Falsa Fruit Benefits: गर्मियों के मौसम में आपकी सेहत का ख्याल रखे फालसा

गर्मियों के आते ही कई प्रकार की अलग अलग बीमारियाँ भी आती है और यह बीमारी कई प्रकार से लोगो को बेहाल कर देती है। गर्मियों की चिपचिपाती हुई गर्मी और ऊपर से बीमारियाँ। इन बीमारियों से बचने के लिए लोग कई प्रकार के उपाय करते है पर फिर भी गर्मियों की बीमारियों से बचना इतना आसान नहीं  होता है ।

गर्मियों की इन बीमारियों से बचने के लिए लोगो को मौसमी फलो का सेवन करना चाहिए जो उन्हें मौसम के चेंज होने वाली बीमारियों से बचाता है। इस कड़ी धूप वाली गर्मी में अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो आपको फालसा फल का सेवन करना चाहिए।

फालसा को इंग्लिश में ग्रेविया एशियाटिका (Grewia Asiatica) भी कहा जाता है। इस फल की तासीर ठंडी होती है और साथ ही इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसमें काफी प्रकार के तत्व मौजूद होते जो हमे स्वस्थ रखने का काम करते है।

इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मियों के मौसम के इस फालसा फल के सेवन से आपको क्या क्या फायदे हो सकते है और यह आपको कैसे स्वस्थ रख सकते है। इस लेख में पढ़े Falsa Fruit Benefits.

Falsa Fruit Benefits: जाने फासला फल के फायदों के बारे में

Falsa Fruit Benefits

पित्त की समस्या में राहत

  • पित्त की समस्या में राहत के लिए भी आप फालसा फल का सेवन कर सकते है।
  • चाहे तो आप इसका रस बना कर भी पी सकते है।
  • आपको पित्त की समस्या में फालसे के रस में सोंठ और शक्कर मिला कर पीना चाहिए।
  • इसके अलावा  फालसे के रस में सौंफ और चीनी मिलाकर पीने से भी पित्त की समस्या में लाभ होता है।

लू की समस्या में मददगार

  • फालसे की तासीर ठंडी होती है और साथ ही यह बॉडी में पानी की कमी को भी पूरा करता है।
  • इस वजह से यह लू की समस्या में भी काफी फ़ायदेमंद होता है।
  • शहतूत और फालसे के जूस को पीने से लू लगने की समस्या से बचा सकते है।
  • फालसे में सेंधा नमक डाल कर इसका सेवन करने से भी आपको लू नहीं लगती है।

कमजोर दिल के लोगो के लिए फ़ायदेमंद

  • जिन लोगो का दिल कमज़ोर होता है उन्हें फालसे का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
  • इसके गुणकारी तत्व आपके कमज़ोर दिल का ख्याल रखते है।
  • कमज़ोर दिल वाले लोग फालसे के रस में निम्बू, 1 चुटकी सेंधा नमक, 1 से 2 काली मिर्च, और साथ ही स्वादानुसार मिश्री मिला कर इस का सेवन करें। उन्हें लाभ ज़रूर होगा।

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है

  • फालसे का सेवन करने से यह आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन का लेवल सही रखता है।
  • फालसे का नियमित रूप से सेवन करने से यह बॉडी में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा देता है।
  • फालसे में मिनरल साल्ट पाया जाता जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
  • इस वजह से नीमिया होने का खतरा भी नहीं होता है।

कैंसर में फ़ायदेमंद

  • कई वैज्ञानिको के शोध में यह साबित हुआ है की फालसे में रेडियोएक्टिव क्षमता होती है।
  • जो की बॉडी में एनर्जी प्रदान करता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
  • इसलिए कैंसर की समस्या में फालसे का सेवन करना बहुत ही फ़ायदेमंद होता है।

पेट की कमज़ोरी को दूर करे

  • पेट से संबंधित समस्याओं के लिए आपको फालसे का सेवन करना चाहिए।
  • पेट की समस्याओं में आपको फालसे के रस में गुलाब जल को मिला कर इसका सेवन करना चाहिए।
  • इसका सेवन करने से आपके पेट की सभी कमज़ोरी दूर होती है।
  • उलटी होना, उबकाई आना और रक्तदोष में भी यह लाभ देता है।

सर्दी और जुकाम में फ़ायदेमंद

  • वैसे तो फालसे की तासीर ठंडी होती है लेकिन इसका सेवन गर्म कर के किया जाए तो यह सर्दी और जुकाम में मददगार होती है।
  • सर्दी जुकाम में फालसे का सेवन थोड़ा गर्म कर के और उसमे अदरक का रस, और सेंधा नमक मिला कर करे।
  • यह सर्दी की वजह से साँस लेने वाली तकलीफ होने पर भी राहत दिलाता है।

दिमाग को तेज़ बनाए

  • रोज़ाना सुबह नाश्ते में फालसे के रस का सेवन करने से दिमाग तेज़ होता है।
  • साथ ही यह दिमाग से सुस्ती को दूर कर के फुर्ती और शक्ति पैदा करता है।

पिंपल्स में फ़ायदेमंद

  • लोगो को अक्सर पिंपल्स की शिकायत होती खासकर के मवाद वाले।
  • जिन पिंपल्स में से मवाद निकलता है उस पर फालसा के पत्तो को पीस कर लगाना चाहिए।
  • इससे मवाद ठीक हो जाती है और पिंपल भी ठीक हो जाते है।

गठिया की समस्या

  • गठिया की समस्या में फालसे की जड़ का काढ़ा बना कर के पीने से काफी फायदा मिलता है।
  • इस में मौजूद तत्व गठिया के दर्द को कम करते है और बॉडी को स्वस्थ रखता है।

बुखार में फ़ायदेमंद

  • जिस व्यक्ति को बुखार है उन्हें सुबह शाम फालसे का सेवन करना चाहिए।
  • बुखार में आपको  Phalsa Fruit का शरबत बना कर पीना चाहिए।
  • इससे बुखार जल्द कम होता है और राहत मिलती है।

सिर दर्द में फ़ायदेमंद

  • गर्मियों में अक्सर धूप में आने जाने की वजह से सिर दर्द हो जाता है।
  • इस सिर दर्द से राहत पाने के लिए आपको फालसे के रस का सेवन करना चाहिए।
  • सुबह शाम फालसे के रस को पीने से धूप से कभी भी सिर दर्द नहीं होगा।

एसिडिटी में फ़ायदेमंद

  • जिन लोगो को अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है उन लोगो को फालसे का सेवन करना चाहिए।
  • यह पेट में ठंढक बनाता है और गैस से राहत दिलाता है।

बॉडी में जलन होना

  • अगर शरीर में जलन रहती है तो आपको फालसे का सेवन या फिर इसके रस का सेवन कर के दूर किया जा सकता है।
  • अगर आप शरीर की गर्मी को दूर करना चाहते है तो फालसे को शक्कर के साथ मिला कर खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

इस ऊपर दिए लेख में आज हमने आपको बताया की आप गर्मियों में फालसे का सेवन कर के कैसे स्वस्थ रह सकते है और यह आपको किस तरह से सेहतमंद रखता है। आपको भी गर्मियों में बीमारियों से दूर रहने के लिए फालसे के फल का सेवन करना चाहिए। 

 

 

Loading...

You may also like...