Dosa Recipe in Hindi: स्वाद से भरपूर साउथ इंडियन व्यंजन Dosa Banane Ki Vidhi

डोसा नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। वैसे तो डोसा दक्षिण भारत में विशेष रूप से बनाया जाता है। दक्षिण भारतीयों के विशेष व्यंजन डोसा भी एक है परन्तु अब इसे सम्पूर्ण भारत में पसंद किया जाता है। डोसा बहुत ही कम तेल में बन जाता है इसलिए ये बहुत हेल्थी भी होता है और इसमें फेट भी कम मात्रा में होता है। डोसा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है वह देखने में भी बहुत आकर्षक लगता है साथ ही बहुत ही क्रिस्पी भी होता है। डोसे को घर पर बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है।

बहुत से लोग प्लेन डोसा नाश्ते में खाना भी पसंद करते है क्योंकि इसे खाने से दिनभर पेट भरा हुआ रहता है। साथ ही इसके लजीज स्वाद से आप पुरे दिन आनंदित रहते है।

ज्यादातर आपने देखा होगा लोग साउथ इंडियन रेस्तराँ में जाकर डोसा खाना पसंद करते है परन्तु आज हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे है उससे आप बहुत ही स्वादिष्ट डोसा घर में ही बनाकर तैयार कर पायेंगे। इसे आप अपने लंच, डिनर साइड डिश मे भी शामिल कर सकते है। डोसा बच्चों को भी विशेष रूप से पसंद आता है। इसलिए इसे बच्चों के टिफिन में भी बनाकर रख सकते है।

डोसे को बहुत प्रकार से बनाया जा सकता है जैसे सादा डोसा, Rava Dosa, Paneer Dosa, Masala Dosa, Ragi Dosa आदि। डोसे में उपयोग आने वाली सामग्री भी बहुत ही आसानी से सभी घर में मिल जाती है इसलिए डोसे को बहुत कम समय में घर पर बहुत सरलता से बनाकर तैयार किया जा सकता है। डोसे को सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। बच्चों को सादा डोसा भी पसंद आता है। आज हम आपको प्लेन डोसा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है जो बहुत ही सरल है। आइये जानते है Dosa Recipe in Hindi.

Dosa Recipe in Hindi: जाने कैसे बनाये  लजीज स्वाद से भरपूर डोसा

Dosa Recipe in Hindi

ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हें डोसा पसंद न हो। Plain Dosa खाने में हेवी नहीं होता है इसलिए इसे नाश्ते में भी आसानी से खाया जा सकता है। साथ ही यह हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है। तो जानते है इस लाजबाब South Indian Dosa Recipe in Hindi.

Course Breakfast, Side Dish
Cuisine South Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Servings 4 People

Ingredients

Dosa Ingredients: डोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 4 कप चावल
  • 1 कप धुली उरद की दाल
  • 2-3 tbsp अरहर दाल [तुअर दाल]
  • 1 tbsp मैथी दाना
  • नमक [स्वादानुसार]
  • तेल [डोसे को सेकने के लिए]

Instructions

How to Make Dosa: जानिए प्लेन डोसा बनाने की विधि

  1. Dosa preparation के लिए सबसे पहले आपको चावल, उड़द की दाल, तुअर की डाल और मैथी दाना को अच्छे से धोकर 4-5 घंटे के लिए गलाकर रख दीजिये। अगर आप चाहे तो रात भर के लिए भी गला सकते है।

  2. 4-5 घंटे बाद आप इसमें से पानी निकालकर एक बार और अच्छे से धो लीजिये और इन सभी को बारीक़ पीसकर घोल तैयार कर लीजिये।

  3. घोल में 1 टेबल स्पून नमक डालकर खमीर उठाने के लिए इसे 4-5 घंटे के लिए ढककर रख दीजिये।

  4. 5 घंटे बाद देखंगे Dosa Batter तैयार है। अब इसे अच्छे से एक जैसा घोल करके तैयार कर लीजिये और घोल को हल्का सा पतला कर लीजिये।

  5. अब डोसा बनाने वाले तवे या कोई भी नॉन स्टिक पैन पर थोडा सा (1 टेबल स्पून ) तेल और पानी मिलाकर डाल दीजिये अब इसे किसी मोटे कपड़े की मदद से पोछ लीजिये।

  6. गैस को धीमा कर किसी भी कटोरी या चमचे की मदद से मिश्रण को तवे के बीच में डालिये।

  7. अब इस मिश्रण को तवे के चारो और फैला दीजिये।

  8. चम्मच से तेल को डोसे के चारो और फेलाकर डाल दीजिये। अब आंच को मीडियम करके डोसे को अच्छे से सिकने दें।

  9. जब आपको डोसा हल्का सुनहरा होता दिखाई देने लगे तब उसे नीचे से हल्के से उठाते हुए फोल्ड कर दीजिये। लीजिये डोसा बनकर तैयार है।

  10. दुसरे डोसे को बनाने के पहले तवे को फिर से थोडा सा (1 टेबल स्पून) तेल और पानी मिलाकर डाल दीजिये अब इसे किसी मोटे कपडे की मदद से पोछ लीजिये। ऐसा करने से डोसा चिपकेगा नहीं।

  11. इसी तरह सभी डोसे बनाकर तैयार कर लीजिये।

Recipe Notes

  • डोसे को सांभर और Coconut Chutney के साथ गरमा गरम सर्व कीजिये आप चाहे तो डोसे को सादा भी खा सकते है ये खाने में बहुत ही Crispy Dosa लगेगा।
  • यहाँ आपने जो Dosa Banane ki Vidhi in Hindi जानी हैइसमें डोसे को आप बटर लगाकर भी बना सकते है। जो डोसे के टेस्ट को और भी बढ़ा देगा।         
  • आप चाहे तो अलग अलग प्रकार की चटनी भी डोसे के साथ सर्व कर सकती है। नारियल की लाल और हरी चटनी के साथ डोसे को खाने से इसका स्वाद ओर भी लजीज हो जाता है।
  • यदि आप डोसे का घोल घर पर ही बना रहे है तो इसके लिए चावल के घोल  में पानी की मात्रा कम रखें।
  • डोसे का घोल को फरमेन्ट करने के लिए कितने घंटे लगेंगे यह मौसम के अनुसार तय किया जाता है जैसे ठण्ड के मौसम में घोल 12 से 15 घंटे में फरमेन्ट हो जाता है। जबकि गर्मियों में इसके लिए 6 से 7 घंटे लगते है।  
  • Indian Dosa Recipe में इस बात का भी ध्या रखें कि जब भी आप डोसा बनाएं तो तवे को अच्छे से गर्म होने दें तभी डोसा क्रिस्पी बनेगा।

आपको बता दें कि बहुत सी सेलिब्रिटीज भी अपने डाइट प्लान में प्लेन डोसे का सेवन करते है। क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान होता है साथ ही यह बहुत पौष्टिक भी है। यहाँ बताई गई Dosa Banane ki Vidhi के जरिये आप अपने परिवार को इसे बनाकर आसानी से खिला सकती है। आप इसे सुबह के नाश्ते में या फिर भी रात के समय भी आसानी से खा सकते है यह पचने में भी आसान होता है।

Loading...

You may also like...