Bread Pudding Recipe in Hindi: जाने कैसे बनाये जाते हैं स्वादिष्ट ब्रेड पुडिंग

ब्रेड पुडिंग एक बहुत ही आसान रेसेपी है और साथ में यह बहुत स्वादिष्ट भी होती है। यह बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को अच्छी लगती है। इसे आप किसी भी त्यौहार पर मिठाई के रूप में बना सकते हैं । यह सभी के दिल को लुभाएगी।

ब्रेड पुडिंग पूरे भारत में मशहूर है और सभी जगह इसे अलग अलग तरह से बनाया जाता है। सभी लोग इसे अपने टेस्ट के अकॉर्डिंग बनाते है। अगर आप भी चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से आप भी इसे बना सकते हैं। आप इसे चॉकलेट और कस्टर्ड आदि के साथ बड़े हीं सिंपल तरीके के इसे बना सकते है।

इसके कई प्रकार के वेराइटीज होते हैं और इसका सबसे अच्छा फायदा ये है की यह फटाफट बन जाती है और यह आप अपने सहूलियत के हिसाब से तैयार कर सकती हैं।

अगर आप भी अपने घर पर कोई स्वीट डिश बनाना ट्राय करना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है ब्रेड पुडिंग का, इसे आप अपने घर पर भी बना सकते है और यह जल्दी ही तैयार भी हो जाती है। इस लेख में हम आपको 3 प्रकार से Bread Pudding Recipe in Hindi बनाना सीखा रहे है।

Bread Pudding Recipe in Hindi: जानिए अलग प्रकार से ब्रेड पुडिंग कैसे बनाए

Bread Pudding Recipe in Hindi

Course Dessert, Snack
Cuisine Indian
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes

Ingredients

ब्रेड पुडिंग बनाने की सामग्री [पहला तरीका]

  • 6 Pieces ब्रेड
  • 2 tbsp मक्खन [बड़े चम्मच]
  • 2 tbsp पिघला हुआ मक्खन [बड़े चम्मच]
  • 2 tbsp कॉर्न फ्लोर [बड़े चम्मच]
  • ¾ कप चीनी
  • 2 कप फुल क्रीम
  • ½ tbsp वेनिला एसेंन्स [छोटा चम्मच]
  • 2 tbsp अखरोट [बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ]
  • 1 tbsp किशमिश [बड़ा चम्मच]
  • 1 tbsp ब्राउन चीनी [बड़ा चम्मच]
  • ¼ tbsp जायफल पाउडर [छोटा चम्मच]

ब्रेड पुडिंग बनाने की सामग्री [दूसरा तरीका]

  • 12 Slices ब्रेड
  • Liter दूध
  • 1 कप कस्टर्ड पाउडर [वेनिला फ्लेवर]
  • 2 कप चीनी
  • 1 tbsp चॉकलेट चिप [बड़ी चम्मच]
  • 1 कप नारियल पाउडर
  • 2 tbsp टूटी फ्रूटी [बड़ा चम्मच]

ब्रेड पुडिंग बनाने की सामग्री [तीसरा तरीका]

  • 3 tbsp अखरोट [बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ]
  • 4 Slices ब्रेड
  • 1 tbsp वेनिला ऐसेंस [बड़ा चम्मच]
  • 2 अंडे
  • 2 tbsp कोको पाउडर [बड़े चम्मच]
  • 1 tbsp मक्खन [बड़ा चम्मच]
  • 2 कप दूध
  • 1 कप कंडेंस्ड मिल्क

Instructions

ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि [पहला तरीका]

  1. ब्रेड पुडिंग के लिए पहले ब्रेड की आस पास के ब्राउन किनारे काट कर अलग कर दे।

  2. आप ब्रेड के ऊपर मक्खन लगा कर उसकी पतली पतली पट्टिया काट ले ।

  3. ध्यान रखे की ब्रेड पर मक्खन एक ही तरफ लगाना है।

  4. अब एक कांच का बर्तन ले और उसे मक्खन से ग्रीस कर लें ।

  5. कांच का बर्तन ऐसा होना चाहिए जिसे आप ओवन में रख सके।

  6. अब ब्रेड के टुकड़ों को इस ग्रीस किये हुए बर्तन में जमा दे, ब्रेड में जिस साइड मक्खन नहीं लगा है उस साइड को बर्तन में नीचे की ओर रखे और ब्रेड की मक्खन वाली साइड ऊपर को ऊपर की ओर रखें ।

  7. अब आधे कप दूध में कॉर्न फ्लोर और चीनी डाल कर इसे उबाल लें, ध्यान रखें की इसे तब तक ही उबाले जब तक दोनों चीज़े दूध में अच्छी तरह से घुल न जाए।

  8. अब बचे हुए दूध को कम आंच में उबाले और जब यह दूध उबल जाए तो इसमें कॉर्न फ्लोर और चीनी मिला हुआ दूध मिला दे।

