Uttapam Recipe In Hindi: बनाये स्वादिष्ट और हेल्दी उत्तपम की रेसिपी

आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिये स्वादिष्ट उत्तपम बनाने की रेसिपी बता रहे है जिसे बनाना बहुत आसान होता है साथ ही उत्तपम का स्वाद बहुत लाजवाब भी होता है। वैसे तो उत्तपम साउथ इंडियन डिश की श्रेणी में आने वाला एक व्यंजन है पर उत्तपम सिर्फ दक्षिण भारत में ही नही बल्कि पूरे भारत में बहुत पसंद किया जाने वाला एक व्यंजन है। उत्तपम की ख़ास बात यह है की ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी पोषण और विटामिन से भरपूर होता है।

उत्तपम कई प्रकार से बनाये जाते है जैसे वेजिटेबल उत्तपम, ब्रेड उत्तपम, मुंग दाल उत्तपम, सूजी(रवा) उत्तपम और सोया उत्तपम, दाल चावल के बैटर से बना उत्तपम आदि। इन सब में से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सूजी(रवा) उत्तपम होता है। इसे बनाने के लिए आपको तैयारी करने में भी ज्यादा समय नही लगता है। सूजी(रवा) उत्तपम को झटपट से बनाकर तैयार किया जा सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में सूजी(रवा) उत्तपम (Rava Uttapam Recipe) को सरल तरीके से बनाने की विधि बता रहे है जिसे फ़ॉलो करके आप भी आसानी से सूजी(रवा) उत्तपम को कभी भी बना सकते है।

उत्तपम हेल्दी होने के साथ साथ बहुत लाइट भोजन होता है इसलिए इसे पचाना बहुत आसान होता है। आप इसे अपने नाश्ते में भी बनाकर शामिल कर सकते है। सूजी उत्तपम को बनाने के लिए आपको पहले से घोल को तैयार करने की आवश्यकता नही होती है। आप बिना पहले किसी तैयारी के तुरंत ही सूजी का घोल तैयार कर इसे बना सकते है। अगर आपके घर पर अचानक कोई गेस्ट आ जाये तो आप उन्हें भी टेस्टी और हेल्दी नाश्ते के रूप से उत्तपम सर्व कर सकते है। चाय के साथ उत्तपम को सर्व किया जा सकता है। उत्तपम इतने स्वादिष्ट बनते है की इसका टेस्ट सभी को पसंद आता है।

आप अपने बच्चों के टिफिन में हेल्दी भोजन रखना चाहते है तो उत्तपम एक बहुत अच्छा ऑप्शन होता है। इसे टिफिन के लिए जल्दी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। आपको भी कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन करे तो आप भी अपने लिए कभी भी सूजी उत्तपम बनाकर तैयार कर सकती है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री आपको घर में आसानी से मिल जाती है इसलिए इसे बनाना और भी सरल हो जाता है। जानते है Uttapam Recipe In Hindi.

Uttapam Recipe In Hindi: जाने कैसे आसानी से अपने किचन में बनाये उत्तपम रेसिपी

Uttapam Recipe In Hindi

वैसे तो आज कल सभी साउथ इंडियन रेस्टोरेंट पर आपको Uttapam खाने को मिल जाते है और आपने बाहर उत्तपम खाए भी होंगे पर घर पर बना हुआ उत्तपम पूरी तरह हाइजेनिक रहता है। इसलिए जब भी आपको अपने नाश्ते में या बच्चों के लंच में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाकर रखना हो तब आप सूजी उत्तपम को ज़रूर बनाये।

Course Breakfast
Cuisine South Indian
Prep Time 15 minutes
Cook Time 25 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 3 People

Ingredients

सूजी उत्तपम को बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां :

