Liver Strong Food In Hindi: वो आहार जो रखे आपके लीवर को सुरक्षित और स्वस्थ

लीवर को कई नामो से जाना जाता है जैसे- यकृत, जिगर, कलेजा आदि। यह मानव शरीर का महत्वपूर्ण भाग होता है। लीवर शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यो को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है।

लीवर खाने को पचाने में मदद करता है साथ ही यह हार्मोन्स को भी संतुलित रखने में सहायता करता है। इस तरह लीवर मानव शरीर के कई कार्य करता है जिसके कारण शरीर को सही ढंग से चलाने में मदद मिलती है।

यदि लीवर ख़राब हो जाए तो शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जैसे- ब्लड प्रेशर, मधुमेह आदि । इन समस्याओं से बचाव के लिए ज़रुरी है की लीवर को स्वस्थ और सुरक्षित रखा जाए।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता भी नहीं होती है बस आपको उसके लिए कुछ अच्छे आहार का सेवन करना होता है और कुछ बातों का ख्याल रखना भी ज़रुरी होता है। इसके लिए जानते है Liver Strong Food In Hindi के बारे में।

Liver Strong Food In Hindi: जानिए उन आहारों के बारे में जो रखेंगे आपके लीवर को स्वस्थ

Foods Good for Liver

वैसे तो संतुलित आहार का सेवन करने से शरीर के सभी अंगों को फायदा मिलता है और वह स्वस्थ रहते है परन्तु आप कुछ महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ का सेवन करके अपने लीवर को दुरुस्त रख सकते है।

सब्ज़ियाँ

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन

  • कुछ लोग ऐसे होते है जिन्हे हरी पत्तेदार सब्जियां खाना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। वह इन सब्जियों को देखकर दूर भागने लगते है।
  • आपको बता दे की हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  • इन सब्जियों में पाचन को मजबूत बनाने की क्षमता होती है। साथ ही यह अवशोषण का कार्य भी सही ढंग से करती है।
  • इन सब्जियों का सेवन करने से यह विषाक्त पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद पहुंचाता है । जिसके कारण लीवर स्वस्थ रहता है।
  • ब्रसेल्स स्प्राउट्स, ब्रोकोली और पत्ता गोभी इनका सेवन करे। इनमे फाइबर की मात्रा अधिक होती है। पालक का सेवन करना भी उपयोगी होता है।

चुकुन्दर

  • चुकुन्दर का कई रूपों में सेवन करने से लीवर सुरखित रहता है।
  • चुकुन्दर को आप सलाद के रूप में भी खा सकते है साथ ही चुकुन्दर के रस में नाइट्रेट और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो की लीवर को अच्छा रखते है और लीवर के प्राकृतिक एंजाइम को भी सुरक्षित रखने में सहायक होते है।

फलो का सेवन

फल भी लीवर को स्वस्थ रखने में अपनी भूमिका निभाते है। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप निम्न फलो का सेवन कर सकते है।

अंगूर

  • अंगूर और अंगूर का जूस दोनों ही लीवर के लिए फ़ायदेमंद होता है।
  • यदि किसी कारण से लीवर में सूजन आती है तो अंगूर का जूस पीना लाभकारी होता है।
  • शोध से पता चला है की अंगूर क्षति को रोकने और एंटीऑक्सीडेंट के स्तर को बढ़ाने में भी सहायक होते है।

ब्लूबेरी और क्रैनबेरी का सेवन

  • बेरी का सेवन करना भी लीवर के लिए फ़ायदेमंद होता है। यदि इसके जूस को वीक में तीन बार पिया जाये तो लीवर स्वथ्य रहता है।
  • ब्लूबेरी और क्रैनबेरी दोनों में एंथोसायनिन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ देने में मदद करते है।
  • इन फलों को 3-4 सप्ताह तक लेने से लीवर को क्षति से सुरक्षित किया जा सकता है।
  • ब्लूबेरी से प्रतिरक्षा सेल प्रतिक्रिया और एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम को बढ़ाने में मदद मिलती है।

सेब

  • सेब में फाइबर की मात्रा उच्च होती है जो की विषाक्त पदार्थो के निर्माण को रोकने में मदद करती है।
  • लीवर को स्वस्थ रखने के लिए इसका सेवन करना अच्छा होता है।

मसालों का सेवन

मसालों का उपयोग खाद्य पदार्थो को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है । लेकिन यह स्वाद बढ़ाने के साथ साथ शरीर के अंगों को भी सुरक्षित रखने में मदद करते है।

हल्दी

  • हल्दी कई गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में कर्क्यूमिन तत्व पाया जाता है जो की लीवर को अच्छा बनाये रखता है।
  • इसके अतिरिक्त हल्दी शरीर को मजबूत बनाने का कार्य भी करती है।
  • पित्त के संतुलन के लिए हल्दी का उपयोग खास रूप से किया जाता है।

दालचीनी

  • दालचीनी का उपयोग पुराने ज़माने में भी औषधियों के रूप में किया जाता था ।
  • यह चयापचय को बढ़ाने में मदद करता है।
  • इसका सेवन करने से लीवर स्वस्थ रहता है।

जीरा

  • पेट से जुडी समस्याए भी लीवर को प्रभावित करती है इसलिए जीरा पाचन के लिए फायदेमंद होता है यह पाचन से जुडी समस्याओं को दूर करता है।
  • यदि किसी को गैस या अपच हो रही है तो जीरा से निर्मित पाउडर का सेवन करने से वह ठीक हो जाती है।
  • जीरे का पानी पेट में जमी अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालने में मदद करता है।

जैतून का तेल

  • कुछ आवश्यक तेल भी शरीर की क्रियाओं को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते है।
  • जैतून का तेल ह्रदय और लीवर दोनों को सुरक्षित रखने का कार्य करता है।
  • इसका सेवन करने से शरीर में रक्त प्रवाह भी सुचारु रूप से होता है।
  • चयापचय संबंधी स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जैतून का तेल फ़ायदेमंद होता है।
  • जैतून के तेल का सेवन करने से यह लीवर एंजाइम और वसा वाले स्तर में सुधार करता है।

अन्य आवश्यक जानकारी

  • उपरोक्त आहारों का सेवन करने के साथ साथ उचित मात्रा में पानी पीना भी ज़रुरी होता है। यदि शरीर में पानी सही मात्रा में ना हो तो भी शरीर के अंग प्रभावित होते है।
  • इसके अतिरिक्त टी और कफ का सेवन करना भी लीवर के लिए अच्छा होता है परन्तु इनका सेवन उचित मात्रा में करना ज़रुरी है।
  • धूम्रपान और शराब जैसी चीजों का सेवन कम से कम करे। हो सके तो इनसे दूर रहने का प्रयत्न करे ये लीवर को हानि पहुँचाने का कार्य करती है।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद ले और तनाव व् चिंता को दूर करने का प्रयास करे।
  • व्यायाम और योग भी शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते है इसलिए नियमित रूप से इनका अभ्यास करे।

नोट – उपरोक्त दिए गए आहारों को अपने दैनिक आहार में शामिल करे और अपने लीवर को बीमारियों से बचाये। समय समय पर आप अपने डॉक्टर से शरीर की जाँच भी करवा सकते है।

Loading...

You may also like...