How to Stop Night Sweats Naturally: रात में पसीना आने की समस्या का उपचार

पिछले लेख में हमने रात में महिलाओ में अत्यधिक पसीना आने की वजहों के बारे में बताया था| आज हम इस समस्या के उपचार बता रहे है|

रात में पसीना आने की समस्या खासकर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। वैसे तो पसीना आना अच्छी बात होती है लेकिन यदि यह ज्यादा मात्रा में आये तो यह नुक्सान दायक होता है। जैसा की आप जानते है की पसीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

आपको बता दे की शरीर के तापमान को मस्तिष्क का हाइपोथेलामस नियंत्रित करता है और साथ ही जब शरीर का तापमान अधिक गर्म हो जाता है तो यह शरीर के अंगों तथा प्रणालियों का कार्य सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करता है| यह हाइपोथेलामस शरीर की 2 मिलियन पसीना ग्रंथियों को हरकत में लाता है और पसीने को निष्काषित करवाता है।

वाष्पीकरण के उपरांत पसीना अपने साथ शरीर का ताप भी ले लेता है। जिसके फलस्वरूप आप ठंड का अनुभव करते है। यदि आप रात में पसीना आने से परेशान है तो इसका मुख्य कारण है की रात में सोते समय आपके शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। आइये जाने How to Stop Night Sweats Naturally.

How to Stop Night Sweats Naturally: पसीने को दूर करने में सक्षम है ये उपाय

How to Stop Night Sweats Naturally

मुलैठी की चाय

मुलैठी की जड़ में कई प्रकार के औषधीय तत्व होते है। इसलिए इसका उपयोग महिलाओं में रात में पसीने की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है|

विधि

  • 2 से 3 इंच सूखी मुलैठी की जड़ ले।
  • इसे 1 कप गर्म पानी में 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें|
  • इसके बाद जड़ को हटा ले। फिर यह चाय पिए।
  • दिन में 2 से 3 बार इस चाय को पीने से अच्छा परिणाम मिलता है।

एलो वेरा का रस

  • रात में पसीने की समस्या से जूझने वाली महिलाओं को रोजाना एलो वेरा के रस का एक गिलास पीने से छुटकारा मिल सकता हैI
  • क्यूंकि अध्यन के द्वारा ये पता चला है की महिलाओं में पसीने की समस्या को विटामिन इ के द्वारा दूर किया जा सकता है।
  • और आपको बतादे की एलो वेरा में विटामिन इ पाया जाता है। एलो वेरा शरीर को ठंडा रख कर महिलाओं को रात के पसीने की समस्या से आराम दिलाता है।

सोया उत्पाद

  • रात के पसीने की समस्या के लिए सोया उत्पाद काफी लाभदायक होता हैं|
  • इन उत्पाद में फाइटोएस्ट्रोजन भरपूर मात्रा में होते हैं फाइटोएस्ट्रोजन शरीर के हार्मोनल स्तर को संतुलित करने में सहायता करते हैं।
  • इसलिए यदि किसी महिला को हार्मोनल असंतुलन के कारण रात में पसीना आता हैं तो सोया का सेवन उसके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा
  • सोयाबीन, सोया दूध जैसे सोया उत्पादों को अपने नियमित खानपान में सम्मिलित कर सकती है।

सेज की चाय

सेज एक प्रकार की जड़ीबूटी होती है जो रात के पसीने की समस्या को कण्ट्रोल करती है ।

विधि

  • सेज की चाय के लिए पानी में सूखे सेज की पत्तियों को उबालें।
  • इसके बाद पत्तो को छान ले और चाय पिए।
  • कम से कम इस चाय के 3 से 4 कप का सेवन करने से बेहतर परिणाम मिलते है I

काला कोहोश

  • काला कोहोश एक औषधीय जड़ीबूटी है।
  • दिन में 2 से 3 बार काले कोहोश की मात्रा को एक गिलास पानी में या फिर अन्य किसी रस के साथ लेने से पसीने की समस्या दूर हो जाती है।
  • यह रक्त में लुटेनाइजिंग (luteinizing) हॉर्मोन के स्तर को कम करता है और शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाये रखता है।

लेवेंडर आयल का इस्तेमाल

  • इसके लिए पहले आपको चाहिए लेवेंडर आयल और एक डिफ्यूजर (लैंप टाइप इसमें से बहार रोशनी और खुशबु जा सके)
  • अब कुछ बुँदे लेवेंडर आयल की डिफ्यूजर में डाले इससे आपके रूम में एक बहुत ही अच्छी खुशबु आएगी।
  • ऐसा रोज़ाना सोने के कुछ देर पहले करे। यह एक अच्छी नींद प्रदान करता है।
  • इसी के साथ यह दिमाग को शांत रखता है और तनाव को कम करता है।
  • साथ ही इसकी खुशबु हॉर्मोन को भी बैलेंस रखने में मदद करती है। जिससे की रात को पसीना आने की समस्या से राहत मिलती है।

अदरक का इस्तेमाल

  • इसके लिए 1 से 3 इंच के अदरक के टुकड़े को पीस लें।
  • इसके बाद एक कप गर्म पानी में इसे डाल दें।
  • इसके बाद इसे 5 से 10 मिनट के लिए इसमें रहने दे।
  • फिर इस पानी को छाने और इसमें शहद मिलाए और तुरंत पी लें।
  • इस अदरक के पानी को दिन में 3 बार जरूर पिए।  
  • यह बॉडी में फाइटोएस्ट्रोजन बढ़ाने का एक नेचुरल तरीका होता है जो बॉडी में हॉर्मोन्स को बैलेंस रखता है।
  • जिससे रातो को मूड स्विंग्स और पसीने की समस्या से राहत मिल जायेगी।
  • यह बॉडी में आयी सूजन से भी राहत दिलाता है।

अनार का जूस

  • रोज़ाना एक कप अनार का जूस पीना चाहिए।
  • आनर का जूस एकदम फ्रेश पिए और दिन में कम से कम 2 बार जरूर पिए।
  • अनार में प्राकृतिक रूप से फाइटोएस्ट्रोजन, और पॉलीफेनॉल्स जो काफी पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स के रूप में जाने जाते है।
  • इससे हॉर्मोन बैलेंस होते है जिस वजह से यह रात में आ रहे पसीने की समस्या से राहत दिलाता है।

अलसी का इस्तेमाल

  • एक ग्लास गर्म पानी या दूध में अलसी के पाउडर को मिक्स करे।
  • अच्छी तरह मिला लें और ठंडा होने के बाद इसमें थोड़ा शहद मिला लें।
  • आप इस दूध या पानी को तुरंत पिए ऐसा दिन में एक बार जरूर करे।
  • इससे बॉडी को फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो रात को पसीना आने की समस्या में फ़ायदेमंद साबित होता है।  

इसके अलावा नाईट स्वेटस की समस्या से निजात पाने के लिए आप चाहे तो अपने सोने का सही समय और स्थान चुन सकते है हो सके तो योगा भी कर सकती है और साथ ही सोने से पहले स्नान करके सोये। यहां ऊपर दिए सभी उपचार नाईट स्वेटस की समस्या में काफी फायदेमंद है और साथ ही यह सभी एक नेचुरल उपाय है जिसे करने से किसी भी प्रकार के कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होते है।

Loading...

You may also like...