Mango Pickle Recipe in Hindi: फटाफट बनाये चटपटा आम का स्वादिष्ट अचार

आम के अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लग जाता है। अचार तो सभी को बहुत पसंद होता है। घर में अगर कोई सब्जी हमे पसंद नही आती तो अक्सर हम उस दिन खाने में अचार की मदद ले लेते है। आख़िरकार अचार होता ही इतना लाजवाब है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आता है। ऐसे में अगर अचार घर का बना हुआ हो तो उसकी तो बात ही अलग होती है। ताज़ा बना हुआ अचार भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। Achar Recipe को आप एक बार बनाकर के रख लो फिर पूरे एक साल तक आप उसे आराम से चला सकते है। कच्चे आम यानि की कैरी का अचार सभी को बहुत पसंद आता है। कैरी का मुरब्बा भी बनाया जा सकता है जो सभी को बहुत पसंद आता है।

अभी इस मौसम में बाज़ार में बहुत ही सस्ता कच्चा आम मिल रहा है जिसे लेकर आप अपने घर में ही आम का अचार बना सकते है। गर्मी के मौसम में कैरी आना चालू हो जाती है फिर 2-3 महीने तक ये बाज़ार में बहुत आसानी से उपलब्ध रहती है और मुख्य बात तो यह है की घर का बना हुआ अचार आपको बाज़ार के अचार की तुलना में बहुत सस्ता पड़ जाता है। इसलिए घर का बना हुआ आम का अचार स्वादिष्ट होने के साथ साथ किफायती भी रहता है।

अगर आप अपने रोज के खाने के साथ भी थोड़ा सा Mango Achar सर्व करते है तो आपके खाने की बात ही अलग हो जाती है। आम का अचार खाने में खट्टा-मीठा और थोड़ा सा स्पाइसी हो तो मज़ा आ जाता है। आम के अचार का स्वाद इतना लजीज होता है की बच्चे भी इसे अपने लंच बॉक्स में ले जाना बहुत पसंद करते है

अगर आपके घर में कोई मेहमान आ जाये या कोई भी प्रोग्राम हो तो आप अचार भी सर्व कर सकते है। ये भी एक वेरायटी हो जाती है जो सभी को पसंद भी बहुत आती है। आप जब भी कहीं होटल में जाते है तो वह भी आपको आम का अचार और चटनी को ज़रुर मिल ही जाती है खाने में। वैसे भी हम भारतीयों के घरों में आपको अचार तो मिल ही जाता है। जानते है Mango Pickle Recipe in Hindi.

Mango Pickle Recipe in Hindi: जाने स्वादिष्ट आम का आचार बनाने की विधि

Mango Pickle Recipe in Hindi

इन गर्मियों के मौसम में आपको हर घर से अचार के बनने की महक आ ही जाती है। अचार घर में बनाने की परंपरा तो हमारे यहाँ बहुत पुराने समय से ही चली आ रही है। आज हम आपको आपके पसंदीदा Aam ka Achar Recipe बता रहे है जिसे फॉलो करके आप भी अपने घर में स्वदिष्ट आम का अचार बना कर रख सकते है।

Course Side Dish
Cuisine Indian
Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes

Ingredients

Mango Pickle Recipe को बनाने के लिए सामग्रियां

  • 2 Kg कच्चे आम
  • 400 Gm सरसों का तेल
  • 1/4 tbsp हींग [छोटी चम्मच]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 50 Gm हल्दी पाउडर
  • 100 Gm सोंफ पाउडर
  • 50 Gm मैंथी दाना
  • 100 Gm पीली सरसों [राई दाल]
  • 2 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 1 tbsp कलौंजी [छोटी चम्मच]

Instructions

Mango Pickle Recipe बनाने के लिए विधि

  1. सबसे पहले आप आम को साफ़ धो कर उसे अच्छे से सूती कपड़े से पोछ कर रख लीजिये।

  2. अब आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये। वैसे आज कल जब आप कच्चा आम खरीदते है तो आपको कई जगह बाज़ार में ही उसे अचार बनाने के लिए टुकड़े में काट कर दे दिया जाता है।

  3. अब आप एक कढाई में सरसों का तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।

  4. तेल को बहुत अच्छे से गरम कर लीजिये।

  5. अब एक थाली में नमक, पीसी हुई सोंफ, हल्दी, कलोंजी, हिंग, मैथी दाना, लाल मिर्च पाउडर और पिली सरसों सभी निकाल कर रख लीजिये।

  6. अब तेल में हिंग डाल दीजिये और नमक, हल्दी पाउडर, कलोंजी, सौफ पाउडर मैथी दाना डालकर उसे अच्छे से मिला दीजिये।

  7. तेल को थोड़ा सा ठंडा करके उसमे लाल मिर्च और पिली सरसों मिला दीजिये ऐसा करने से अचार का कलर काला नही पड़ता और बाद में भी अचार बिलकुल अच्छा लगता है। ऐसा नही करने से बहुत बार थोड़े समय बाद अचार का रंग हल्का होने लगता है।

  8. अब सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने रख दीजिये।

  9. अब इसमें कटी हुई आम के चीरे डाल दीजिये और सभी को अच्छे से मिला लीजिये जिससे अचार का मसाला सभी चीरो पर अच्छे से लग जाये।

  10. Aam ka Achar बनकर तैयार है पर चीरो को गलने में समय लगता है एक महीने बाद चीरे गल जाती है।

Recipe Notes

  • अभी आप इस अचार को किसी कांच या चीनी की बरनी में निकाल कर रख दीजिये और इसे 3 से 4 दिन तक रोज धुप में थोड़ी देर रख दीजिये। अगर आपको तेल कम लगता है तो आप बाद में भी इसमें तेल को गरम करके अचार में मिला सकते है क्योंकि अगर तेल अचार के ऊपर तक रहता है तो अचार टेस्टी लगता है
  • बीच-बीच में आप अचार को बरनी में ऊपर नीचे करते रहियेगा इससे अचार खराब नही होता है और बहुत समय तक चलता है। अचार को आप जब भी किसी बरनी में भरे उससे पहले आप बरनी को अच्छे से धो ले और उसे हिंग की धुनी देकर सुखा ले ऐसा करने से अचार में खुशबु भी अच्छी आती है और बरनी का गिलापन भी खत्म हो जाता है। ध्यान रहे अचार भरते समय बरनी पूरी तरह सुखी हुई होनी चाहिए क्योंकि थोड़ी सी भी नमी आपके अचार को खराब कर सकती है।
  • आज कल बाज़ार में अचार का मिक्स मसाला भी मिलता है अगर आप उसका उपयोग करना चाहती है तो कर सकती है फिर आप गरम तेल में बस ये मिक्स अचार मसाला मिला दीजिये और उसमे आम की फांके डाल दीजिये और सभी को अच्चे से मिक्स कर लीजिये। आप इस तरह भी अचार बनाकर तैयार कर सकती है।
  • दाल-चावल, दाल-बाफले या फिर पराठे या किसी के भी साथ आप अचार को सर्व कीजिये वो टेस्टी ही लगता है।

आज के लेख में आपने आम का अचार बनाने की विधि जानी। अगर आपने आज तक इसे ट्राय नहीं किया है टी इस बार ज़रुर बनाए और पूरे साल तक इसका लुत्फ़ उठायें।

Loading...

You may also like...