ सोयाबीन लेना चाहिए।
  • अब इसमें एक चुटकी ग्लिसरीन ले फिर हल्का सा नमक मिला ले।
  • अब दूध डाल कर पेस्ट बना ले।
  • इस पेस्ट को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करे और 5 से 8 मिनट तक के लिए मसाज करे।
  • इसके बाद सादे पानी से धो ले।

इस लेख में अपने ऊपर पढ़े कुछ टिप्स और उपाय जो को इस साल होली खेलने के बाद रंगो से छुटकारा दिलाने में फायदा करेंगे और साथ ही काफी ज्यादा असरकारी होंगे।

Loading...

You may also like...