  9. अब इस दूध को कम आंच पर थोड़ी देर तक के लिए चम्मचे से चलाते रहें ।

  10. इस मिश्रण में अब आप वेनिला ऐसेंस मिला दे।

  11. जब दूध गाढ़ा हो जाये और स्मूथ लगे तब आप गैस बंद कर दे।

  12. अब जिस बर्तन में ब्रेड रखी है उसमे ब्रेड के ऊपर जायफल, किशमिश, और बारीक़ कटे हुए अखरोट डाल दे।

  13. इसके ऊपर तैयार दूध डाल कर फैला दे अच्छी तरह से।

  14. ब्राउन शुगर और पिघला हुआ मक्खन इसके ऊपर डाल दे।

  15. अब ओवन में इसे 35 से 40 मिनट के लिए रख दे, ओवन का टेम्परेचर 180 डिग्री होना चाहिए।

  16. इसके बाद इसे ओवन से निकाल कर बारीक़ कटे हुए अखरोट के साथ गार्निश करे और सर्व करे।

ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि [दूसरा तरीका]

  1. पहले दूध को आधा कर ले, 1 लीटर दूध अलग रख ले और ½ लीटर दूध अलग रख दे।

  2. अब एक लीटर वाले दूध को गैस पर उबलने के लिए रख दें ।

  3. अब ब्रेड की स्लाइस को मिक्सी में पीस ले।

  4. इसके बाद एक कढ़ाई ले और ब्रेड को 2 मिनट के लिए उस कढ़ाई में डाल कर सेक ले।

  5. अब इस सीके हुए ब्रेड को दूध में डाल दे और धीमी आंच कर के गैस पर ही चलाते रहे।

  6. जब दूध गाढ़ा हो जाए तब उसमे 1 कप चीनी और नारियल पाउडर डाल कर थोड़ी देर चलाए और फिर गैस बंद कर दे।

  7. अब गैस पर बचे हुए ½ लीटर दूध को उबालने के लिए रख दे।

  8. अब 1 कप दूध में कस्टर्ड पाउडर मिला ले और इस मिश्रण को गैस पर रखे दूध में डाल दे।

  9. अब दूध को थोड़ी देर तक चलाये और गाढ़ा हो जाने पर गैस को बंद कर दे।

  10. अब ठंडा होने पर इसमें एक कप चीनी और डाल दे।

  11. अब पुडिंग को जिस बर्तन में रखना है वो ले और उस मे सबसे पहले वो दूध डाले जिस मे ब्रेड मिक्स की थी।

  12. फिर इसके ऊपर चॉकलेट चिप्स डाल दे और इसे अच्छी तरह फैला दे।

  13. अब इसके ऊपर कस्टर्ड वाले दूध को डाले।

  14. और अब इसके ऊपर टूटी फ्रूटी डाल कर सजाए और फिर फ्रिज में रख दे।

  15. 2 से 3 घंटे बाद ठंडा होने पर फ्रिज से निकाल कर इसे सब को सर्व करे।

ब्रेड पुडिंग बनाने की विधि [तीसरा तरीका]

  1. एक बर्तन में मक्खन डाल कर गर्म कर ले।

  2. आप उसमे कोको पाउडर डाल कर गैस की आंच कम कर दे।

  3. अब इस बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क और दूध दोनों डाल कर अच्छी तरह से चलाए।

  4. अब गैस की आंच मीडियम रखे और गाढ़ा होने तक इस मिश्रण को चलाए, उसके बाद गैस बंद कर दे ।

  5. अब दोनों अंडो को तोड़कर अच्छी तरह फेट ले और फिर इस मिश्रण में डाल दे।

  6. अब इस मिश्रण में वेनिला ऐसेंस भी डाल दे और फिर से इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।

  7. अब एक कांच के बर्तन को ग्रीस कर ले और बर्तन वो हो जो आप ओवन में रख सके।

  8. इस ग्रीस करे हुए बर्तन पर आप ब्रेड को ट्रायंगल शेप में काट कर रख दे।

  9. और उसके ऊपर बारीक़ कटे अखरोट डाले।

  10. अब इसके ऊपर दूध वाला मिश्रण डाले।

  11. अब आप इसे 15 मिनट के लिए 180 डिग्री टेम्प्रेचर पर पर ओवन में रख दे, ओवन पहले से गर्म होना चाहिए।

  12. इसके बाद आप इसे ठंडा और गर्म दोनों तरीको से सर्व कर सकते है।

Recipe Notes

तो अपने ऊपर तीन तरीको से ब्रेड पुडिंग बनाना सीखा। यह खाने में जितनी स्वादिष्ट लगेगी उतनी हीं यह दिखने में सुंदर होती है तो आज ही ट्राय करे ब्रेड पुडिंग अपने घर पर ही और स्नैक टाइम पर अपने घर आये मेहमान और परिवार के लोगो को सर्व करे।

Loading...

You may also like...