Jeera Water For Weight Loss In Hindi: वजन को कम करने का असरकारी होता है जीरा

जीरा जिसे Cumin के नाम से भी जाना जाता है, यह अधिकांश घरों में पाया जाता है। जीरा एक ऐसा मसाला होता है जो की खाने का स्वाद बढ़ाने में काम आता है और इसके साथ साथ यह खाने की खुशबू भी बढ़ा देता है।

बहुत ही कम खाद्य पदार्थ होते है जिन्हे जीरे के बगैर पकाया जाता है, क्योंकि जीरा सब्जियों का आधार माना जाता है। यह सब्जियों के अलावा रायते का भी स्वाद बढ़ा देता है।

जीरा केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसके सेवन के कई प्रकार के लाभ भी मिल जाते है, जो की शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह कई बीमारियों से भी शरीर की रक्षा करता है।

जीरा का सेवन जितना फ़ायदेमंद होता है उतना ही लाभकारी जीरे से बना पानी भी होता है। Jeera Water वजन को कम करने के लिए एक असरकारी नुस्खा माना जाता है। आइये आज के लेख में जानते है Jeera Water For Weight Loss In Hindi.

Jeera Water For Weight Loss In Hindi: वज़न कम करने में कैसे फायदा पहुंचता है जीरा वाटर

Jeera water for weight loss in Hindi

जीरा

  • जीरा को मसालों के रूप में उपयोग किया जाता है। जो की खाने का स्वाद बढ़ाने का कार्य करते हैं।
  • जीरे की तासीर गर्म होती है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • जीरे का उपयोग करने से कई लाभ होते है। यह त्वचा से लेकर हृदय तक को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा Jeera for Weight Loss भी अच्छा माना जाता है।

जानते है जीरे के कुछ लाभकारी फ़ायदों के बारे

जीरे का पानी बनाने की विधि

जानते है जीरे का पानी बनाने की विधि जो की वजन को कम करने में सहायक होता है।

सामग्री

  • जीरा – 2 चम्मच
  • साफ पानी – 1 ग्लास

विधि

  • इसे बनाने के लिए 2 चम्मच जीरे को एक ग्लास पानी में डाल दें।
  • इस पानी को रात भर के लिए भीगने दें।
  • इसके बाद सुबह के समय इस पानी को उबाल लें।
  • उबलने के बाद इस पानी को चाय की तरह पियें।
  • ध्यान रहे की बचे हुए जीरे को फेकना नहीं है, इसे चबा लें।

इसका नियमित सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी दूर हो जाती है। जिससे मोटापा कम होने लगता है। Jeera Water for Weight Loss कम समय में असरकारी उपाय होता है। इसके नियमित सेवन से असर जल्दी होता है।

जीरे के पानी के अन्य लाभ

वजन को कम करने के साथ साथ जीरे का पानी अन्य फायदे भी देता है। जानते है वह फायदे कौन कौन से होते है।

चेहरे में चमक

  • पानी में जीरे को उबालकर छान लेने पर जो पानी बचता है उससे चेहरे को साफ करने से चेहरे पर चमक और रंगत आती है।
  • जीरे का पानी मुहासो और दाग धब्बो को दूर करने का कार्य भी करता है। इससे त्वचा डेटॉक्स हो जाती है।

गैस के लिए फ़ायदेमंद

  • जीरे का पानी एक अच्छा पाचक भी होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने का कार्य करता है। इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकलने में भी सहायता करता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक

  • जीरे का पानी ख़राब कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बनने नहीं देता है जिसके कारण शरीर में चर्बी जमा नहीं हो पाती है, और मोटापा भी बड़ी तेजी से कम होने लगता है।
  • जीरे का पानी अनिद्रा जैसी समस्या को भी दूर करता है।

खून की कमी दूर करे

  • जीरे में आयरन के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जिसके कारण इसके पानी का सेवन करने से खून की कमी भी दूर हो जाती है।
  • जीरे का पानी प्रति रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाये रखने में भी मदद करता है।
  • जीरे के पानी में आयरन होने से यह एनीमिया जैसे रोगों को भी दूर करता है।

रक्त चाप को नियंत्रित करना

  • जीरे में पोटेशियम भी मौजूद होता है जो की शरीर में उपस्थित तरल पदार्थों को नियंत्रित रखता है। जिसके कारण रक्त चाप भी नियंत्रित रहता है।
  • साथ ही यह हृदय को भी सुरक्षित रखता है जिससे हृदय सम्बन्धी बीमारियाँ होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है।

गर्भावस्था में फ़ायदेमंद

  • गर्भवती महिलाओं के लिए जीरे का पानी बहुत ही लाभकारी होता है, इसमें पाए जाने वाला आयरन माँ और उसके बच्चे दोनों के लिए अच्छा होता है।
  • इससे दोनों ही स्वस्थ व तंदरुस्त रहते हैं।

बालों के लिए लाभकारी

  • जीरे का पानी बालों के लिए भी अच्छा होता है।
  • जीरे के पानी में खनिज और विटामिन होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने के साथ ही बालों में चमक भी लाता है।

जीरे के पानी के अतिरिक्त आप जीरे का उपयोग अन्य चीजों के साथ भी कर सकते है जिससे भी वजन कम होता है जैसे –

जीरा और दही

  • यदि आप जीरे को दही में मिला कर खाते है तो उससे भी वजन कम होता है।
  • इसके अंतर्गत प्रतिदिन एक चम्मच जीरा पाउडर को 5 ग्राम दही में मिलाकर इसका सेवन करे।
  • आपका वजन कम होने लगेगा।

नींबू और अदरक के साथ जीरे का सेवन

  • नींबू और अदरक के साथ जीरे का सेवन करने से भी वजन में कमी आती है।
  • इसके सेवन के लिए गाजर और कुछ सब्ज़ियों को उबाल लें।
  • फिर इसमें कद्दूकस करके अदरक को डालें, साथ ही ऊपर से जीरा और नींबू का रस भी डालें और इसे अच्छे से मिला लें।
  • इसका सेवन रात के समय करें।

इसके अलावा

  • वेजिटेबल सूप को बनाये और उसमे एक चम्मच जीरा मिला ले और उसे पीये।
  • ब्राउन राइस बनाने के बाद उसमे जीरा डालें।
  • पानी में 3 ग्राम जीरा पाउडर को मिला ले साथ ही कुछ बुँदे शहद की भी मिला लें, इसका सेवन करने से भी वजन कम होने लगता है।

अब तो आप जान ही गए होंगे की जीरा कितना फ़ायदेमंद है और इसका पानी बनाने और इसका सेवन करने का तरीका भी आसान है। नियमित रूप से जीरे के पानी का सेवन करने से आप जल्द ही अपने मोटापे को कम कर सकते है। इसलिए इसे अपने दैनिक आहार में जल्द ही शामिल कर लें और Cumin Water for Weight Loss के लिए इसका लाभ उठायें।

नोट – ध्यान रहे की जीरे की मात्रा को अधिक नहीं लेना चाहिए। इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करे तभी आपको सही लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इसके पानी का नियमित रूप से सेवन करे तभी आपको इसका सही असर दिख सकेगा।

Loading...

You may also like...