  • 2 कप सूजी
  • 3/4 कप दही
  • 2-3 tbsp तेल
  • 1 पानी [छोटी कटोरी]
  • ¼ tbsp राई [छोटी चम्मच]
  • ½ tbsp लाल मिर्च पाउडर [छोटी चम्मच]
  • 2 tbsp हरा धनिया [बारीक कटा हुआ]
  • 1 टमाटर [बारीक कटा हुआ]
  • 1-2 प्याज [बारीक़ कटे हुये]
  • ½ कप बंद गोभी [बारीक कटी हुई]
  • ½ शिमला मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • ½ कप गाजर [बारीक कटी हुई]
  • 1 हरी मिर्च [बारीक कटी हुई]
  • 1 inch अदरक [कद्दूकस किया हुआ, या बारीक कटा हुआ]
  • नमक [स्वादानुसार]
  • 1 Pkt इनो फ्रूट साल्ट

Instructions

सूजी उत्तपम को बनाने की विधि: Uttapam Banane ki Vidhi

  1. सूजी उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में सूजी (रवे) को छलनी से छानकर निकाल लीजिये।

  2. अब सूजी में नमक और दही मिला लीजिये अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिये सूजी उत्तपम का घोल आप पकौड़े के घोल जैसा बना कर तैयार कर लीजिए।

  3. अब इस घोल में स्वादानुसार नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाल दीजिये। और इसे 10-15 मिनट के लिए अच्छे से घोल दें। आखिर में इसे सेट होने के लिए रख दीजिये। कुछ देर में घोल में अच्छे से खमीर उठ जायेगा।

  4. अब एक बर्तन में बाकि सब्ज़ियाँ टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, बंद गोभी, गाजर सभी को बारीक काटकर मिक्स कर के रख लीजिए।

  5. उत्तपम बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन को गर्म कीजिए इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर इसमें थोड़े से राई के दाने तवे पर डालकर 1 मिनट तक तड़का लीजिये।

  6. अब उत्तपम होल को पैन पर डालिए। चमचे से थोड़ा सा घोल लेकर पैन पर डालिए और उसे अच्छे से चारों तरफ फैला लीजिये। उत्तपम को ज्यादा पतला नही बनाना है। अगर घोल गाढ़ा लग रहा हो तो उसमे थोड़ा सा पानी मिला सकते है।

  7. अब उत्तपम के ऊपर सब्ज़ियाँ लेकर एक जैसी चारों ओर फैलाते हुए डाल दीजिये और थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल दीजिए।

  8. थोडा़ सा तेल उत्तपम के चारों ओर और थोडा़ सा तेल उत्तपम के ऊपर भी डालिये, चम्मच से सब्जियों को अच्छी तरह दबा दीजिये।

  9. उत्तपम को मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसके नीचे की सतह ब्राउन ना होने लग जाए। इसके बाद उत्तपम को दूसरी तरफ पलट दीजिये।

  10. सब्जियों की तरफ से भी उत्तपम को मीडियम आंच पर, सब्जियों के पकने और सतह के हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये।

  11. दोनों तरफ से ब्राउन होने के बाद उत्तपम को किसी प्लेट में निकालकर रख लीजिये। गरमागरम उत्तपम बनकर तैयार है।

  12. इसी तरह सारे सूजी के उत्तपम बनाकर तैयार कर लीजिये।

  13. उत्तपम को सांभर या नारियल की चटनी के साथ गरमागरम सर्व कीजिये। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। इतने उत्तपम 2-3 सदस्यों के लिए पर्याप्त है।

Recipe Notes

  • अगर आप प्याज नही खाते है तो बिना प्याज के भी सूजी उत्तपम बनाया जा सकता है।
  • अगर आप चाहे तो सारी सब्जियों को सूजी के घोल में मिला सकते है उसके बाद घोल को पैन पर डालकर उसे उपरोक्त विधि से बनाकर उत्तपम तैयार कर सकते है।

इस तरह आप स्वादिष्ट और हेल्दी उत्तपम बना कर अपने परिवार वालों को खिला सकती है। साथ ही  अपने मेहमानो को भी इसे आसानी से खिलाया जा सकता है।

Loading...

You may also like...