Home Remedies for Blood Purification: कम समय में ही रक्त शुद्ध करेंगे ये घरेलू नुस्खे

क्‍या आपका चेहरा कांतिहीन है और हमेशा ही आपके चेहरे पर मुहांसो की शिकायत रहती है? या फिर क्या आपका पेट अक्सर खराब ही रहता है और वजन भी घट रहा?

इस बात का साफ साफ़ मतलब है कि आपके रक्‍त में अशुद्धियाँ आ चुकी है और इसे शुद्ध करने की आवश्‍यकता है। स्वस्थ और सुन्दर शरीर की चाहत रखने वालों को अपने रक्त की शुद्धि पर भी ध्यान देना ज़रूरी है।

आपको बता दें की रक्त शरीर के करोड़ों सेल्स को ऑक्सीजन, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्व पहुँचाने का कार्य करता है और यही सेल्स हमारे स्वस्थ शरीर के निर्माण की प्रमुख भूमिका निभाते है।

किंतु गलत खानपान, अधिक अम्लीय पदार्थ आदि से ये धीरे धीरे दूषित होता रहता है। इस कारण वश अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं जिनमे से मुख्य चर्म रोग हैं। इन सबसे बचने के लिए आज हम आपको बता रहे है Home Remedies for Blood Purification in Hindi.

Home Remedies for Blood Purification: रक्त साफ़ करने के प्राकृतिक तरीके

Home Remedies for Blood Purification

क्यों जरुरी है Blood Purifier करना ?

  1. यदि शरीर का खून साफ रहता है तो त्वचा चमकती रहती है।
  2. स्किन पर दाग धब्बे दूर हो जाते है।
  3. त्वचा रोग मुक्त हो जाती है।
  4. मुहांसे नहीं होते है।
  5. शरीर को रोगों से दूर रखने के लिए खून का साफ होना बहुत ज़रुरी होता है।

जानते है कुछ Best Blood Purifier के बारे में।

नीम की पत्तियां

  • आपने देखा होगा कई बार चिकित्सक मुहांसे होने पर साफी पीने की सलाह देते है।
  • वह इसलिए क्योंकि साफी में नीम का अर्क होता है, जो खून साफ़ करने में मदद करता है।
  • नीम खून को साफ़ करने के लिए बेहद लाभकारी है। इसका इस्तेमाल आप डायरेक्ट भी कर सकते है।
  • यह खून को साफ करने के साथ साथ अन्य रोगों को भी दूर करने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • सबसे पहले नीम की कोमल और छोटी 6-7 पत्तियां तोड़कर उन्हें धो लें और कच्चा चबाएं और निगल जाएँ।
  • नीम एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक पदार्थ है जो पाचन प्रणाली में मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा करता है साथ ही रक्त में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

हल्दी

  • हल्दी कई सारी समस्याओं के लिए एक फ़ायदेमंद घरेलू उपचार है। रक्त शुद्धि के लिए भी यह लाभदायक है।
  • प्रयोग के लिए आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच पिसा हुआ आंवला मिला कर गर्म पानी के साथ ले लें ।

उपयोग विधि

  • आप चाहे तो सोते वक्त हल्दी वाला दूध भी ले सकते है।
  • इसका सेवन करने के लिए एक ग्लास दूध में एक चम्मच हल्दी को डाल दे और उसे गर्म कर ले। रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन करे। ऐसा लगभग एक महीने तक करे इससे खून साफ हो जायेगा।
  • हल्दी ब्लड में उपस्थित विषाक्त पदार्थों को यूरिन द्वारा निकालकर दूर कर देती है।

सौंफ

  • सौंफ के प्रयोग से रक्त की शुद्धि भी होती है साथ ही चर्म रोग भी दूर होता है।
  • आँखों की रौशनी बढाने के लिए भी यह उपाय आपको फायदा पहुंचाएगा ।

उपयोग विधि

  • प्रयोग करने के लिए बराबर मात्रा में सौंफ और मिश्री लेकर उन्हें अच्छी तरह पीस ले और मिश्रण तैयार कर ले।
  • इस मिश्रण को रोज़ाना सुबह शाम पानी के साथ तक़रीबन 2 महीनों तक ले।

मेथी

  • मेथी का प्रयोग रक्त को बढ़ाता ही नहीं है बल्कि रक्त को साफ़ करने का भी कार्य करता है।

उपयोग विधि

  • इसका उपयोग करने के लिए रात को 1 चम्मच मेथी दाने को आधे कप पानी में भिगोकर रख दे।
  • सुबह सुबह इस पानी को पी ले और मेथी दाना को भी चबाकर खा जाये।
  • इस प्रक्रिया को एक महीने तक दोहराए।
  • आप मेथी के पत्तों का भी सेवन कर सकते है यह भी खून साफ करने में बहुत मदद करते है।

करेला

  • करेले का सेवन भी खून को साफ करने में मदद करता है।

उपयोग विधि

  • एक करेले का रस एक कप पानी में मिलाकर कुछ दिन तक रोज़ाना लेने से शरीर का दूषित खून साफ़ हो जाता है।
  • साथ ही इससे मधुमेह में भी फायदा मिलता है।

धनिया के पत्तो का सेवन

  • धनिया के पत्ते भी खून को साफ करने में मदद करते है।
  • यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का कार्य भी करती है।

उपयोग विधि

  • दो गिलास पानी को एक बर्तन में डाल दे। फिर उस पानी में एक मुट्ठी धनिया के पत्ते को डाल दे और उसे अच्छी तरह से उबलने दे।
  • लगभग 10 मिनट तक पानी के उबलने के बाद पानी को छन्नी की सहायता से छान ले।
  • इस पानी को नियमित रूप से पिए। इस पानी को यदि आप एक महीने तक पीते है तो उससे आपके शरीर का खून पूरी तरह से साफ़ हो जाता है।

तुलसी के पत्तों का सेवन

  • तुलसी में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते है। जो कई प्रकार के रोगों को दूर करने में मदद करती है।
  • तुलसी के पत्तों का सेवन करने से शरीर का खून भी साफ हो जाता है।

उपयोग विधि

  • तुलसी के पत्तो का सेवन करने के लिए 10 से 12 तुलसी के पत्ते ले। फिर उन्हें एक ग्लास पानी के साथ अच्छे से उबाल ले।
  • तुलसी के पत्तो का पानी जब अच्छी तरह से उबल जाए तो उसे ठंडा कर के एक बर्तन में छान ले।
  • इस पानी को पीये। इस पानी को पीने से खून साफ होता है। इस पानी को कम से कम तीन वीक तक पीये।

उपरोक्त चीजों का सेवन यदि नियमित रूप से किया जाए तो आप अपने शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद कर सकते है साथ ही इससे आपके शरीर का खून भी साफ हो जाता है।
उपरोक्त चीजों के अतिरिक्त भी आप ब्राम्ही , चुकुन्दर , निम्बू का रस, सेब का सिरका आदि का भी सेवन कर सकते है।

नोट – उपरोक्त Natural Blood Purifier का उपयोग सीमित मात्रा में करे क्योंकि इनमे विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होते है इसलिए इनका अधिक मात्रा में सेवन करने से हानि हो सकती है।
जितना हो सके नेचरल चीजों के सेवन से खून को साफ करे और दवाओं का सेवन कम से कम करे। इनका अधिक मात्रा में सेवन करना शरीर के लिए लाभकारी नहीं होता है।

पौष्टिक भोजन का सेवन करे और स्वस्थ रहे। बाहर के खाने को कम से कम खाये। शरीर स्वाथ्य रहेगा

Loading...

You may also like...