Mountain Climber Exercise: बॉडी को प्रॉपर शेप में लायें माउन्टेन क्लाईम्बर एक्सरसाइज से

अगर आप अपने बेडौल शरीर से परेशान है और इसे सही शेप देने के लिए आप तरह तरह के जतन कर रहे होंगे, जैसे की जिम में घंटो पसीना बहाना या फिर अपनी डाइट में बदलाव कर के सिर्फ उबली सब्जियों का सेवन करना आदि । अगर आप ऐसा कुछ कर रहे हैं तो आप अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

अगर आपकी इतनी कोशिश के बावजूद आपका शरीर शेप में नहीं आ पा रहा है तो आपको माउंटेन क्लाईम्बर एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह आपके शरीर की चर्बी को काफी तेज़ी से कम करता है।

इस एक्सरसाइज के साथ अगर आप डाइट भी फॉलो करेंगे तो आप अपने आप को काफी कम समय में ही फिर और प्रॉपर शेप में पा सकेंगे। यह एक्सरसाइज आपके शरीर को बहुत ही अच्छी तरह से ट्रांसफॉर्म कर देती है।

इस लेख में हम आपको बता रहे माउंटेन क्लाईम्बर एक्सरसाइज करने के कुछ तरीके जिसे करने से आप काफी हद तक खुद को फिट रख सकते है और साथ ही अपने बेडोल शरीर से मुक्ति भी पा सकते हैं। पढ़े Mountain Climber Exercise.

Mountain Climber Exercise: अपने आप को प्रॉपर शेप देने के लिए करे माउन्टेन क्लाईम्बर वर्कआउट

Mountain Climber Exercise

स्पाइडर मैन स्टाइल माउंटेन क्लाईम्बर एक्सरसाइज

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले पुशअप या प्लैंक की स्थिति बना लीजिए।
  • अपने दोनों हाथ को ज़मीन पर अच्छी तरह से जमा लें और अपने शोल्डर्स को एकदम सीधा रखे।
  • अपनी बॉडी को स्थिर रखे और साथ ही अपने दोनों पैरों में थोड़ी दूरी बना कर रखे।
  • अब अपने बाँये पैर को राइट साइड से बाहर की ओर मोड़े और आगे की ओर बढ़ाये । इस दौरान अपने बाँये हाथ की कोहनी और घुटनो में कुछ इंच की दूरी रखें ।
  • अब फिर से अपने पैर को सीधा करे लें।
  • इसके बाद इसी पूरी क्रिया को अपने दाँये पैर से दोहराइए।
  • Climbers exercise करने से कंधे और पैर दोनों ही काफी मजबूत बनते है।
  • इस एक्सरसाइज से आपके शरीर की कोर मसल्स काफी मजबूत बनती है।
  • इसके साथ ही इससे मसल्स टाइट भी बनी रहती है।
  • इस एक्सरसाइज के कम से कम 10-10 से 3 सेट्स जरूर करे।
  • अगर इस एक्सरसाइज को करते समय किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो इस एक्सरसाइज को अपनी क्षमता अनुसार ही करे।
  • यह एक कार्डिओ वेस्कुलर एक्सरसाइज है जो आपके दिल और लंग्स को हमेशा स्वस्थ रखने का काम करती है।
  • इसी के साथ यह शरीर में स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होती है।
  • यह एक्सरसाइज पेट की साइड की चर्बी कम करने में काफी ज्यादा सहायक होती है।

रॉ पुशअप्स स्टाइल माउंटेन क्लाईम्बर एक्सरसाइज

  • इस एक्सरसाइज को करने से बैक की भी सभी मसल्स प्रभावित होती है।
  • इस Mountain Climbers एक्सरसाइज को करने के लिए पहले पुशअप या प्लैंक की स्थिति बनाए।
  • इसके बाद अपने एक पैर को मोड़ते हुए अपने पेट की तरफ लाए।
  • जिस साइड का पैर है उसे उस साइड ही सीधा ले जाए।
  • और फिर उस पैर को सीधा कर लें।
  • इस क्रिया को अब अपने दूसरे पैर से दोहराइए।
  • और इस पूरी प्रक्रिया को जल्दी जल्दी करने की कोशिश करे।
  • इस एक्सरसाइज के 10-10 के 3 सेट जरूर करे।
  • यह कोर मसल्स को प्रभावित करने के साथ साथ बैक मसल्स पर भी काफी प्रभाव डालता है।
  • यह एक्सेर्साइज़ तेज़ी से पेट की चर्बी को कम करने का काम करती है।
  • इससे हाथों की मसल्स को भी काफी मज़बूती मिलती है।
  • इसे नियमित रूप से करने से आपका चर्बी युक्त पेट धीरे धीरे एब्स में बदलने लग जाएगा।

