Pudina Tea Benefits: जानिए पुदीने की चाय के बेमिसाल फायदे

पुदीने के बारे में तो अधिकतर लोग जानते है और पुदीने का आपने कई रूपों में सेवन भी किया होगा। जैसे छाछ, चटनी आदि के रूप में। पर क्या अपने कभी पुदीने कि चाय का सेवन किया है?

पुदीने कि चाय का सेवन बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। यह गर्मी से भी आराम देता है साथ ही ज्यादातर लोग इसे माउथ फ्रेशनर के रूप में भी उपयोग करते है।

पुदीने में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, कैलोरी, थायमिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, बी , सी, डी और ई पाया जाता है। पुदीने का वैज्ञानिक नाम मेंथा पिपेरिता है।

पुदीने की चाय वजन को कम करने में भी मदद करती है। साथ ही साथ इसके फायदे यह है कि यह तनाव को भी दूर करती है जिससे सिरदर्द कि समस्या भी दूर हो जाती है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी फ़ायदेमंद होता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। आइये विस्तार से जानते है और भी कई Pudina Tea Benefits.

Pudina Tea Benefits – इन फायदों से भरपूर है पुदीना चाय

Mint Tea Benefits

बालों में चमक

  • पुदीने की चाय के सेवन से बालों में चमक आती है साथ ही वह मजबूत भी बनते है।
  • इसलिए पुदीने कि चाय बालों के लिए लाभकारी होती है।

मुहांसो कि समस्या

  • लड़कियों में मुहांसो कि समस्या आम होती है जो किसी को भी पसंद नही होती है।
  • इसके लिए पुदीने कि चाय लाभकारी होती है। क्योंकि इसमें मेंथोल होता है जो स्किन को ठंडक देने का कार्य करता है।
  • इसके प्रयोग से त्वचा से मुहासे दूर होकर आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है।
  • यदि आपकी स्किन में जलन हो रही है तो इसका उपयोग कर सकते है।
  • इसके उपयोग से सूजन, खुजली, जलन जैसी स्किन कि समस्याएं दूर हो जाती है।

बुखार में लाभकारी

  • पुदीने की चाय में मेंथोल उपस्थित होता है और इसके सेवन से पसीना आने लगता है।
  • इससे शरीर ठंडा हो जाता है जिससे बुखार दूर हो जाता है।

पाचन तंत्र

  • पुदीने कि चाय का उपयोग पाचन को ठीक करने में भी किया जाता है।
  • इसकी चाय पेट में गैस को दूर करती है । जिस कारण पाचन अच्छा हो जाता है।
  • इसके साथ साथ यह पेट फूलना, ऐंठन, बदहजमी को भी कम करती है।
  • यह शरीर के सिस्टम कि एक्टिविटी को बढ़ाती है ।

इम्यून सिस्टम

  • पुदीने कि चाय में जीवाणु रोधी गुण पाए जाते है। जिससे ख़ासी, बुखार जैसी अनेक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • यह सिर्फ बीमारियों को ख़त्म करने का कार्य नही करती बल्कि बीमारी होने से भी रोकती है।
  • पुदीने में उपस्थित पोटेशियम, कैल्शियम और विटामिन बी शरीर को बीमारियों से लड़ने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

चेहरे के पिंपल्स

  • चेहरे के पिंपल्स हटाने में भी कारगार होता है।
  • पुदीने में मेन्थोल पाया जाता है जो स्किन को थैंक पहुंचाने के काम करता है।
  • साथ ही यह पिंपल्स को कम करता ही और चेहरे का निखार बढ़ाता है।
  • नियमित रूप से पुदीने की चाय पीना चाहिए।

स्किन एलर्जी में फायदेमंद

  • स्किन काफी संवेदनशील होती है।
  • अगर किसी चीज़ से चेहरे पर एलर्जी हो जाती है तो पुदीने की चाय काफी फायदेमंद साबित होगी।
  • यह त्वचा की एलर्जी दूर करने के साथ साथ जलन को भी दूर करता है।
  • जिन भी लोगों को जल्दी से एलर्जी हो जाती है उन्हें रोज़ाना एक कप पुदीने की चाय का सेवन करना चाहिए।

वजन कम करे

  • Peppermint Leaves से बनी चाय वेट लॉस में काफी मददगार होती है।
  • यह पाचन क्रिया को सुधार के वेट लॉस की प्रक्रिया में सहायक होती है।
  • इसी के साथ यह मीठा खाने की इच्छा को भी कम करती है जिससे आप ज्यादा कैलोरीस वाला आहार नहीं खा पाते।
  • पुदीने की चाय पीने के बाद भूख भी कम लगती है इसकी खुशबू की वजह से ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती है।
  • पुदीने की चाय विषैले पदार्थो को भी बाहर निकालने में सहायक होती है।

सफर में उलटी

  • जिन लोगों को लम्बा सफर करते समय उलटी की शिकायत रहती है उनके के लिए पुदीने की चाय फायदेमंद है।
  • ऐसे लोगो को सफर शुरू होने के पहले एक कप पुदीने की चाय पीना चाहिए।

याददाश्त बढ़ाए

  • अगर किसी व्यक्ति को भूलने की बीमारी है हो उन्हें पुदीने की चाय का सेवन करना चाहिए।
  • रोज़ाना पुदीने की चाय पीने से एकाग्रता और याददाश्त बढ़ती है।

खांसी में फायदेमंद

  • पुदीने की चाय में एंटी स्पास्मो डिक गुण होते है।
  • जो खांसी की समस्या में फायदा करता है, यह खांसी की उत्तजेना को कम करता है।
  • पुदीने की चाय पीने से गले और छाती की मांसपेशियों को राहत मिलती है।
  • साथ ही यह फ्लू और सर्दी के लक्षणों को कम करता है।   

मुंह की बदबू

  • पुदीने की चाय में मेन्थोल मौजूद होता है जो मुंह की बदबू को मिटाता है।
  • पुदीने की चाय एंटी बैक्टीरियल होती है जो सांसो की बदबू से छुटकारा दिलाती है।
  • यह उन बैक्टीरिया को ख़त्म करता है जो मुंह में बदबू की समस्या को उत्पन्न करते है।
  • रोज़ाना पुदीने की चाय का सेवन सांसो को ताज़गी देता है और उन्हें साफ भी बनाये रखेगा।

तनाव दूर करे

  • पुदीने की चाय प्राकृतिक रूप से शांति प्रदान करने का गुण रखती है।
  • इसमें पाए जाने वाला एंटी स्पास्मोडिक तनाव और चिंता को दूर रखने में काफी सक्षम होता है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

  • पुदीने की चाय में प्राकृतिक रूप से एंटी इंफ्लामेन्ट्री के गुण होते है जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है।
  • जिस वजह से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी हद तक सक्षम होता है।

इसके अतिरिक्त यह डायबिटीज कि समस्या से भी निजात दिलाता है। Peppermint Tea Benefits जानकर आप समझ ही गये होंगे ही यह कितनी फ़ायदेमंद है, इसे अपने सेवन में ज़रुर शामिल करे।

Loading...

You may also like...