माउंटेन क्लाइंबर बर्पी एक्सरसाइज

  • माउंटेन क्लाइंबर बर्पी एक्सरसाइज करने से शरीर में काफी ज्यादा तेज़ी से फैट कम किया जा सकता है।
  • इसका नियमित अभ्यास शरीर से कैलोरीज काफी ज्यादा मात्रा में बर्न करने में सक्षम होता है।
  • Climbing Workout को करने के लिए पहले हाई प्लैंक की स्थिति में खड़े हो जाए।
  • इस माउंटेन क्लाइंबर बर्पी में अपने एक पैर को घुटनो से मोड़ते हुए छाती की ओर लाए।
  • इसके बाद फिर पैर को सीधा कर लें।
  • इस क्रिया को दूसरे पैर से दोहराइए।
  • अब इस पूरी क्रिया को जल्दी जल्दी करने की कोशिश करे।
  • माउंटेन क्लाइंबर बर्पी एक्सरसाइज के 10-10 के 3 सेट करे।
  • इसमें अपने पैरों के मूवमेंट्स को जितना जल्दी जल्दी करेंगे यह उतने ही ज्यादा जल्दी अपने शरीर की चर्बी को कम करेंगे।
  • इसी के साथ यह पूरी बॉडी को शेप में रखने में भी काफी मददगार होता है।
  • यह कोर मसल्स पर ज्यादा प्रभाव डालता है और हाथों तथा कंधे की मांसपेशियों को शेप प्रदान करता है।

साइड प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

  • इस एक्सरसाइज का अभ्यास शरीर में ऑब्लिक और ग्लूट मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है।
  • इस साइड प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को करने के लिए पहले साइड प्लैंक की पोजीशन में खड़े हो जाए।
  • इसके बाद अपने ऊपर की साइड के पैर को घुटनो से मोड़ते हुए छाती के पास लाए।
  • इस क्रिया को कम से कम 10 बार करे और जितनी तेज़ी से कर सके करने की कोशिश करे।
  • इसके बाद दूसरी साइड से सेम क्रिया दोहराइए और इस साइड से भी पैर उठाने वाली क्रिया को 10 बार तक करे।
  • इस एक्सरसाइज के भी 10-10 के 3 सेट ज़रूर करे।
  • इससे पेट की साइड की चर्बी काफी जल्दी कम होगी।
  • साथ ही बॉडी में फ्लेक्सीबिलीटी भी बढ़ेगी। हाथों और पैरों दोनों की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।
  • इस माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को करने से शरीर की सभी मांसपेशियों में ब्लड का संचार सुचारु रूप से होता है।
  • अगर आप इस साइड प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को पहली बार कर रहे तो थोड़ा ध्यान दे कर इस एक्सरसाइज को करे।
  • अगर बीच में कही भी इस एक्सरसाइज को करते समय किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो इस एक्सरसाइज को वही छोड़ दें।
  • और ज़रूरी नहीं की आप इस एक्सरसाइज को 10-10 के 3 सेट पूरे कर पाए स्टार्टिंग में कम भी कर सकते है लेकिन धीरे धीरे समय एक अकॉर्डिंग एक्सरसाइज के सेट्स को बढ़ाये।

पोस्टीरियर प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

  • पोस्टीरियर प्लैंक माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज एब्स, ग्लूट और हैमस्ट्रिंग को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह Mountain Climbers Benefits काफी असरकारी है।
  • इस माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर सीधे लेट जाए।
  • आप अपनी हथेलियों को जमीन पर अच्छी तरह से टिकाए।
  • और बाकि शरीर को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करे।
  • और अपने पैरों को घुटनो से मोड़ते हुए छाती की ओऱ लेकर आए।
  • दोनों पैरों से इस क्रिया को बारी बारी करे और जितना हो सके उतनी तेज़ी से इस क्रिया को करने की कोशिश करे।
  • इस एक्सरसाइज के 10-10 के 3 सेट्स लगाने की कोशिश करे।
  • इस एक्सरसाइज से भी काफी जल्दी वजन कम होता है।
  • साथ ही बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी काफी हद तक सही रहता है।

ऊपर इस लेख में दी गई Mountain Climbers Workout काफी असरकारी है और पूरी बॉडी की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन सही बनता है और पूरी बॉडी को सही शेप देने में सक्षम होता है। माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज खासकर के अपर आर्म, कोर मसल्स और पैरों को मजबूती प्रदान करती है और बॉडी में से एक्स्ट्रा फैट को बर्न करती है।

Loading...

You may also like...